एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा पाठ 14 पानी और धूप

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा पाठ 14 पानी और धूप प्राप्त कर सकते हैं। छात्र कक्षा 7 हिंदी पाठ 14 के प्रश्न उत्तर मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाए गए हैं। दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 chapter 14 के माध्यम से छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 14 पानी और धूप के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

देखा गया है कि durva hindi book class 7 solutions के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से ncert class 7 hindi durva solutions chapter 14 पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। durva bhag 2 किताब बहुत ही रोचक है। आइये फिर नीचे ncert solutions for class 7 hindi durva chapter 14 पानी और धूप देखते हैं।

NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva Chapter 14 पानी और धूप

कक्षा 7 हिंदी एनसीईआरटी समाधान का उदेश्य केवल अच्छी शिक्षा देना है। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 14 पानी और धूप के प्रश्न उत्तर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाए गए है। छात्र नीचे cbse hindi textbook for class 7 with answers प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा : 7
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -2)
अध्याय : 14 (पानी और धूप
)

प्रश्न अभ्यास:-

1 .सही शब्द चुनकर वाक्य पूरा करो :-

कहाँ से, किसने, क्यों, क्या, किसके, किसको

(क) सूरज ने …………….. बंद कर दिया अपने घर का दरवाज़ा।

(ख) बादल है …………….. काका।

(ग) बरसने लगा …………….. यह पानी।

(घ) …………… फोड़ घड़े बादल के की है इतनी शैतानी।

(ङ)…………..डाँट रहे हैं ……………. कहना नहीं सुना माँ का।

उत्तर :- (क) सूरज ने क्यों बंद कर दिया अपने घर का दरवाज़ा।

(ख) बादल है किसके काका।

(ग) बरसने लगा क्यों यह पानी।

(घ) किसने फोड़ घड़े बादल के की है इतनी शैतानी।

(ङ) किसको डाँट रहे हैं किसने कहना नहीं सुना माँ का।

2. इन पंक्तियों से बारिश के बारे में क्य पता चलता है:-

नमूना – सूरज की माँ ने उसको बुला लिया
ऐसा लगता है कि आसमान में सूरज नजर नहीं आ रहा होगा।

(क) सूरज ने अपने घर का दरवाज़ा बंद कर लिया।

(ख) काका किसी को ज़ोर-ज़ोर से डाँट रहे हैं।

(ग) आँगन में तलवार चल रही है।

उत्तर:-(क) सूरज ने अपने घर का दरवाज़ा बंद कर लिया – ऐसा लगता है कि बादलों के कारण वह छिप गया है।

(ख) काका किसी को ज़ोर-ज़ोर से डाँट रहे हैं – ऐसा लगता है कि बादलों के बीच गर्जना हो रही है।

(ग) आँगन में तलवार चल रही है – ऐसा लगता है कि बिजली चमकने से आकाश में चिंगारी जल रही है।

3. कविता से ढूंढो:-

(क) किन पंक्तियों से पता चलता है कि कविता में माँ-बेटी या माँ-बेटे के बीच बातचीत हो रही है ?

उत्तर :- अगर चाहती हो माँ काक, जाएँ अब न जेलखाना

तो फिर बिजली के घर मुझको, तुम जल्दी से पहुँचाना।

काका जेल न जाएँगे अब,  तुझे मँगा दूँगी तलवार

पर बिजली के घर जाने का, अब मत करना कभी विचार।

(ख) यह कविता आज़ादी मिलने से पहले के समय में लिखी गई थी। उस समय हमारे देश पर अंग्रेज़ों का राज था। किन पंक्तियों से पता चलता है कि लड़का/लड़की के काका स्वतंत्रता सेनानी थे ?

उत्तर :- पुलिसमैन अपने काका को, फिर न पकड़ने आएँगे

            देखेंगे तलवार दूर से ही,  वे सब डर जाएँगे।

4. रिक्त स्थान भरो :-

नमूना – काका जेन न जायेंगे अब
अब मत करना कभी विचार
माँ वे सीख नहीं पाए

न, मत और नहीं का इस्तेमाल किसी काम के मनाही के लिए किया गया है। तुम नीचे लिखे वाक्यों में ‘न’, ‘मत’, ‘मना’ और ‘नहीं’ भरो।

(क) तुम वहाँ ……………जाओ।

(ख) परीक्षा में …………… जो रामू फेल हुआ …………… ही असलम।

(ग) मुझे इस प्रश्न का उत्तर …………… पता।

(घ) माँ ने मुझे छत पर जाने से ……………… किया है।

उत्तर:- (क) तुम वहाँ मत जाओ।

(ख) परीक्षा में जो रामू फेल हुआ न ही असलम।

(ग) मुझे इस प्रश्न का उत्तर नहीं पता।

(घ) माँ ने मुझे छत पर जाने से मना किया है।

5. कविता के अनुसार:-

(क) सूरज को उसकी माँ ने क्यों बुला लिया ?

उत्तर :- सूरज ने उसकी माँ को बारिश और अंधेर होने की वजह से बुला लिया था।

(ख) बादल काका ज़ोर-ज़ोर से क्यों डाँट रहे हैं ?

उत्तर :- क्योंकि किसी ने भी माँ की बात नहीं सुनी और शैतानी की है।

(ग) बिजली के बच्चों के वार खाली क्यों जा रहे हैं ?

उत्तर :- क्योंकि किसी ने भी अभी तलवार चलानी नहीं सीखी।

(घ) लड़की बिजली के घर क्यों जाना चाहती हैं ?

उत्तर :- लड़की चाहती जो वह बिजली घर जाकर तलवार सीखे ताकि उसके काका जेल न जाए।

(ङ) बिजली के घर में तलवार चलाना कौन सीख रहा है ?

उत्तर :- बिजली के बच्चें घर में तलवार चलाना सीख रहे है।

6. पता करो:-

(क) कुछ ऐसे देशभक्तों के नाम पता करके लिखो जो बचपन से ही आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़े थे।

उत्तर :- झाँसी की रानी,  शहीद भगत सिंह।

(ख) जब बच्ची अपनी माँ से सब बातें कर रही थी, उस समय का आसमान और मौसम कैसा रहा होगा? अपनी कल्पना से बताओ। (संकेत- धूप, सूरज, बादल, धरती, बिजली, लोगों की परेशानियाँ आदि।)

उत्तर :- जब बच्ची अपनी माँ से सब बातें कर रही थीं, उस समय बादल होंगे, चारों तरफ अंधकार छाया होगा। साथ में कभी कभी बिजली भी कड़क रही होगी। सभी बारिश से बचने के लिए इधर–उधर भाग रहे होंगे। खुद को और सामना को भी बचा रहे होंगे। कुछ बच्चें बारिश में भीग रहे होंगे।

(ग) कविता में आया है कि सूरज की माँ ने उसे घर के भीतर बुला लिया। पता करो कि क्या सूरज की भी माँ होती होगी ?

उत्तर :- हमने बचपन से कई किताब पढ़ी होगी जिनमें लिखा होगा और शुरु से ऐसा ही है कि हम सूर्य को देवता के सामान पूजते है। उन्हें जल चढ़ाते है। और देवता की माता तो होती ही है। वह कश्यप ऋषि की संतान है और उनकी माता का नाम अदिति है। लेकिन अगर हम वैज्ञानिकों की तरह सोचे तो सूर्य एक तारा है और इसका निर्माण ऐसे ही हुआ है, जैसे अन्य सभी तारों का होता है।

7. आज़ादी की बात:-

      ”तब माँ कोई कर न सकेगा

          अपने ऊपर अत्याचार।“

कविता की इस पंक्ति में किस अत्याचार की बात की जा रही है? वे किस तरह के अत्याचार करते थे ?

उत्तर :- इस पंक्ति में पहले जब अंग्रेज लोगों पर अत्त्याचार करते थे उनके बारे में बात की जा रही है। यदि कोई उनका विरोध करता तो वे उन्हें जेल में ढालते, उन पर कोड़े बरसाते। बिना बात के उन्हें मारते। वे उन के साथ दुराचार करते थे। उनके साथ आतंकवादियों की तरह व्यवहार करते थे। उन्हें कही आने जाने भी नहीं देते थे।

8. घर की बात

बिजली के आँगन में अम्मा…….. “

इसमें जो आँगन है वह घर के बाहर के हिस्से को कहा गया है। घर के इन भागों को तुम अपनी भाषा में क्या कहते हो?

कमरा —————बरामदा   —————–

रसोई —————-छत  ——————-

बैठक —————स्नानघर  ——————

जीना —————-शौचालय  —————-

उत्तर:-  कमरा :-   कमरा      बरामदा :- गैलरी

            रसोई :- रसोई          छत :-  छात

           बैठक :-  बैठक         स्नानघर :-  नहानघर

           जीना :-  जीन          शौचालय :-  शौचालय

9. कविता बनाओ:-

नीचे कविता में से कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। कविता की अगली पंक्तियाँ स्वयं बनाओ। ध्यान रखो, कविता में से देखकर नहीं लिखना।

नमूना – ज़ोर-ज़ोर से गरज रहे हैं।
तड़ तड़ तड़ तड़ बरस रहे हैं।

(क) तब माँ कोई कर न सकेगा

उत्तर:- तब माँ कोई कर न सकेगा मेरा ये काम।

(ख) बिजली के आँगन में अम्माँ

उत्तर:- बिजली के आँगन में अम्माँ बैठी है एक चिड़ियां।

(ग) किसने फोड़ घड़े बादल के

उत्तर :- किसने फोड़ घड़े बादल के ये कण।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2 के सभी अध्याय नीचे देखें

कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2

अध्यायअध्याय के नाम
1चिड़िया और चुरुंगुन
2सबसे सुंदर लड़की
3मैं हूँ रोबोट
4गुब्बारे पर चीता
5थोड़ी धरती पाऊँ
6गारो
7पुस्तकें जो अमर हैं
8काबुलीवाला
9विश्वेश्वरैया
10हम धरती के लाल
11पोंगल
12शहीद झलकारीबाई
13नृत्यांगना सुधा चंद्रन
14पानी और धूप
15गीत

छात्रों को durva hindi book class 7 के लिए एनसीईआरटी समाधान प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply