हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा डीएलएड डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर, 2025 महीने से शुरू होगी। उमीदवार डीएलएड कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कम से कम 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। हरियाणा डीएलएड में एडमिशन लेने के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है। उम्मीदवार चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाता है। आरक्षण वर्ग को योग्यता में 5% की छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय 500/- रुपये शुल्क भी भरना होगा। आरक्षित वर्ग को 275 रुपये शुल्क भरना होगा। अधिक जानकारी के लिए आप हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
हरियाणा डीएलएड एडमिशन 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | अक्टूबर, 2025 |
| शुल्क भरने की अंतिम तिथि | अक्टूबर, 2025 |
| पहले राउंड की मेरिट लिस्ट | अक्टूबर, 2025 |
| अलॉटमेंट लेटर | अक्टूबर, 2025 |
| संस्थान में रिपोर्टिंग | अक्टूबर, 2025 |
हरियाणा डीएलएड योग्यता 2025 (Eligibility)
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। (पांच विषयों को मिलाकर)
- आरक्षित वर्ग को योग्यता में 5% की छूट दी जाएगी।
- उम्मीदवार ने दसवीं में हिंदी/संस्कृत विषय जरूर पढ़ा हो।
हरियाणा डीएलएड में स्ट्रीम अनुसार सीट
उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट नीचे दिए हुए प्रतिशत के अनुसार तैयार होगी।
| स्ट्रीम (Stream) | सीट प्रतिशत |
| साइंस | 30% |
| कॉमर्स | 28% |
| आर्ट्स | 40% |
| वोकेशनल | 02% |
हरियाणा डीएलएड में सीट आरक्षण
आरक्षित वर्ग को हरियाणा सरकार के अनुसार सीट आरक्षण दिया जायेगा। आरक्षण देखने के लिए नीचे टेबल देखें।
| वर्ग | प्रतिशत |
| एससी | 20% |
| बीसीए | 16% |
| बीसीबी | 11% |
| पीएचसी | 3% |
हरियाणा डीएलएड चयन प्रक्रिया 2025
हरियाणा डीएलएड में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होती है। उम्मीदवारों का चयन केवल 12वीं कक्षा में प्राप्त किये गए, अंकों के आधार पर होगा। यदि दो उम्मीदवारों के सामान अंक होते हैं तो, जिस उम्मीदवार की आयु अधिक होगी। उस उम्मीदवार का चयन किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे नोटिफिकेशन देखें।
हरियाणा डीएलएड एडमिशन 2025 के महत्वपूर्ण लिंक
| हरियाणा डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन | यहाँ से करें |
| हरियाणा डीएलएड का रिजल्ट | यहाँ से देखें |
| नोटिफिकेशन | यहाँ से देखें |
| आधिकारिक वेबसाइट | bseh.org.in |
| अन्य राज्यों के डीएलएड एडमिशन | यहाँ से देखें |
हरियाणा डीएलएड एडमिशन 2025 पर FAQs
हरियाणा में deled के लिए आयु सीमा क्या है?
18 से 34 वर्ष होनी चाहिए।
हरियाणा डीएलएड के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
अक्टूबर, 2025 से शुरू होंगे।
