सीयूईटी रिजल्ट (CUET Result)- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in और cuet.nta.nic.in पर सीयूईटी रिजल्ट 2023 (CUET Result 2023) घोषित किए जाएंगे। CUET 2023 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा। CUET 2023 Result फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा। CUET UG 2023 Result और CUET PG 2023 Result की अधिक जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
सीयूईटी रिजल्ट 2023
जो उम्मीदवार सीयूईटी 2023 परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाएंगे, वो सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ (CUs) के अपनी पसंद के कॉलेज के पसंद के अंडरग्रैजुएट (UG) कोर्स और पोस्टग्रैजुएट (PG) कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे। उम्मीदवारों को बता दें कि सीयूईटी यूजी 2023 (CUET UG 2023) और सीयूईटी पीजी 2023 (CUET PG 2023) एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट अलग-अलग घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का लिंक इस पेज पर भी अपडेट कर दिया जाएगा। आप हमारे इस पेज से भी CUET Result 2023 UG और CUET Result 2023 PG आसानी से देख सकते हैं।
सीयूईटी रिजल्ट 2023 जरूरी तारीखें
सीयूईटी परीक्षा 2023 (CUET Exam 2023) से कुछ दिनों बाद सभी उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी जरूरी तारीखें नीचे बनी टेबल से देखें।
सीयूईटी यूजी 2023 (CUET UG 2023) | तारीख |
प्रवेश परीक्षा की तारीख | घोषित होगी |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित होगी |
सीयूईटी पीजी 2023 (CUET PG 2023) | तारीख |
प्रवेश परीक्षा की तारीख | घोषित होगी |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित होगी |
आंसर की और रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक
सीयूईटी (यूजी)-2022 (CUET (UG)-2022) रिजल्ट | यहाँ से चेक करें |
सीयूईटी (पीजी)-2022 (CUET (PG)-2022) रिजल्ट | यहाँ से चेक करें |
सीयूईटी (पीजी)-2022 फाइनल आंसर की (CUET PG-2022 Final Answer Key) | यहाँ से चेक करें |
सीयूईटी रिजल्ट 2023 कैसे डाउनलोड करें?
सीयूईटी 2023 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले सीयूईटी की वेबसाइट पर जाएं या फिर इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट/स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन डिटेल्स सही होने पर आपका रिजल्ट जारी हो जाएगा।
- उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
सेंट्रल यूनिवर्सिटीज (CUs)
कुल मिलाकर CUET 2023 के तहत उम्मीदवारों को देशभर के 40 से अधिक केंद्रीय विश्वविद्यालयों (CUs) में यूजी और पीजी प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाएगा, जिनकी सूची इस प्रकार है:
- दिल्ली विश्वविद्यालय
- असम विश्वविद्यालय
- तेजपुर विश्वविद्यालय
- मिजोरम विश्वविद्यालय
- नागालैंड विश्वविद्यालय
- मणिपुर विश्वविद्यालय
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- राजीव गांधी विश्वविद्यालय
- त्रिपुरा विश्वविद्यालय
- सिक्किम विश्वविद्यालय
- अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
- जामिया मिलिया इस्लामिया
- विश्व भारती
- हैदराबाद विश्वविद्यालय
- पांडिचेरी विश्वविद्यालय
- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ
- मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय
- महात्मा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्व विद्यालय
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
- बिहार के केंद्रीय विश्वविद्यालय
- गुरु घासीदास विश्व विद्यालय
- गुजरात के केंद्रीय विश्वविद्यालय
- केंद्रीय हरियाणा विश्वविद्यालय
- केंद्रीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- केंद्रीय कश्मीर विश्वविद्यालय
- झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय
- कर्नाटक के केंद्रीय विश्वविद्यालय
- केरल के केंद्रीय विश्वविद्यालय
- डॉ. हरिसिंह गौर विश्व विद्यालय
- उड़ीसा का केंद्रीय विश्वविद्यालय
- पंजाब के केंद्रीय विश्वविद्यालय
- राजस्थान के केंद्रीय विश्वविद्यालय
- तमिलनाडु के केंद्रीय विश्वविद्यालय
- हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय
- जम्मू के केंद्रीय विश्वविद्यालय
CUET की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in
NTA की आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in
सीयूईटी 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |