रुक जाना नहीं कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड 2026 (Ruk Jana Nahi Class 10 Admit Card 2026): यहाँ से डाउनलोड करें

Updated on

Ruk Jana Nahi Class 10 Admit Card 2026: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा रुक जाना नहीं योजना के तहत कक्षा 10वीं की दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

रुक जाना नहीं योजना उन विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है, जो पहले आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे या किसी कारण से परीक्षा नहीं दे सके थे। दिसंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसमें परीक्षा केंद्र, रोल नंबर और परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी दी होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

रुक जाना नहीं कक्षा 10वीं दिसंबर 2026 परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।

कार्यक्रमतिथियां
परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन03 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिपरीक्षा से पहले
कक्षा 10वीं की परीक्षादिसंबर 2026
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन

रुक जाना नहीं कक्षा 10 एडमिट कार्ड पर दी हुई जानकारी

Ruk Jana Nahi Class 10 Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद छात्रों को उसमें दी गई सभी जानकारियां ध्यान से देखनी चाहिए। प्रवेश पत्र में मुख्य रूप से निम्नलिखित विवरण दिए होंगे:

  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • परीक्षा का रोल नंबर
  • नामांकन संख्या
  • परीक्षा का नाम
  • विषयों के नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • छात्र की फोटो एवं अन्य विवरण

रुक जाना नहीं एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

  • यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है (जैसे — नाम, विषय, परीक्षा केंद्र आदि), तो इसे नजरअंदाज न करें।
  • ऐसी स्थिति में तुरंत मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड से संपर्क करें।
  • समय रहते सुधार करवाना जरूरी है, ताकि परीक्षा के समय किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

परीक्षा के दिन इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र का पता पहले ही देख लें।
  • परीक्षा शुरू होने से पहले निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचें।
  • परीक्षा केंद्र पर मान्य पहचान पत्र साथ रखें, यदि बोर्ड के निर्देशों में मांगा गया हो।
  • मोबाइल फोन या प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र पर न ले जाएं।
  • परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करें।

कक्षा 10 रुक जाना नहीं एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • नीचे दिए हुए लिंक से प्राप्त करें या आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करने के स्टेप देखें।
  • छात्र mpsos.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ‘Admit Card RJN/ALC Exam December 2026’  पर क्लिक करें।
  • फिर अपना ‘MPBSE RollNo /OS RollNo’ और Captcha दर्ज करें।
  • फिर आपको सर्च करना है, उसके बाद आपके सामने रोल नंबर खुल जाएगा। फिर डाउनलोड कर लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

रुक जाना नहीं कक्षा 10 एडमिट कार्ड दिसंबर 2026जल्द
रुक जाना नहीं कक्षा 12 एडमिट कार्ड दिसंबर 2026यहाँ से डाउनलोड करें
कक्षा 10 टाइम टेबल/डेट शीट जून 2026यहाँ से प्राप्त करें
आधिकारिक वेबसाइटLink

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

💬 2 Comments

Leave a Comment

error: Content is protected !!