Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

UK Board 12th Result 2024 – उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 जारी हुए, पीयूष ने किया टॉप

Photo of author
PP Team

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 घोषित हो चुके हैं। कक्षा 12 में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 से 488 अंक प्राप्त किए हैं। जबकि दूसरा स्थान अंशुल नेगी हासिल किया है। इस बार कक्षा 12 में कुल 82.63 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जिसमें 78.97 प्रतिशत छात्र और 85. 96 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। 2024 में 12वीं कक्षा की परीक्षा 94 हजार, 768 छात्रों ने दी थी।

Uttarakhand Board Class 12 Result 2024

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट द्वारा कक्षा 10 और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट आज यानि 30 अप्रैल सुबह साढ़े 11 बजे घोषित किये गए है। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 Class 12 चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

कार्यक्रमतारीख
परीक्षा की तारीख27 फरवरी से 16 मार्च 2024
रिजल्ट की तारीख30 अप्रैल 2024

रिजल्ट देखने का लिंक

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2024यहाँ से देखें

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

यूके 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 (UK 12th Board Result 2024) ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

स्टेप 1- सबसे पहले ऊपर दिए गए लिकं पर क्लिक करें या फिर उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- फिर इंटरमीडिएट के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अब आप लॉगिन पेज पर पहुँच जाएंगे।

स्टेप 5- लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6- लॉगिन डिटेल्स सही होने पर आपका रिजल्ट जारी हो जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

1 thought on “UK Board 12th Result 2024 – उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 जारी हुए, पीयूष ने किया टॉप”

Leave a Reply