Bihar Board Class 10 Admit Card 2026 : छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह इस पेज पर दिए हुए लिंक से भी डायरेक्ट बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल दसवीं की बिहार बोर्ड परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्र शामिल होंगे।
छात्रों को जानकारी के लिए बता दें कि बिहार बोर्ड दसवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 20 से 22 जनवरी, 2026 किया जायेगा। जबकि थ्योरी परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 के बीच किया जायेगा।
BSEB 10वीं एडमिट कार्ड 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
| दसवीं का एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 06 जनवरी, 2026 |
| बिहार मेट्रिक की प्रायोगिक परीक्षाएं | 20 जनवरी से 22 जनवरी, 2026 |
| बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं | 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 |
| रिजल्ट की घोषणा | मार्च, 2026 |
| कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन | अप्रैल, 2026 |
बिहार बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2026 के निर्देश
- छात्र बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं। छात्रों को परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र लेकर जाना अनिवार्य है।
- हॉल टिकट के साथ कोई भी एक आईडी प्रूव जरूर लेकर जाएं। कभी-भी काम पढ़ सकता है।
- परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक यंत्र न लेकर जाएं। जैसे कि मोबाइल, कैलकुलेटर आदि।
- छात्र परीक्षा केंद्र पर 30 पहले पहुंच जाएं।
- प्रवेश पत्र पर छात्र का नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, रोल नंबर आदि जरूरी जानकारी दी गई होगी। उसकी जाँच जरूर करें।
वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र (Admit Card) समिति की वेबसाईट पर जारी करने तथा उसे डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को वितरण कराने के संबंध में आवश्यक सूचना।#Bihar#BSEB#BiharBoard pic.twitter.com/hLGawEV5kt
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) January 6, 2026
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कितने छात्र शामिल होंगे?
सत्र 2025-26 में होने वाली बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षाओं में करीब 16 लाख के करीब छात्र शामिल होंगे। इन छात्रों के लिए प्रदेश में कुल 1525 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हॉल टिकट प्राप्त करने के बाद छात्र उस पर अपनी परीक्षा केंद्र की जाँच जरूर कर लें। यदि किसी भी प्रकार की गलती है तो, तुरंत बिहार बोर्ड से संपर्क करें।
बिहार बोर्ड कक्षा 10 प्रवेश पत्र 2026 कैसे डाउनलोड करें?
ध्यान दें, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए एडमिट कार्ड छात्रों को स्कूल से प्राप्त होंगे। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा केवल प्रिंसिपल के पास होगी।
- बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं।
- इसके बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें और अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- सभी विवरण सही होने पर आपका एडमिट कार्ड पीडीएफ फॉर्म में जारी हो जाएगा।
- छात्र अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
बिहार बोर्ड 10वीं हॉल टिकट 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| दसवीं का हॉल टिकट | Link |
| आधिकारिक वेबसाइट | biharboardonline.com |
| कक्षा 12 का एडमिट कार्ड | यहाँ से देखें |
प्रवेश पत्र प्राप्त करने में किसी भी असुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर – 0612-2232074 पर कॉल करें।
