एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 2 सबसे सुंदर लड़की

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 2 सबसे सुंदर लड़की प्राप्त कर सकते हैं। छात्र कक्षा 7 हिंदी पाठ 2 के प्रश्न उत्तर मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाए गए हैं। दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 chapter 2 के माध्यम से छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 2 सबसे सुंदर लड़की के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

देखा गया है कि durva hindi book class 7 solutions के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से ncert class 7 hindi durva solutions chapter 2 पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। durva bhag 2 किताब बहुत ही रोचक है। आइये फिर नीचे ncert solutions for class 7 hindi durva chapter 2 सबसे सुंदर लड़की देखते हैं।

NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva Chapter 2 सबसे सुंदर लड़की

कक्षा 7 हिंदी एनसीईआरटी समाधान का उदेश्य केवल अच्छी शिक्षा देना है। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 2 सबसे सुंदर लड़की के प्रश्न उत्तर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाए गए है। छात्र नीचे cbse hindi textbook for class 7 with answers प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा : 7
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -2)
अध्याय : 2 (सबसे सुंदर लड़की
)

प्रश्न अभ्यास

1 . वाक्य जोड़ो :-

नमूना :- सहेलियाँ नाचती हैं। वे गाती भी हैं।
सहेलियाँ नाचती–गाती हैं।

(क) लहरें उछलती हैं। वे कूदती भी हैं।

उत्तर :- लहरें उछलती-कूदती हैं।

(ख) सब बच्चे हँसते हैं। वे खेलते भी हैं।

उत्तर :- सब बच्चे हँसते-खेलते हैं।

(ग) मेरी माँ पढ़ना जानती है। वह लिखना भी जानती हैं।

उत्तर :- मेरी माँ पढ़ना-लिखना जानती हैं।

2. कहानी से :-

(क) हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुद्र की लहरों में कैसे तैर सकते थे ?

उत्तर :- क्योंकि उन्हें काफ़ी समय से तैरने का अनुभव हो चुका था। और जो अभ्यास करते हैं उनके उम्र में छोटे होने से कुछ नहीं होता। वह समुंद्र की लहरों में ऐसे घुस जाता था जैसे:- तालाब में बत्तख।

(ख) हर्ष का पिता क्या काम करता था ?

उत्तर :- हर्ष के पिता एक कलाकार थे। वह दिनभर समुद्र की लहरों से खेलता रहता, जाल डालता और सीपियाँ बटोरता। रंग – बिरंगी कौड़ियाँ, नाना रूप के सुंदर–सुंदर शंख, चित्र–विचित्र पत्थर, न जाने क्या–क्या समुद्र – जाल में भर देता। उनसे वह तरह–तरह के खिलौने, तरह–तरह की मालाएँ तैयार करता और पास के बड़े नगर में बेच आता।

(ग) कनक छोटे–छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर क्यों बेचती थी ?

उत्तर :- कनक एक गरीब परिवार से थी। उसके पिता एक दिन नाव लेकर गए तो लौटे ही नहीं। शायद उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। उसकी माँ मछलियाँ पकड़कर किसी तरह दो बच्चों को पालती थी। कनक अपनी माता की थोड़ी बहुत सहायता के लिए छोटे–छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर बेचती।

(घ) मजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी ?

उत्तर :- कनक को अच्छे से तहरना आता था। लेकिन मंजरी को तैरना नहीं आता था। उसे कनक से ईर्ष्या होती थी, ज़्यादा तोह तब जब वह हर्ष के हाथ में हाथ ढालकर तैरने निकल जाती। उसे कनक और हर्ष की दोस्ती पसंद नहीं थी।

(ङ) मंजरी ने कनक को अपना खिलौना क्यों दे दिया ?

उत्तर :- जन मंजरी डूब रही थी तब कनक ने उसकी जान बचाई थी। मंजरी को कनक ही सबसे सुंदर लड़की लगती थी। वह उसे खिलौना देकर शुक्रिया करना चाहती थी।

3. रिक्त स्थान भरो:-

नमूना :-      गुड़िया जैसी सुंदर 

(क) दूध जैसा ___

(ख) हाथी जैसा ___

(ग) रात जैसा ___

(घ) रूई जैसा ___

(ङ) चीनी जैसा ___

उत्तर:-

(क) दूध जैसा सफ़ेद

(ख) हाथी जैसा मोटा

(ग) रात जैसी काली

(घ) रुई जैसा मुलायम

(ङ) चीनी जैसी मीठी

4. कौन – कैसा :-

नीचे कुछ शब्द लिखे हैं। उन्हें उचित खाने में लिखो ।

दयालु, डरपोक, साहसी, सुंदर, अमीर, गरीब, समझदार, लालची, ईष्यालु, अच्छी, मेहनती, आलसी, मूर्ख, लापरवाह, मनमौजी।

           कनक और मंजरी

उत्तर:-  कनक         मंजरी

            दयालु         लालची

            साहसी        डरपोक

             गरीब         अमीर

            समझदार     मूर्ख

            मनमौजी     लापरवाह

             मेहनती      आलसी

             अच्छी        सुंदर

                                ईर्ष्यालु

5. सुंदर :-

मंजरी बिलकुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। तुम्हें सबसे सुंदर कौन लगती / लगता है ? क्यों ?

उत्तर :- हमें सबसे सुंदर कनक लगती थी। चाहे वह चेहरे से मंजरी की तरह सुंदर न हो लेकिन उसका दिल सुंदर था। वह अपनी माँ की मजबूरी अच्छे से समझती थी। और अपनी माँ की पैसे कमाने में भी सहायता करती थी। उसने अपनी जिंदगी की फ़िकर न करते हुए मंजरी की जान बचाई थी। वह तैरना भी अच्छे से जानती थी। उसमें गुणों की कोई कमी ही नहीं थी।

6. गरीब :-

 “ वह बेचारी थी बडी गरीब”।

लोग आमतौर पर गरीबों को बेचारा और असहाय क्यों मानते हैं ? कहानी में कनक को बेचारी कहा गया है जबकि वह निडर और दूसरों की सहायता करने वाली लड़की थी, दूसरी ओर मंजरी गरीब नहीं थी पर ईष्यालु और डरपोक थी। तुम्हारे विचार से असली गरीब कौन है ?

उत्तर :- हमारे विचार से असली गरीब मंजरी थी। क्योंकि बिना कनक के बारे में सब जाने वह शुरु से ही कनक को ईर्ष्या भरी नज़र से देखती थी। उसे कनक ओर हर्ष की दोस्ती तो बिल्कुल पसंद नहीं थी। उसे तैरना नहीं आता था। बजाय तैरना सीखने के जब वह सबको तेरते हुए देखती तो उनसे चिड़ने लगती थी।

(ख) तुमने अपने आस–पास अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग देखें होंगे। तुम्हारें विचार से गरीबी के क्या कारण हो सकते हैं ?

उत्तर :- हमारे विचार से जो शिक्षा न ले पाए वही गरीब होता है। क्योंकि सिर्फ शिक्षा ही एक ऐसी चीज़ है जिसे पाकर हम अपना आचरण और गरीबी बदल सकते है। शिक्षा से हम नौकरी प्राप्त कर सकते है। और अपना जीवन बदल सकते है।

(ग) अमीरी और गरीबी के अंतर को कैसे दूर किया जा सकता है ? कुछ उपाय सुझाओं।

उत्तर :- अगर कुछ व्यक्ति जो अमीर है इस बात का घमंड न करते हुए गरीब व्यक्ति की दशा और मजबूरी समझे और उनके साथ भेदभाव न करते हुए उन्हें भी शिक्षा, नौकरी, और हर चीज़ को प्रदान करें। साथ में सरकार को भी उनके लिए खाना, आवास, शिक्षा जैसी सुविधाएं देनी चाहिए।

7. जन्मदिन :-

(क) क्या तुम्हारा जन्मदिन मनाया जाता है ?

उत्तर :- हां, मेरा जन्मदिन मनाया जाता है।

(ख) तुम्हारे कितने दोस्तों और संबंधियोंका जन्मदिन मनाया जाता है और कितनों का नहीं मनाया जाता ?

उत्तर :- मेरे कुछ दोस्तों और संबंधियों का जन्मदिन मनाया जाता है। लेकिन कुछ ऐसे है जो घर में सबसे बड़े है, गरीब होने की वजह से और वो खुद का जन्मदिन मनाने की जगह अपने भाई-बहनों का जन्मदिन मनाते है। और दादा-दादी, नाना – नानी,  मम्मी–पापा का जन्मदिन नहीं मनाते।

8. समुंद्र

भारत के मानचित्र को देखो। भारत तीन दिशाओं के समुद्र से घिरा है। उन तीनों दिशाओं के नाम मानचित्र में भरो। समुद्र के पास वाले राज्यों के नाम भी भरो।

उत्तर : छात्र इसका उत्तर खुद लिखें।

9. वाक्य बनाओ:-

‘उसके पिता एक सुंदर–सा खिलौना बनाने में लगे हैं। इस वाक्य में ‘ सुंदर – सा ‘ लगाकर वाक्य बनाया गया है। तुम भी साधारण, बड़ा, छोटा, लंबा, गोल, चौकोर शब्द में सा, से या सी का प्रयोग कर वाक्य बनाओ।

उत्तर :-  तुम भी अपने पापा की तरह साधारण-से रहते हो।

हमने एक बड़ा –  सा घर लिया।

तुम्हारा भाई तो अभी छोटा -सा है।

मैने एक लम्बा – सा सांप देखा।

उसका चेहरा गोल – सा है।

तुम्हारा चित्र चौकोर – सा है।

10. कुछ यह भी करो :-  

(क) हर्ष का पिता समुद्र के किनारे रहता था। वह तरह–तरह के खिलौने एवं मालाएँ तैयार कर पास के बड़े नगर में बेच आता था। तुम अपने आस–पास के कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करो। वे किन–किन चीजों से क्या–क्या बनाते हैं ?

उत्तर :- हमारे घर के आस–पास लोग जूती बनी हुई लाते है और उस पर सितारे चिपकाने का काम करते है तो कुछ लाख की चुड़िया, दवाई रखने के लिए गत्तों से डिब्बे बनाते है।

(ख) समुद्र से सीपी, कौड़ी, शंख, पत्थर आदि प्राप्त होते हैं। पता करो उससे और क्या–क्या चीजें प्राप्त होती हैं जो मनुष्य के लिए उपयोगी है ? इसकी एक सूची बनाओ।

उत्तर :- सीप की यह भी विशेषता है कि यह प्रकृति से एक बार का आहार ग्रहण करने के बाद लगभग 96 लीटर पानी को कीटाणु मुक्त करके शुद्ध कर देता है और इसके पेट में जो कण, मृतकोशिकाएँ व अन्य बाहरी अपशिष्ट बचते हैं, उन्हें गुणकारी मोतियों में बदल देता है। आजकल पत्थर का सबसे अधिक उरयोग मकान बनाने के काम में किया जाता है। इससे बरतन, मूर्तियाँ, टेबल, कुर्सी, आदि भी बनती है।

(ग) हर्ष और कनक ने मंजरी को समुद्र से निकाला। इसके बाद उन्होंने मंजरी को प्राथमिक उपचार दिया। पता करो तुम कौन से प्राथमिक उपचार करोगे, यदि

– किसी का हाथ गर्म चीज से जल जाए

-पैर में कांच घुस जाए

-कोई जहरीला जंतु काँट ले

उत्तर:- 1. किसी का हाथ गर्म चीज़ से जल जाए तो हम उस पर कोलगेट लगा सकते है जिससे ठंडक पहुँचती है। हम बर्फ भी मल सकते है।

2. उसे आराम से बैठाकर काँच निकालने का प्रयास करेंगे। काँच निकालने के बाद घाव पर डेटॉल लगाएंगे। उसके बाद उसमें मलहम लगाकर पट्टी कर देगें। ज्यादा घाव हो तोह डॉक्टर के पास ले जाएंगे।

3. कोई जहरीला जंतु काट ले डॉक्टर के पास ले जाकर रेबिस का इंजेक्शन लगवाएँगें।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2 के सभी अध्याय नीचे देखें

कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2

अध्यायअध्याय के नाम
1चिड़िया और चुरुंगुन
2सबसे सुंदर लड़की
3मैं हूँ रोबोट
4गुब्बारे पर चीता
5थोड़ी धरती पाऊँ
6गारो
7पुस्तकें जो अमर हैं
8काबुलीवाला
9विश्वेश्वरैया
10हम धरती के लाल
11पोंगल
12शहीद झलकारीबाई
13नृत्यांगना सुधा चंद्रन
14पानी और धूप
15गीत

छात्रों को durva hindi book class 7 के लिए एनसीईआरटी समाधान प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply