एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा पाठ 8 काबुलीवाला

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा पाठ 8 काबुलीवाला प्राप्त कर सकते हैं। छात्र कक्षा 7 हिंदी पाठ 8 के प्रश्न उत्तर मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाए गए हैं। दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 chapter 8 के माध्यम से छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 8 काबुलीवाला के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

देखा गया है कि durva hindi book class 7 solutions के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से ncert class 7 hindi durva solutions chapter 8 पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। durva bhag 2 किताब बहुत ही रोचक है। आइये फिर नीचे ncert solutions for class 7 hindi durva chapter 8 काबुलीवाला देखते हैं।

NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva Chapter 8 काबुलीवाला

कक्षा 7 हिंदी एनसीईआरटी समाधान का उदेश्य केवल अच्छी शिक्षा देना है। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 8 काबुलीवाला के प्रश्न उत्तर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाए गए है। छात्र नीचे cbse hindi textbook for class 7 with answers प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा : 7
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -2)
अध्याय : 8 (काबुलीवाला
)

प्रश्न अभ्यास

1 . बार-बार बोलो

(क) मिनी ज़ोर-ज़ोर से पुकारने लगी।

(ख) मिनी एक शक भरी नज़र से देखती हुई खड़ी रही।

(ग) शरीर भी कमज़ोर हो गया था।

(घ) काबुलीवाला दरवाज़े के पास खड़ा हो गया।

(ङ) कागज़ पर किसी नन्हें हाथ की छाप थी।

उत्तर :- हमें इन वाक्यों को बार – बार बोलने का प्रयास करना है।

2. पढ़ो और समझो:-

(क) नायक   –   नायिका

(ख) बालक  –   बालिका

(ग) गायक  – गायिका

(घ) लेखक  – लेखिका

(ङ) सेवक  –  सेविका

उत्तर :- हमें इन शब्दों को पढना और समझना है। जैसे:- जो फिल्म में अभिनय करते है उन्हें नायक और नायिका कहा जाता है। छोटे बच्चों को बालक और बालिका कहा जाता है। गाना गाने वालो को गायक और गायिका कहा जाता है। लिखने वाले को लेखक और लेखिका कहा जाता है। सेवा करने वाले को सेवक और सेविका कहा जाता है।

3. पाठ संबंधी  प्रश्न:-

(क) मिनी को ऐसा क्यों लगता था कि काबुलीवाला अपनी झोली में चुराए हुए बच्चों को छिपाए हुए है ?

उत्तर :- मिनी को ऐसा इसलिए लगता था क्योंकि उस समय माँ अपने बच्चों को डरा कर रखती थी और कहती थी कि अगर तुमने काम नहीं किया या दूध नहीं पिया तो एक आदमी तुम्हें झोली में उठाकर ले जाएगा। इसलिए जैसे ही काबुलीवाले ने हॅंस कर मुँह फेरा और घर की तरफ आने लगी तो वह घर के अंदर भाग गई और उसे विश्वास हो गया कि काबुलीवाला अपनी झोली में चुराए हुए बच्चों को छिपाए हुए हैं।

(ख) मिनी की काबुलीवाले से मित्रता क्यों हो गई ?

उत्तर :- एक दिन सवेरे किसी काम से घर से बाहर जाते समय देखा कि मिनी दरवाजे के पास बैंच के ऊपर बैठी अपनी बे –सिर–पैर की बातें कर रही है। काबुलीवाला उसके पैरों के पास बैठा मुसकुराता हुआ सुन रहा था। वह बीच–बीच में मिनी की बातों पर अपनी राय भी बताता जाता है। मिनी को अपने पाँच साल के जीवन में पिता के अलावा ऐसा धीरज रखकर उसकी बातों को सुननेवाला कभी नहीं मिला था। इसलिए उसकी काबुलीवाले से मित्रता हो गई थी।

(ग) काबुलीवाला हमेशा पैसे क्यों लौटा देता था ?

उत्तर :- मिनी और काबुली वाले की दोस्ती हो गई थी। वह उसे अपनी बेटी की तरह मानता था। और बेटी से कोई थोड़ी पैसे लेता है इसीलिए वह हमेशा उसके पैसे लौटा देता था।

(घ) वर्षों बाद मिनी के पिता ने काबुलीवाले को उसकी किस बात से पहचान लिया ?

उत्तर :- वह काबुली वाले की हंसी को देखकर पहचान गई थी। लेकिन काबुलीवाले को अजीब सा लग रहा था कि वह कैसे मुन्नी के सामने जाएगा, अब तो वह भी बढ़ी हो गई होगी।

4. सोचो और जवाब दो:-

(क) रहमत ने एक धोखेबाज़ आदमी को छुरा मार दिया। क्या अगर तुम रहमत की जगह होते तो क्या करते ?

उत्तर:- रहमत ने एक धोखेबाज़ आदमी को छुरा मार दिया। अगर कोई हमारे साथ धोखा करे तो उसको सज़ा देना उचित ही है। लेकिन मैं चाकू मारने की जगह उसकी शिकायत पुलिस में करता। उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाता।

(ख) मिनी की माँ रहमत पर नज़र रखना चाहती थी परंतु पिता रहमत को मना नहीं कर पाते थे। तुम्हारे विचार में कौन सही था ? क्यों ?

उत्तर:- हमने कहानी में यह पढ़ा है कि पिता जी सही तो थे लेकिन हर एक माँ अपने बच्चे के प्रति बहुत सचेत होती है और उनका बहुत ज्यादा ध्यान भी रखती है। क्योंकि हमें सिर्फ देखने और जानने से भी नहीं पता चलता की कौन कैसा है ? इसलिए जितना हो सके माता पिता अपने बच्चों का ध्यान, फ़िक्र और सुरक्षा करते ही है। इसलिए माताजी सही थी।

(ग) मान लो तुम मिनी हो। अब अपनी कहानी पूरी कक्षा में सुनाओ।

उत्तर:-  मेरा नाम मिनी है। मैं अपने परिवार के साथ हरिपुर में रहती हूं। एक दिन मुझे तेज बुखार था। सुबह जब पापा अपने दफ्तर जाते समय रोज की तरह मेरे कमरे में आये तो पापा से बड़े दबे से अंदाज में मैने कहा था- ’’पापा मुझे कल रात से बहुत तेज बुखार है। प्लीज आज-आज आप घर पर रहिये न।’’ पापा ने हमेशा की तरह मेरी प्रार्थना को ठुकरा दिया था। आज मेरे ऑफिस में बहुत जरूरी मीटिंग है, इसलिये मैं घर पर नहीं रूक पाऊंगा।’’  कुछ देर में मम्मी भी अपने दफ्तर चली गई। दफ्तर से थके-मांदे लौटे पिता और माँ केवल हाल-चाल पूछने आते और तुरन्त ही लौट जाते हैं। ठीक बारह बजे डॉक्टर अंकल आए। एक बजे तक मेरा बुखार कुछ कम हुआ और मैं बाहर खेलने चली गई। इसी वजह से मुझे तेज़ बुखार हो गया। और फिर मम्मी–पापा ने आकर मुझे डाटा। फिर मुझे एक महीना लग गया ठीक होते हुए। अब मेरा मन चिड़चिड़ा हो गया था। मुझे कुछ भी अच्छा नहीं लगता था। फिर एक बार समय निकालकर जब मम्मी पापा मुझे बाहर लेकर गए तब मैं बहुत खुश हुई।

(घ) तुम नीचे लिखे वाक्य को अपनी भाषा में कैसे कहोगे ?

‘पलक झपकते ही रहमत का चेहरा आनंद से खिल उठा।‘

उत्तर:-  ਅੱਖ ਝਪਕਦੇ ਹੀ ਰਹਿਮਤ ਦਾ ਚਿਹਰਾ ਖੁਸ਼ੀ ਨਾਲ ਚਮਕ ਗਿਆ

5. सही- मिलान करो:-

(क) बे-सिर-पैर         तुरंत

(ख) पलक झपकते ही       बिना मतलब की

(ग) बँधी हुई बातें          चेहरा सामने से हटा लेना

(घ) बात चलना     निश्चित बातें/एक ही तरह की बातचीत

(ङ) मुँह फेरना           बात शुरू होना

उत्तर:-

(क)  बे-सिर-पैर                बिना मतलब की

(ख) पलक झपकते ही        तुरंत

(ग) बंधी हुई बातें               निश्छित बातें/ एक ही तरह की बातचीत

(घ) बात चलना                बात शुरू होना

(ङ) मुँह फेरना                 चेहरा सामने से हटा लेना

6. शब्द जाल :-

काबुलीवाला  मेवे  बेचता था। नीचे कुछ मेवों के  नाम लिखे हैं। उन्हें  दिए गए शब्दजाल में ढूँढो। ये संज्ञा हैं। इसकी विशेषता बताने वाले शब्द  विशेषण होते हैं। उसे भी सोचकर लिखो।

51443259181 514f3a251e

उत्तर:- 

51443533968 6b73b1b28e m
7. घूमना – फिरना :-

काबुलीवाला के साथ बातचीत करने से बाहर जाने का काम हो जाता है। मिनी के पिता का ऐसा कहना बताता है कि  वह काबुली से बातचीत करके बाहर के देश दुनिया के बारे मे जानकारी प्राप्त कर लेता था। आज उसके अलावा और किन किन साधनों से देश-विदेश के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है ?

उत्तर :-  हम फोन, नेट, टीवी, अखबार के द्वारा ये सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

8. देखो, समझों और करों :-
51443322126 a34e0b2a85 n

(क) पहले खाने में घड़ा है।

(ख) दूसरे खाने में ………………. है।

(ग) तीसरे खाने में ………. है।

(घ) पाँचवे खाने में पगड़ी है।

(ङ) ………. खाने में कुर्ता है।

(च) नौंवे खाने में …….है।

(छ) ………… खाने में चूहा है।

(ज) ………….. खाने में ……………है। यह हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।

(झ)…………… खाने में …………….है। इसे चेहरे पर लगाते हैं।

उतर:-  (ख) दूसरे खाने में सीडी है।

(ग) तीसरे खाने में साँप है।

(घ) दसवें खाने में तिरंगा है।

(ड़) छठे खाने में कुर्ता है।

(च) नौवें खाने में पानी का गिलास है।

(छ) आठवें खाने में चूहा है।

(ज) सातवें खाने में मोर है। यह हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।

(झ) चौथे खाने में मुखौटा है। इसे चेहरे पर लगाते हैं।

9.  इन शब्दों को देखो :-

बेटी           काबुलीवाला     नायक     जेल     

खिड़की  झोली                 पैर          बच्चा      

रहमत

ये संज्ञा है। इनकी विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। तुम्हें इनके साथ जो भी विशेषण ठीक लगे उसे लगाकर वाक्य बनाओ।

उत्तर:-  मेरी छोटी बेटी बहुत अच्छी है।

           कबूलीवाला अच्छा इंसान है।

           नायक अच्छा खेल खेलता है।

           हमारे यहां छोटी जेल होती है।

            खिड़की बड़ी है।

            तुम्हारी  झोली पुरानी है।

            उसके पैर छोटे है।

            उसका बच्चा मासूम है।

            रहमत ईमानदार है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2 के सभी अध्याय नीचे देखें

कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2

अध्यायअध्याय के नाम
1चिड़िया और चुरुंगुन
2सबसे सुंदर लड़की
3मैं हूँ रोबोट
4गुब्बारे पर चीता
5थोड़ी धरती पाऊँ
6गारो
7पुस्तकें जो अमर हैं
8काबुलीवाला
9विश्वेश्वरैया
10हम धरती के लाल
11पोंगल
12शहीद झलकारीबाई
13नृत्यांगना सुधा चंद्रन
14पानी और धूप
15गीत

छात्रों को durva hindi book class 7 के लिए एनसीईआरटी समाधान प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply