बिहार एसटीईटी रिजल्ट (Bihar STET Result)- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) अपनी वेबसाइट पर परीक्षा समाप्ति के तथा आंसर-की आने के बाद ही रिजल्ट जारी करता है। 2023 के सितम्बर माह में आयोजित कराए गए STET के परिणाम भी अब कुछ ही दिनों में वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। बीएसईबी अपने आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से परीक्षा की कटऑफ पीडीएफ फॉर्म में जारी करता है। छात्रों के मन में उत्साह है, क्योंकि कहा जा रहा था की बीएसईबी परिणामों की घोषणा 18 सितम्बर को करने जा रहा है लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि महीने के आखिरी हफ्ते तक ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट डाला जा सकता है।
न्यू अपडेट
बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 जल्द जारी होंगे।
बिहार एसटीईटी परीक्षा 15 सितंबर 2023 को समाप्त हुई।
बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 (Bihar STET Result 2023)
अब से कुछ समय बाद ही आवेदकों के सामने बिहार एसटीईटी 2023 के रिजल्ट जारी होंगे। बिहार सेकेंडरी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट के दो पेपर करवाए जाते हैं, जिसमें पेपर 1 देने वाले आवेदक 9वीं और 10वीं कक्षा के अध्यापन का कार्य करते हैं, वहीं पेपर 2 देने वाले आवेदक 11वीं और 12वीं के अध्यापक बन सकते हैं। बिहार एसटीईटी 2023 की परीक्षा 4 सितंबर से 15 सितम्बर तक आयोजित की गई थी। बोर्ड की तरफ से अब तक कुछ गिने चुने विषयों पर आंसर-की जारी कर दी गई है। जैसे ही सभी विषयों की आंसर-की जारी हो जाएगी वैसे ही रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएंगे।
बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 जरूरी तारीखें
बिहार एसटीईटी परिणाम 2023 से संबंधित तारीखें निम्नलिखित हैं-
बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 कार्यक्रम | तारीखें |
परीक्षा की तिथि | 4 से 15 सितंबर 2023 |
आंसर-की जारी होने की तिथि | 17 सितम्बर तक कुछ विषयों की आंसर-की जारी की गई है |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | जल्द ही घोषित होंगे |
बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 कैसे देखें?
आवेदक अपने रिजल्ट के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पोर्टल पर डायरेक्ट जाकर बिहार एसटीईटी का रिजल्ट देख सकते हैं। जिसका लिंक इसी लेख में दिया गया है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार के पास वही लॉगिन डिटेल्स मौजूद होना आवश्यक है जो उन्होंने आवेदन करते समय बनाई थी।
इस प्रक्रिया को हम इस तरह से समझते हैं-
- आवेदक को सर्वप्रथम दिए गए लिंक पर क्लिक करके बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 के टैब पर पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने लॉगिन करने के लिए डिटेल्स का पेज खुल जाएगा।
- अपनी लॉगिन डिटेल्स उसमें फिल करें।
- लॉगिन होने के बाद अपना रोल नंबर एवं जन्म तिथि डालें।
- सबमिट करें, कुछ समय के इंतज़ार के बाद ही आपका रिजल्ट प्रस्तुत हो जाएगा।
- इस रिजल्ट का प्रूफ के तौर पर प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
रिजल्ट लिंक (Bihar STET 2023)
बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 (Bihar STET Result 2023) |
बिहार एसटीईटी 2023 न्यूनतम योग्यता प्रतिशत
वर्ग | न्यूनतम अंक |
सामान्य वर्ग | 50% |
पिछड़ा वर्ग | 45.5 % |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 42.5% |
पीडब्ल्यूडी/एससी/एसटी/महिलाएं | 40% |
बिहार एसटीईटी कटऑफ 2023
बिहार एसटीईटी 2023 की परीक्षा की इतनी कटऑफ जाने का अनुमान लगाया जा सकता है।
वर्ग | कटऑफ |
सामान्य वर्ग | 77% – 83% |
ओबीसी | 73% – 76% |
एससी/एसटी | 61% – 68% |
पीडब्ल्यूडी | 58% – 62% |
बिहार एसटीईटी सर्टिफिकेट 2023
जो उम्मीदवार इस वर्ष आयोजित हुए बिहार STET के परिणामों में सफलता प्राप्त करेंगे, उन्हें BSEB की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से वे स्कूल में शिक्षक के तौर पर भर्ती पा सकते हैं। यदि आवेदक ने पेपर 1 उत्तीर्ण किया है तो 9वीं और 10वीं वहीं, पेपर 2 उत्तीर्ण किया है तो 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के शिक्षक बनने हेतु राज्य के किसी भी सरकारी/गैर सरकारी विद्यालय में अप्लाई कर सकते हैं।
FAQs
उत्तरः BSEB द्वारा जल्द ही बिहार एसटीईटी के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से साझा किए जाएंगे।
उत्तरः बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर जाकर, अपनी आईडी पर लॉगिन करके आवेदक बिहार एसटीईटी के रिजल्ट्स देख सकेंगे।
उत्तरः नहीं, आधिकारिक वेबसाइट से आवेदक अपने रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तरः वर्गों के आधार पर देखा जाए तो बिहार एसटीईटी 2023 उत्तीर्ण करने की लिए सामान्य वर्ग को 50%, पिछड़ा वर्ग 45.5%, अन्य पिछड़ा वर्ग 42.5%, पीडब्ल्यूडी/एससी/एसटी/महिलाएं 40% अंकों की आवश्यकता है।
उत्तरः आवेदक को बिहार एसटीईटी 2023 रिजल्ट देखने के लिए अपना अनुक्रमांक एवं जन्म तिथि बतानी होगी।
बिहार एसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट- bsebstet.com
बिहार एसटीईटी 2023 के मुख्य पेज के लिए | यहाँ क्लिक करें |