एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा पाठ 15 गीत

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा पाठ 15 गीत प्राप्त कर सकते हैं। छात्र कक्षा 7 हिंदी पाठ 15 के प्रश्न उत्तर मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाए गए हैं। दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 chapter 15 के माध्यम से छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 15 गीत के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

देखा गया है कि durva hindi book class 7 solutions के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से ncert class 7 hindi durva solutions chapter 15 पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। durva bhag 2 किताब बहुत ही रोचक है। आइये फिर नीचे ncert solutions for class 7 hindi durva chapter 15 गीत देखते हैं।

NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva Chapter 1 15 गीत

कक्षा 7 हिंदी एनसीईआरटी समाधान का उदेश्य केवल अच्छी शिक्षा देना है। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 15 गीत के प्रश्न उत्तर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाए गए है। छात्र नीचे cbse hindi textbook for class 7 with answers प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा : 7
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -2)
अध्याय : 15 (गीत
)

प्रश्न अभ्यास:-

1 . कविता से

(क). कवि फूलों, गीतों और विद्या की खेती क्यों करना चाहता है ?

उतर :- कवि कहता है कि मैं फूलों, गीतों और विद्या की खेती करना चाहता हूं। क्योंकि कवि ने इन सबकी तुलना किसी ना किसी चीज़ से की है। जैसे :- फूलों को कवि प्रेम का स्वरूप मानता है। कवि कहता हैं कि इससे लोगों में सद्भावना और भाईचारा बढ़ेगा। प्रेम से कोई लड़ाई नहीं होगी। हमें एक अच्छा भाईचारे वाला हिन्दुस्तान देखने को मिलेगा। गीतों की खेती की तुलना कवि ने हर किसी को जागृत करने से की है। अगर हम सबको बताएंगे, प्रेरणा देंगे तभी सब हमारा इस काम में साथ देंगे। विद्या की खेती से कवि कहना चाहता है विद्या का प्रचार-प्रसार करने से सभी को अर्थात भारत के गाँव-गाँव, गली-गली में शिक्षा को बढ़ावा देगा और लोगों के जीवन नया संचार करेगा।

(ख) इसी जन्म में, इस जीवन में,
हमको तुमको मान मिलेगा।

इसमें किसे मान मिलने की बात कही गई है ?

उतर :- इसमें कवि ने कहा है कि यदि हम सबसे प्रेम भाव रखेंगे और साथ में अगर सब लोगों तक शिक्षा पहुँचेगी तब वे समाज के द्वारा की गई घृणा से दूर होगे जो ज्यादातर गरीब लोगों के साथ होती है। शिक्षा उनके जीवन में नया रूप देगी। जिससे सबको मान अर्थात इज्जत मिलेगी।

(ग) कविता की कुछ पंक्तियाँ छाँटकर लिखो जिनसे पता लगता है कि कवि को इस बात पर पूरा भरोसा है कि एक दिन सबको मान मिलेगा।

उतर :- इसी जन्म में इस जीवन में, हमको तुमको मान मिलेगा।

गीतों की खेती करने को पूरा हिन्दुस्तान मिलेगा।

(घ) कविता में कवि बार-बार मान मिलने की बात करता है। मान मिलने से हमारे-तुम्हारे जीवन में क्या बदलाव आएगा ?

उतर :- कई बार जब लोगों द्वारा हमें अच्छी दृष्टि से नही देखा जाता, जब कोई हमारा सम्मान नहीं करता। हमें नकारा जाता हो इससे हमारी जिंदगी में निराशा भर जाती है। अगर हम कुछ करना चाहे तो भी नहीं कर पाते। लेकिन अगर हमें मान मिलना, सबका साथ मिलना शुरु हो जाए जो हम जो सोचते भी नहीं वो भी कर लेते है।

2. समझाना :-

नीचे कविता में से कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। बताओ, इन पंक्तियों का क्या अर्थ हो सकता है?

(क) दीप बुझे हैं जिन आँखों के,
उन आँखों को ज्ञान मिलेगा।

उतर :- कवि कहना चाहता है कि जिनको शिक्षा, सम्मान ना मिलने की वजह से जीवन में आँखो रूपी उजाला चला गया है और अंधकार छा गया है। उनके जीवन में रौशनी का संचार हो जाएगा अर्थात आँखों को ज्ञान मिलेगा।

(ख) क्लेश जहाँ है, फूल खिलेगा।

उतर :- कवि का तात्पर्य यह है कि जहां लोगों में एक दूसरे के प्रति द्वेष, घृणा की भावना पैदा हो गई है, जहां कोई किसी का सम्मान नहीं करता सब भूलकर प्यार का फूल खिलेगा अर्थात भाईचारा बढ़ेगा।

(ग) हमको तुमको मान मिलेगा।

उतर :- और हम सबको आत्म- सम्मान मिलेगा।

3. मान- सम्मान

(क) तुम्हें अपने आस-पास यदि लगे कि किसी को सचमुच में आज भी मान-सम्मान नहीं मिला है ओर उसको तुम मान-सम्मान दिलाना चाहते हो तो उनके नामों की सूची बनाओ।

उतर :- आशीष, रामप्रसाद, सुलेखा, भवानी।

(ग) अपनी सूची में से किसी एक के बारे में बताओ कि उसे मान-सम्मान कैसे मिल सकता है ?

उतर :- सुलेखा जिसका पति कुछ काम नहीं करता हैं। सारा दिन इधर–उधर घूमता रहता है। उसके बच्चें भी स्कूल नहीं जा पाते। इसलिए सुलेखा को घर-घर जाकर काम करना पड़ता है। जो पैसा सुलेखा कमा कर लाती है उसे भी उसका पति शराब में उड़ा देता है। और जब वह कुछ कहे तो उसे मारता पीटता भी है। इसलिए मैं ये चाहता हूँ कि हमें सुलेखा के पति को समझाकर, साथ में वो अपनी पत्नी को कष्ट न देकर अच्छे से अपनाए और सुलेखा को मान –  सम्मान दिलाए।

4. रिक्त स्थान पूरे करों।

नमूना :- वह मोर सा नाचता हैं।

(क) लक्की ___ की तरह गरजता है।

(ख) सलमा __ की तरह दौड़ती है।

(ग) मेघाश्री की आवाज़ ____ की तरह मीठी है।

(घ) मनीष के कान ____ की तरह तेज़ है।

उतर:- (क) लक्की बादल की तरह गरजता है।

(ख) सलमा चीते की तरह दौड़ती है।

(ग) मेघाश्री की आवाज़ कोयल की तरह मीठी है।

(घ) मनीष के कान उल्लू की तरह तेज़ है।

5. इन शब्दों की रचना देखो:-

अनुमान, अपमान

ये शब्द ‘मान’ शब्द में ‘अनु’ और ‘अप’ उपसर्ग लगाकर बनाए गए हैं। इसी प्रकार तुम भी ‘मान’ शब्द में कुछ दूसरे उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाओ।

उतर :- साम्मान, अभिमान, वर्तमान, श्रीमान, स्वाभिमान।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2 के सभी अध्याय नीचे देखें

कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2

अध्यायअध्याय के नाम
1चिड़िया और चुरुंगुन
2सबसे सुंदर लड़की
3मैं हूँ रोबोट
4गुब्बारे पर चीता
5थोड़ी धरती पाऊँ
6गारो
7पुस्तकें जो अमर हैं
8काबुलीवाला
9विश्वेश्वरैया
10हम धरती के लाल
11पोंगल
12शहीद झलकारीबाई
13नृत्यांगना सुधा चंद्रन
14पानी और धूप
15गीत

छात्रों को durva hindi book class 7 के लिए एनसीईआरटी समाधान प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply