एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा पाठ 4 गुब्बारे पर चीता

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा पाठ 4 गुब्बारे पर चीता प्राप्त कर सकते हैं। छात्र कक्षा 7 हिंदी पाठ 4 के प्रश्न उत्तर मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाए गए हैं। दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 chapter 4 के माध्यम से छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 4 गुब्बारे पर चीता के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

देखा गया है कि durva hindi book class 7 solutions के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से ncert class 7 hindi durva solutions chapter 4 पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। durva bhag 2 किताब बहुत ही रोचक है। आइये फिर नीचे ncert solutions for class 7 hindi durva chapter 4 गुब्बारे पर चीता देखते हैं।

NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva Chapter 4 गुब्बारे पर चीता

कक्षा 7 हिंदी एनसीईआरटी समाधान का उदेश्य केवल अच्छी शिक्षा देना है। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 4 गुब्बारे पर चीता के प्रश्न उत्तर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाए गए है। छात्र नीचे cbse hindi textbook for class 7 with answers प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा : 7
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -2)
अध्याय : 4 (गुब्बारे पर चीता
)

प्रश्न अभ्यास

1 . कहानी से

(क)  हेडमास्टर साहब ने बच्चों को सरकस में जाने से क्यों मना किया होगा ?

उत्तर :- जगह–जगह सरकस होने के विज्ञापन चिपकाए हुए थे। विज्ञापन में तरह तरह के जंगली जानवर अजीब काम करते दिखाई दे रहे थे। बच्चें जाने के लिए ललचा रहे थे। शायद हेडमास्टर को लगा हो की जानवरों से बच्चों को कुछ परेशानी न हों जाए, इसलिए हेडमास्टर साहब ने बच्चों को सरकस में जाने से मना किया होगा।

(ख) सरकस के बारे में कौन-कौन सी अफ़वाहें फैली हुई थीं ?

उत्तर :- लड़कों का मन तो सरकस में लगा हुआ था। सामने किताबें खोले जानवरों की चर्चा कर रहे थे। क्योंकि सरकस के बारे में बहुत सारी अफ़वाहें फैली हुई थी। जैसे:- शेर और बकरी एक बर्तन में पानी पिएँगे। इतना बड़ा हाथी पैरगाड़ी पर कैसे बैठेगा ? पैरगाड़ी के पहिए बहुत बड़े–बड़े होंगे ! तोता बंदूक छोड़ेगा और बनमानुष बाबू बनकर मेज़ पर बैठेगा।

(ग) बलदेव सरकस में जाकर निराश क्यों हो गया ?

उत्तर :- बलदेव ने सरकस में जाने के लिए टिकट ली और वहां जाकर वह देखता है कि यह तो एक झुंझलाया हुआ शेर लगता है। मालूम होता है महीनों से इसे मलेरिया बुखार आ रहा हो। वह भला क्या बीस हाथ ऊँचा उछलेगा ! और यह सुंदर–वन का बाघ है ? जैसे किसी ने इसका खून चूस लिया हो। मुर्दे की तरह पड़ा है। वाह रे भालू ! यह भालू है या सूअर, और वह भी काना, जैसे मौत के चंगुल से निकल भागा हो। अलबत्ता चीता कुछ जानदार है और एक तीन टाँग का कुत्ता भी। उसकी एक टाँग किसने काट ली ? दुमकटे कुत्ते तो देखे थे, पैरकटा कुत्ता आज ही देखा ! और यह दौड़ेगा कैसे ? उसे अफ़सोस हुआ कि गेंद छोड़कर यहाँ आया। उसे सरकस की दुर्दशा देखकर निराशा हुई।

(घ) बलदेव और चीता दोनों गुब्बारे पर ऊपर उठते जा रहे थे। फिर भी चीते ने बलदेव को कोई नुकसान क्यों नहीं पहुँचाया ?

उत्तर :- क्योंकि चीता खुद डरा हुआ था। वह चाहता तो एक दम से बलदेव को चट कर जाता लेकिन उसे अपने प्रणों की चिंता हो रही थी। वह अपना सारा चीतापन भूल गया था। वह इतना डर गया था कि उसके हाथ-पाँव फूल गए थे।

(ङ) कहानी के इस वाक्य पर ध्यान दो-

“इतने में उसे एक बड़ा भारी गुब्बारा दिखाई दिया” तुम्हें क्या लगता है कि गुब्बारा भारी होता है? लेखक ने उसे भारी क्यों कहा है ?

उत्तर :- गुब्बारे को भारी कहकर गुब्बारे के आकार की विशेषता बताई गई है। ताकि हमें पढ़ते ही सब समझ आ जाए।

2. सोचो और बताओ :-

(क) गुब्बारे में से हवा निकलने पर वह नीचे क्यों आने लगता है ?

उत्तर :- गुब्बारे में हवा भरी होती है। हवा हल्की होने का कारण गुब्बारा ऊपर जाने लगता है। लेकिन जैसे ही उसका प्रभाव खत्म हो जाता है वह नीचे आ जाते है।

(ख) स्कूल में तुम्हें क्या-क्या करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है ?

