एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 1 चिड़िया और चुरुंगुन

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 1 चिड़िया और चुरुंगुन प्राप्त कर सकते हैं। छात्र कक्षा 7 हिंदी पाठ 1 के प्रश्न उत्तर मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाए गए हैं। दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 chapter 1 के माध्यम से छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 1 चिड़िया और चुरुंगुन के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

देखा गया है कि durva hindi book class 7 solutions के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से ncert class 7 hindi durva solutions chapter 1 पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। durva bhag 2 किताब बहुत ही रोचक है। आइये फिर नीचे ncert solutions for class 7 hindi durva chapter 1 चिड़िया और चुरुंगुन देखते हैं।

NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva Chapter 1 चिड़िया और चुरुंगुन

कक्षा 7 हिंदी एनसीईआरटी समाधान का उदेश्य केवल अच्छी शिक्षा देना है। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 1 चिड़िया और चुरुंगुन के प्रश्न उत्तर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाए गए है। छात्र नीचे cbse hindi textbook for class 7 with answers प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा : 7
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -2)
अध्याय : 1 (चिड़िया और चुरुंगुन
)

प्रश्न अभ्यास

1 . नमूने के अनुसार लिखो:-

नमूना:-  छोड घोंसला बाहर आया, देखी डालें, देखे पात।

चुरुंगुन घोंसला छोड़कर बाहर आया। उसने डाले और पत्ते देखें।

क. डाली से डाली पर पहुंचा,
देखी कलियाँ देखे फूल।

उत्तर :- चुरुंगुन पेड़ की एक डाली से दूसरी डाली पर गया। उसने डाली पर कलियाँ और फूल देखें।

ख. खाने–गाने के सब साथी,
देख रहे हैं मेरी बाट।

उत्तर :-चुरुंगुन के साथ खाने और खेलने वाले सभी साथी, उसका इंतजार कर रहे हैं।

ग. कच्चे–पक्के फल पहचाने,
खाए और गिराए काट।

उत्तर :- चुरुंगुन ने कच्चे और पक्के फलों में अंतर पहचान लिया हैं, उसने उनमें से कुछ को खा लिया और कुछ को काटकर गिरा दिया।

घ. उस तरु से इस तरु पर आता,
जाता हूँ धरती की ओर।

उत्तर :- चुरुंगुन एक वृक्ष से दूसरे वृक्ष पर आता-जाता रहता है। वह धरती की ओर भी जाने लगा है।

2. कविता से:-

क. चुरुंगुन अपने ‘उड़ने’ के बारे में बार–बार अपनी माँ से क्यों पूछता हैं ?

उत्तर :- चुरुंगुन अपनी माँ से उड़ने के बारे में बार-बार इसलिए पूछता हैं क्योंकि वह जानना चाहता हैं कि क्या वह अब उड़ सकता हैं। वह बाहर की सारी चीज़े देखना चाहता हैं और एक माँ ही हमारा उचित मार्गदर्शन कर सकती हैं।

ख. चुरुंगुन को कौन–कौन सी चीजें अच्छी लगती हैं ?

उत्तर :- चुरुंगुन को एक डाली से दूसरी डाली पर जाना , कलियों और फूलों को देखना, कच्चे-पक्के फलों को खाना,  अपने साथियों के साथ खेलना, वृक्ष पर आना-जाना और धरती की तरफ जाना अच्छा लगता हैं।

ग. चुरुंगुन अभी–अभी अपने घोंसले से निकला है। फिर भी वह पूरी दुनिया के बारे में जानना चाहता हैं। तुम किन चीजों के बारे में जानना चाहते हो ?

उत्तर :- मैं सबसे पहले अपने आस-पास बढ़ रही गरीबी के बारे में जानना चाहता हूँ ताकि मैं ज़्यादा नहीं तो भी अपने इलाकों में ही गरीबी को कम कर सकूँ। जब भी मैंने छोटे-2 बच्चों को हर जगह पैसे मांगते हुए देखा हैं मुझें बहुत बुरा लगता हैं और मैं यही चीज़ कम करना चाहता हूँ।

3. क्रम से लगाओ:-

नीचे कुछ चीजों के नाम लिखे हैं चुरुंगुन ने पहले किसे देखा ? क्रम से लगाओ ।

फूल, पात, फुनगी, डाल, फल, कलियाँ, धरती, साथी, तरू, दाना, गगन

उत्तर :-  डाल, पात, कलियाँ, फूल, फुनगी, फल, साथी, तरु, धरती, दाना, गगन

4. और चुरुंगुन उड़ गया

उड़ने के बाद चुरुंगुन कहाँ–कहाँ गया होगा ? उसने क्या–क्या देखा होगा ? अपने शब्दों में लिखों।

उत्तर :- चुरूंगुन ने उड़ते ही अपने आस-पास पेड़-पौधों,  बगीचें, बच्चों का खेलना, पानी, झरने, सड़के, दुकानें, अलग –  अलग पक्षियों, जानवरों को देखा होगा।

5. वचन बदलो:-

           एकवचन    बहुवचन

 नमूना:- घोंसला     घोसलें, घोसलों

              डाल        _____

               बात       _____

              कली       _____

               फूल        _____

               फल       _____

               साथी       _____

                तरु        _____

                दाना       _____

                डैना       _____

उत्तर:-    डाल :-  डालें, डालों

                बात  :-  बातें, बातों

                कली  :- कलियाँ, कलियों

                फूल :-  फूलों

                 फल  :-  फलों

                साथी  :- साथियों

                 तरु    :-  तरुओं

                दाना   :-   दानें

                 डैना    :-  डैने

6. बार – बार बोलो और प्रत्येक शब्द से वाक्य बनाओ:-

                 डाल    ढाल

                  बात     भात

                  फूल     मूल

                  दाना    धान

                   फल    पल

उत्तर:-  डाल :-  डाल पर पक्षी चहचहा रहे हैं।

            ढाल :-  उसकी चाल – ढाल एक हीं हैं।

            बात :- तुम्हारीं बात मुझें समझ नहीं आती।

            भात :-  कल मैंने चावल-भात बनाए थे।

             मूल :-  तुम्हें तो मेरा मूल ही नहीं पता।

            दाना :-  सबका दाना- पानी लिखा होता हैं।

             धान :-  हम धान की खेती करते हैं।

             फल :-  हमारे यहां अलग-अलग प्रकार के फल उगते हैं।

              पल  :-  तुम्हारें साथ बिताया हुआ पल मुझें याद रहेगा।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2 के सभी अध्याय नीचे देखें

कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2

अध्यायअध्याय के नाम
1चिड़िया और चुरुंगुन
2सबसे सुंदर लड़की
3मैं हूँ रोबोट
4गुब्बारे पर चीता
5थोड़ी धरती पाऊँ
6गारो
7पुस्तकें जो अमर हैं
8काबुलीवाला
9विश्वेश्वरैया
10हम धरती के लाल
11पोंगल
12शहीद झलकारीबाई
13नृत्यांगना सुधा चंद्रन
14पानी और धूप
15गीत

छात्रों को durva hindi book class 7 के लिए एनसीईआरटी समाधान प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply