एमपी बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2026 {जारी} (MP Board 10th Admit Card 2026): डाउनलोड करें

Updated on

एमपी बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2026 (MP Board 10th Admit Card 2026): कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर mpbse.mponline.gov.in जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए हुए लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 06 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

छात्रों को एमपी बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और कैप्चा डालना होगा।इस साल प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 10 मार्च, 2026 के बीच किया जायेगा।

एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

छात्र एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकलवा लें। उसको कई सुरक्षित जगह पर रखे और परीक्षा केंद्र पर ले जाना न भूलें। आप बिना एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठ नहीं सकते हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। एडमिट कार्ड के आधार पर ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जायेगा।

एमपी बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि17 जनवरी, 2026
परीक्षा की तिथि 13 फरवरी से 06 मार्च, 2026
प्रैक्टिकल परीक्षा10 फरवरी से 10 मार्च, 2026

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड के लिए निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचा जाना है।
  • परीक्षा हॉल में 8:45 तक ही प्रवेश मिलेगा।
  • परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तरपुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिया जायेगा।
  • प्रश्न पत्र कुल 75 अंकों का होगा।
  • कोई भी एक आईडी प्रूव लेकर जाएं।
  • एडमिट कार्ड पर दी हुई सभी जानकारी सही देख लें।
  • पहला स्टेप – सबसे पहले आपको एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • दूसरा स्टेप – फिर आपको डाउनलोड वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • तीसरा स्टेप – फिर आपको एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • चौथा स्टेपः फिर आपको अपना आवेदन क्रमांक या रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करना होगा।
mp board class 10 12 admit card 2026
  • पांचवा स्टेपः सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।

एमपी बोर्ड कक्षा 10 प्रवेश पत्र 2026 महत्वपूर्ण लिंक

एमपी बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2026यहाँ से डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइटmpbse.nic.in | mpbse.mponline.gov.in
एमपी बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2026यहाँ से प्राप्त करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!