MP Board Class 12 Ruk Jana Nahi Form 2026: कक्षा 12वीं के लिए एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं योजना का फॉर्म 08 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच भर सकते हैं। यह परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा आयोजित की जाती है। जो छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है कि वे दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकें। इस योजना की परीक्षा मई महीने में आयोजित हो सकती है। अगर कोई छात्र इस परीक्षा में पास नहीं हो पाता है, तो वह दिसंबर सत्र के लिए फिर से आवेदन कर सकता है।
छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि 12वीं की परीक्षा में बैठने के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा, 10वीं पास करने के बाद 12वीं की परीक्षा देने के लिए कम से कम 2 साल का अंतर होना चाहिए।
आर्टिकल की विषय सूची
MPSOS Ruk Jana Nahi 12th Application Form 2026 Important Dates
आवेदन शुरू
08 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि
30 अप्रैल 2026
कक्षा 12 रुक जाना नहीं फॉर्म 2026 योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)
केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल हुए हैं।
जो छात्र मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे इस योजना के तहत दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
इस परीक्षा में उर्दू माध्यम के छात्र शामिल नहीं हो सकते।
कक्षा 12 रुक जाना नहीं योजना फॉर्म 2026 परीक्षा शुल्क
विषय
कक्षा 12
कक्षा 12 (आरक्षित वर्ग)
एक विषय
730/-
500/-
दो विषय
1460/-
960/-
तीन विषय
1710/-
1110/-
चार विषय
1960/-
1260/-
पांच विषय
2210/-
1410/-
कक्षा 12 रुक जाना नहीं फॉर्म कैसे भरें?
नीचे दिए हुए लिंक से डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन करें या आधिकारिक वेबसइट से करने के स्टेप देखें।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर आपको “Ruk Jana Nahi” Yojna 2025 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। उसको ध्यान से भरें।
अंत में शुल्क भरना अनिवार्य है, उसके बाद ही फॉर्म पूर्ण मना जायेगा।