कक्षा 11 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2024 अक्टूबर-नवंबर महीने के आस-पास जारी होता है। यह फॉर्म जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (JNVS) द्वारा जारी किया जाता है। आवेदन करने के लिए छात्रों को करीब एक महीने का समय मिलता है। यह सभी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से चलती है। हर छात्र का जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने का सपना होता है। इसी को सपने को पूरा करने के लिए हमने एडमिशन से जुडी कुछ विशेष जानकारी नीचे दी हुई है।
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 फॉर्म 2024
कक्षा 11 का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए छात्र दसवीं कक्षा पास होने चाहिए। फॉर्म भरने से पहले छात्र अपनी आयु भी जरूर देख लें। इसकी जानकारी नीचे है।
Latest Updates- कक्षा 11 एडमिशन जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2024 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन करेक्शन विंडो शुरू।
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2024 कक्षा 11 जरूरी तारीखें
JNV एडमिशन कक्षा 11 कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन शुरू होने की तारीख | जारी |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख | 15 नवंबर 2023 |
आवेदन पत्र में संशोधन करने की तारीख | 16-17 नवंबर 2023 |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख (मणिपुर स्टेट) | घोषित होगी |
महत्वपूर्ण लिंक
कक्षा 11 के लिए ऑनलाइन फॉर्म | यहाँ से भरें |
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन 2024 कक्षा 11 योग्यता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में पास होना चाहिए।
आयु सीमा
- उम्मीदवार का जन्म 1 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 के बीच में हुआ होना चाहिए।
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2024 कक्षा 11 कैसे भरें?
उम्मीदवारों को जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा XI में एडमिशन के लिए आवेदन पत्र स्वयं ही भरना होगा। हालांकि, जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म भरते समय छात्रों और उनके माता-पिता/अभिभावकों द्वारा सभी दिशानिर्देशों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाना चाहिए। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 ऑनलाइन फॉर्म 2024 भरने के चरण निम्नलिखित हैं-
- उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर या फिर इस आर्टिकल पर दिए हुए लिंक पर क्लिक करना होगा
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुल जायेगा।
- इसके बाद उम्मीदवार सही जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- ऑनलाइन फॉर्म पूरा होने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपने जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट– navodaya.gov.in
JNV एडमिशन कक्षा 11वीं के मुख्य पेज के लिए | यहाँ क्लिक करें |
11th ke admission ke liye link digiye
10 th gseb ka result aana baki hai 🙏
https://parikshapoint.com/jawahar-navodaya-vidyalaya-admission-form-class-11th/
is link se aap admission ke liye apply kar sakte hain.