बिहार डीएलएड रिजल्ट (Bihar D.El.Ed Result)- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 (Bihar D.El.Ed Result 2023) की घोषणा की जाएगी। बता दें कि रिजल्ट बिहार डीएलएड मेरिट लिस्ट 2023 (Bihar D.El.Ed Merit List 2023) के रूप में जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम बिहार डीएलएड 2023 मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा। बिहार डीएलएड 2023 रिजल्ट की अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त करें।
बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 (Bihar D.El.Ed Result 2023)
बिहार डीएलएड एडमिशन 2023 आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बिहार डीएलएड के अलग-अलग कॉलेजों की वेबसाइट पर जारी होगी। उम्मीदवारों को बता दें कि वह Bihar DElEd 2023 मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद वह उस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं, जिसके बाद आखिर में उम्मीदवारों की एक फाइनल मेरिट लिस्ट भी निकाली जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर ही उम्मीदवारों को डीएलएड कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।
Latest Updates – बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 घोषित, नीचे दिए हुए लिंक से देखें।
बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 की जरूरी तारीखें
बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल को देखें-
बिहार डीएलएड 2023 मेरिट लिस्ट | जरूरी तारीख |
परीक्षा की तारीख | 05 जून से 15 जून 2023 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | जारी |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख | घोषित होगी |
मेरिट लिस्ट पर आपत्ति दर्ज करने की तारीख | घोषित होगी |
फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख | घोषित होगी |
महत्वपूर्ण लिंक
बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 | यहाँ से देखें |
बिहार डीएलएड मेरिट लिस्ट 2023 कैसे देखें?
- बिहार डीएलएड 2023 मेरिट लिस्ट सभी कॉलेजों की वेबसाइट पर जारी होगी।
- उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट देखने के लिए कॉलेजों की वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें डीएलएड कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।
बिहार डीएलएड एडमिशन 2023 और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड 2023 एडमिशन के लिए निम्नलिखित ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे, जैसे-
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- आईडी प्रूफ
- फोटो
- जन्म प्रमाण पत्र
- एडमिशन फीस स्लिप
बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2023
बिहार डीएलएड 2023 मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को जिस कॉलेज में एडमिशन लेना है उस कॉलेज का नाम भरना है। जिसके बाद उम्मीदवारों को कांउसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली कांउसलिंग में आएगा उन उम्मीदवारों को निर्धारित कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना है। काउंसलिंग ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
बिहार डीएलए़ड सीट रिजर्वेशन 2023
केटेगरी | सीट रिजर्वेशन |
एससी | 16% |
एसटी | 1% |
बीसी | 12% |
ईबीसी | 18% |
डब्ल्यूबीसी | 3% |
ईब्ल्यूएस | 10% |
आधिकारिक वेबसाइट: secondary.biharboardonline.com
बिहार डीएलएड 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |