एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं योजना के तहत उन छात्रों को एडमिशन दिया जाता है, जो छात्र कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में असफल रहे या दसवीं कक्षा ओपन से करना चाहते हैं। कक्षा 10 के लिए एमपी रुक जाना नहीं फॉर्म 25 अप्रैल से 05 मई 2024 के बीच भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। फॉर्म भरते समय छात्रों एक रजिस्ट्रेशन शुल्क भी भरना होगा, जोकि बहुत ही कम होगा। रुक जाना नहीं कक्षा 10 फॉर्म 2024 (Ruk Jana Nahi 10th Form 2024) भरने का लिंक नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
रुक जाना नहीं योजना कक्षा 10वीं फॉर्म 2024
रुक जाना नहीं योजना को Aa Laut Chalen योजना के नाम से भी जाना जाता है। छात्रों को जानकारी के लिए बता दें कि रूक जाना नहीं कक्षा 10 ऑनलाइन फॉर्म 2024 साल में दो बार भर सकते हैं। पहला फॉर्म अप्रैल महीने और दूसरा दिसंबर महीने में भरा जाता है। वही पहले सेशन की परीक्षा अगस्त और दूसरे सेशन की परीक्षा दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है।
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन की पहली तारीख | 25 अप्रैल 2024 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 05 मई 2024 |
महत्वपूर्ण लिंक
एमपी रुक जाना नहीं योजना कक्षा 10 रजिस्ट्रेशन | Link |
कक्षा 10 आवेदन पत्र 2024 कैसे जमा करें?
कक्षा 10 एमपी ओपन बोर्ड रुक जाना नहीं योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2024 (Class 10 MP Open Board Ruk Jana Nahi Yojana Online Application Form 2024) जमा करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको “Ruk Jana Nahi” Yojna 2024 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपके सामने रुक जाना नहीं योजना एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक दिखाई देगा।
- वहाँ से आप आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को भरकर और आवेदन शुल्क जमा करके अपना आवेदन पत्र जमा कर दें।
एमपी ओपन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटः mpsos.nic.in | mpsos.mponline.gov.in
2023 mein part Van Mein form Dale to pass Ho Gaye to Sidhe 12वीं class mein admission Le sakte hain
आधिकारिक सूचना अभी तक जारी नहीं हुई है। सूचना जारी होने के बाद ही 12वीं कक्षा में प्रवेश की जानकारी मिल पायेगी।