उत्तर:- निम्न काम के लिए अनुमति लेनी पड़ी है :-

  1. जब भी हमें छुट्टी लेनी होती है, हमें स्कूल से अनुमति लेनी होती है।कक्षा में सर या मैम हो और हमें बाहर जाना हो, तब भी अनुमति लेनी पड़ती है।
  2. पानी पीने के लिए।
  3. कभी हम स्कूल दर से आए तब भी हमें अनुमति लेनी होती है।

(ग) क्या तुमने अपने आस-पास के जानवरों की दुर्दशा देखी है ? उसके बारे में बताओ।

उत्तर :- हमारे आस पास कई जानवर है जो ऐसे ही बाहर घूमते रहते है, कई दुर्घटना हो जाती है जिनसे जानवर मर जाते है। किसी के हाथ पाव भी टूट जाते है। और कई बार उनकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं होता। कमजोर हो जाते है क्योंकि उन्हें अच्छे से खाने पीने को नहीं मिल पाता।

(घ) सरकस में जानवरों के करतब दिखाए जाते हैं। उनके प्रति क्रूरता बरती जाती है। क्या ऐसे सरकस को मनोरंजन का साधन माना जा सकता है ? सरकस को स्वस्थ मनोरंजन का साधन बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए?

उत्तर :- नहीं ये सब किसी के मनोरंजन का साधन नहीं हो सकता क्योंकि इससे जानवरों को कष्ट होता है। उनके साथ बुरा व्यवहार होता है। अगर किसी को सरकस में जानवरों का कोई करतब दिखाना हो तो उसमें जानवरों के साथ कुछ बुरा नहीं होना चाहिए। ना ही उनके साथ कोई किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं होनी चाहिए।

3. मुहवरें :-

नीचे लिखे वाक्य पढ़ो। उनमें इस्तेमाल हुए मुहावरों को अपने ढंग से इस्तेमाल करके कुछ और वाक्य बनाओ।

(क) बलदेव के तो होश उड़े हुए थे।

(ख) बलदेव के दिल में जो बात बैठ जाती; उसे पूरा करके ही छोड़ता।

(ग) वह इतना डरा कि उसके हाथ-पाँव फूल गए।

(घ) ऐसा लगा जैसे किसी ने चीते का खून चूस लिया हो।

(ङ) बलदेव का दिल काँप उठा।

उत्तर :- (क) जब घर में दिशा ने सांप देखा तो उसके होश उड़ गए।

(ख) यदि सही बात मन में बैठ जाए तो हम अच्छे से अपने उद्देशय को पूरा कर सकते है।

(ग) ज्यादा देर भागने की वजह से राहुल के हाथ पाँव फूल गए।

(घ) मुझे परेशान कर करके नेहा ने मेरा खून चूस लिया।

(ङ) जब मुझे चोर दिखे मेरे दिल काँप उठा था।

4. तुम्हारी बात

(क) तुम्हारे स्कूल से भागने के कौन-कौन से बुरे परिणाम हो सकते हैं ?

उत्तर:-  हमें सजा दी जाती है, अगर हम ऐसा कुछ करते है। हमारे माता-पिता को स्कूल में बुलाया जाता है और हमारी शिकायत की जाती है। कई दिन तक स्कूल से निकाल देते है। अगर हम बाहर जाए तो सिर्फ स्कूल नहीं हमारे साथ बाहर भी बुरा हो सकता है। कोई बुरा आदमी हमें पकड़ ले। कोई पैसो के लिए उठाकर ले जाए या हमें मार दे।

(ख) किसी चीज़ के प्रचार के लिए विज्ञापन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है ?

उत्तर :- क्योंकि आज कल विज्ञापन से ही हमारी किसी भी उत्पाद की जानकारी लोगों तक फैल सकती हैँ। तभी सबको पता चलता है और हम तक पहुंचते है।

(ग) तुम भी सड़क सुरक्षा, प्रदूषण और शिक्षा के बारे में विज्ञापन बनाकर अपने मित्र को दिखाओ तथा पूछो कि उसे तुम्हारा विज्ञापन पसंद आया या नहीं। कारण भी पूछो।

उत्तर : छात्र इसका उत्तर खुद लिखें।

5. समझो :-

अजीब-अजीब       हिसाब-किताब

धीरे-धीरे             जब-तब

अभी-अभी           खेल-तमाशा

ज्यों-ज्यों           भूख-प्यास

चूर-चूर            हड्डी-पसली

उत्तर :- इन शब्दों को हमें समझने का प्रयास करना है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2 के सभी अध्याय नीचे देखें

कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2

अध्यायअध्याय के नाम
1चिड़िया और चुरुंगुन
2सबसे सुंदर लड़की
3मैं हूँ रोबोट
4गुब्बारे पर चीता
5थोड़ी धरती पाऊँ
6गारो
7पुस्तकें जो अमर हैं
8काबुलीवाला
9विश्वेश्वरैया
10हम धरती के लाल
11पोंगल
12शहीद झलकारीबाई
13नृत्यांगना सुधा चंद्रन
14पानी और धूप
15गीत

छात्रों को durva hindi book class 7 के लिए एनसीईआरटी समाधान प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply