एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 6 जनसंख्या

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान पाठ 6 जनसंख्या के प्रश्न उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 9 भूगोल पाठ 6 के प्रश्न उत्तर पूरी तरह से मुफ्त है। कक्षा 9 भूगोल अध्याय 6 Question and Answer के लिए छात्रों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा। कक्षा 9 भूगोल अध्याय 6 के प्रश्न उत्तर (class 9 Geography chapter 6 questions and answer) से परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं। हमने आपके लिए ncert solutions for class 9 Geography chapter 6 in hindi सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया है। कक्षा 9 भूगोल के लिए एनसीईआरटी समाधान (ncert solutions for Geography class 9) नीचे देखें।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 6 जनसंख्या

देखा गया है कि छात्र कक्षा 9 जनसंख्या के प्रश्न उत्तर के लिए बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन आप इस आर्टिकल के माध्यम से kaksha 9 bhugol prashn uttar पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमने आपके लिए आसान भाषा में कक्षा 9 वीं भूगोल अध्याय 6 नोट्स (class 9 bhugol chapter 6 notes in hindi) तैयार किए हैं। एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 भूगोल अध्याय 6 जनसंख्या (class 9th geography chapter 6 question answer in hindi) नीचे पढ़ें।

अध्याय-6
जनसंख्या

प्रश्न 1 – नीचे दिए गए चार विकल्पों में सही विकल्प चुनिए:

(i) निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में प्रवास आबादी की संख्या, वितरण एवं संरचना में परिवर्तन लाता है

(क) प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में
(ख) आगमन वाले क्षेत्र में
(ग) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में

(ii) जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नलिखित में से किसका परिणाम है

(क) उच्च जन्म दर
(ख) उच्च मृत्यु दर
(ग) उच्च जीवन दर
(घ) अधिक विवाहित जोड़े

उत्तर – उच्च जन्म दर

(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक जनसंख्या वृद्धि का परिणाम दर्शाता है

(क) एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या
(ख) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि
(ग) जनसंख्या वृद्धि की दर
(घ) प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या

उत्तर – प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि

(iv) 2011 की जनगणना के अनुसार एक ‘ साक्षर’ व्यक्ति वह है

(क) जो अपने नाम को पढ़ एवं लिख सकता है।
(ख) जो किसी भी भाषा में पढ़ एवं लिख सकता है।
(ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।
(घ) जो पढ़ना-लिखना एवं अंकगणित, तीनों जानता है।

उत्तर – जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।

प्रश्न 2 – निम्नलिखित के उत्तर संक्षेप में दें।

(i) जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।

उत्तर – जन्म दर – जनसंख्या में होने वाले परिवर्तन की तीन मुख्य प्रक्रिया हैं – जन्म दर, मृत्यु दर एवं प्रवास। जन्म दर एवं मृत्यु दर के बीच का अंतर जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि है। एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है, उसे ‘ जन्म दर’ कहते हैं। यह वृद्धि का एक प्रमुख घटक है क्योंकि भारत में हमेशा जन्म दर, मृत्यु दर से अधिक रहा है।

मृत्यु दर एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या को ‘ मृत्यु दर’ कहा जाता है। मृत्यु दर में तेज़ गिरावट भारत की जनसंख्या में वृद्धि की दर का मुख्य कारण है।

प्रवास – जनसंख्या वृद्धि का तीसरा घटक है प्रवास। लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने को प्रवास कहते हैं। प्रवास आंतरिक (देश के भीतर) या अंतरराष्ट्रीय (देशों के बीच) हो सकता है। आंतरिक प्रवास जनसंख्या के आकार में कोई परिवर्तन नहीं लाता हैं, लेकिन यहां एक देश के भीतर जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करता है। जनसंख्या वितरण एवं उसके घटकों को परिवर्तित करने में प्रवास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रवास जनसंख्या परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण घटक है। ये केवल जनसंख्या के आकार को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उम्र एवं लिंग के दृष्टिकोण से नगरीय एवं ग्रामीण जनसंख्या की संरचना को ही परिवर्तित करता है।

(ii) 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर क्यों घट रही है?

उत्तर – 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर निम्नलिखित कारणों से घट रही है- जन्म दर नियंत्रण, साक्षरता, परिवार नियोजन, आदि के कारण।

(iii) आयु संरचना, जन्म दर एवं मृत्यु दर को परिभाषित करें।

उत्तर – आयु संरचना – किसी देश में, जनसंख्या की आयु संरचना वहां के विभिन्न आयु समूहों के लोगों की संख्या को बताता है। यह जनसंख्या की मूल विशेषताओं में से एक है।

किसी राष्ट्र की आबादी को सामान्यत : तीन वर्गों में बांटा जाता है:

बच्चे (सामान्यत : 15 वर्ष से कम)

 ये आर्थिक रूप से उत्पादनशील नहीं होते हैं तथा इनको भोजन, वस्त्र एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता होती है।

वयस्क (15 से 59 वर्ष)

ये आर्थिक रूप से उत्पादनशील तथा जैविक रूप से प्रजननशील होते हैं। यह जनसंख्या का कार्यशील वर्ग है।

वृद्ध (59 वर्ष से अधिक)

ये आर्थिक रूप से उत्पादनशील या अवकाश प्राप्त हो सकते हैं। ये स्वैच्छिक रूप से कार्य कर सकते हैं लेकिन भर्ती प्रक्रिया के द्वारा इनकी नियुक्ति नहीं होती है।

जन्म दर – एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है उसे जन्म दर कहते हैं।

मृत्यु दर – एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या को मृत्यु दर कहते हैं।

(iv) प्रवास, जनसंख्या परिवर्तन का एक कारक।

उत्तर – ये केवल जनसंख्या के आकार को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उम्र एवं लिंग के दृष्टिकोण से नगरीय एवं ग्रामीण जनसंख्या की संरचना को भी प्रभावित करता है।

भारत में ग्रामीण – नगरीय प्रवास के कारण शहरों तथा नगरों की जनसंख्या में नियमित वृद्धि हुई है।

एक दशक (2001 से 2011) के भीतर 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों की संख्या 35 से बढ़कर 53 हो गई है।

प्रश्न 3 – जनसंख्या वृद्धि एवं जनसंख्या परिवर्तन के बीच अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर – जनसंख्या वृद्धि –

जनसंख्या वृद्धि का अर्थ होता है, किसी विशेष समय अंतराल में जैसे, 10 वर्षों के भीतर, किसी देश/ राज्य के निवासियों की संख्या में परिवर्तन। इस प्रकार के परिवर्तन को दो प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है। पहला, सापेक्ष वृद्धि तथा दूसरा, प्रतिवर्ष होने वाले प्रतिशत परिवर्तन के द्वारा।

जनसंख्या परिवर्तन –

जनसंख्या में होने वाले परिवर्तन की तीन मुख्य प्रक्रियाएं हैं – जन्म दर, मृत्यु दर एवं प्रवास। जन्म दर एवं मृत्यु दर के बीच का अंतर जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि है।

प्रश्न 4 – व्यवसायिक संरचना एवं विकास के बीच क्या संबंध है?

उत्तर – आर्थिक रूप से क्रियाशील जनसंख्या का प्रतिशत, विकास का एक महत्वपूर्ण सूचक होता है। विभिन्न प्रकार के व्यवसायों के अनुसार किए गए जनसंख्या के वितरण को व्यवसायिक संरचना कहा जाता है। किसी भी देश में विभिन्न व्यवसायों को करने वाले भिन्न-भिन्न लोग होते हैं। व्यवसायों को सामान्यत: प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक श्रेणीयों में वर्गीकृत किया जाता है।

प्राथमिक: इनमें कृषि, पशुपालन, वृक्षारोपण एवं मछली पालन तथा खनन आदि क्रियाएं शामिल हैं।
द्वितीयक: क्रियाकलापों में उत्पादन करने वाले उद्योग, भवन एवं निर्माण कार्य आते हैं।
तृतीयक: क्रियाकलापों में परिवहन, संचार,  प्रशासन तथा सेवाएं शामिल हैं।

विकसित एवं विकासशील देशों में विभिन्न क्रियाकलापों में कार्य करने वाले लोगों का अनुपात अलग- अलग होता है। विकसित देशों में द्वितीयक एवं तृतीयक क्रियाकलापों में कार्य करने वाले लोगों की संख्या का अनुपात अधिक होता है। विकासशील देशों में प्राथमिक क्रियाकलापों में कार्यरत लोगों का अनुपात अधिक होता है। भारत में कुल जनसंख्या का 64% भाग केवल कृषि कार्य करता है। द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की संख्या का अनुपात क्रमश: 13 तथा 20% है। वर्तमान समय में बढ़ते हुए औद्योगिक एवं शहरीकरण में वृद्धि होने का कारण द्वितीय एवं तृतीय क्षेत्रों में व्यवसायिक परिवर्तन हुआ है।

प्रश्न 5 – स्वास्थ्य जनसंख्या कैसे लाभकारी है?

उत्तर – 1. स्वास्थ्य जनसंख्या की संरचना का एक महत्वपूर्ण घटक है जो कि विकास की प्रक्रिया को प्रभावित करता है।

2. सरकारी कार्यक्रमों के निरंतर प्रयास के द्वारा भारत की जनसंख्या के स्वास्थ्य स्तर में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

3. मृत्यु दर जो 1951 में (प्रति हजार) 25 थी, 2011 में घटकर (प्रति हजार) 7.2 रह गई है। औसत आयु जो कि 1951 में 36. 7 वर्ष थी, बढ़कर वर्ष 2012 में 67. 9 वर्ष हो गई है।

4. महत्वपूर्ण सुधार बहुत से कारकों, जैसे – जन स्वास्थ्य, संक्रमाक बीमारियों से बचाव एवं रोगों के इलाज में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग के परिणाम स्वरुप हुआ है।

प्रश्न 6 – राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

उत्तर – 1. परिवारों के आकार को सीमित रखकर एक व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुधारा जा सकता है, इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने 1952 में एक व्यापक परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रारंभ किया।

2. परिवार कल्याण कार्यक्रम जिम्मेदार तथा सुनियोजित पितृत्व को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 कई वर्षों के नियोजित प्रयासों का परिणाम है।

3. 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने, शिशु मृत्यु दर को प्रति 1,000 में 30 से कम करने, व्यापक स्तर पर टिकारोधी बीमारियों से बच्चों को छुटकारा दिलाने, लड़कियों की शादी की उम्र को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने तथा परिवार नियोजन को एक जन केंद्रित कार्यक्रम बनाने के लिए नीतिगत ढांचा प्रदान करती है।

हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखा आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। कक्षा 9 जनसंख्या के प्रश्न उत्तर (class 9 bhugol chapter 6 question answer) के माध्यम से अपने जनसंख्या के नोट्स (jansankhya notes in hindi) भी तैयार कर लिए होंगे। हमें अपना बहुमूल्य कमेंट जरूर करें। इसके अलावा आप कक्षा 9 के अन्य विषयों के एनसीईआरटी समाधान यहां से देख सकते हैं। साथ ही कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान विषय की एनसीईआरटी पुस्तक भी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान के इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र के प्रश्न उत्तरयहां से देखें

Leave a Reply