एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी वसंत अध्याय 11 रहीम के दोहे

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी वसंत अध्याय 11 रहीम के दोहे प्राप्त कर सकते हैं। छात्र कक्षा 7 हिंदी पाठ 11 के प्रश्न उत्तर मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए वसंत भाग 2 कक्षा 7 के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाएं गए हैं। वसंत भाग 2 कक्षा 7 chapter 11 के माध्यम से छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 11 रहीम के दोहे के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाएं गए हैं।

देखा गया है कि एनसीईआरटी वसंत हिंदी 7 वीं कक्षा सवाल जवाब के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से NCERT Solutions kaksha 7 vishay hindi chapter 11 पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। vasant bhag 2 किताब बहुत ही रोचक है। आइये फिर नीचे ncert solutions class 7 hindi chapter 11 रहीम के दोहे देखते हैं।

NCERT Solutions For Class 7 Hindi Vasant Chapter 11 रहीम के दोहे

कक्षा 7 हिंदी एनसीईआरटी समाधान का उदेश्य केवल अच्छी शिक्षा देना है। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 11 रहीम के दोहे के प्रश्न उत्तर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाए गए है। छात्र नीचे वसंत भाग 2 कक्षा 7 के प्रश्न उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा : 7
विषय : हिंदी (वसंत भाग -2)
अध्याय : 11
(रहीम के दोहे)

प्रश्न अभ्यास

दोहे से

1 . पाठ में दिए गए दोहों की कोई पक्ति कथन है और कोई कथन को प्रमाणित करनेवाला उदाहरण। इन दोनों प्रकार की पंक्तियों को पहचान कर अलग–अलग लिखिए।

उत्तर:-  कथन पंक्ति:-

बिपति कसौटी जे कसे, तेई साँचे मीत

रहिमन मछरी नीर को, तऊ न छाँड़ति छोह

कहि रहीम परकाज हित, संपत्ति संचहि सुजाना

धनी पुरुष निर्धन भए, करे पाछिली बात

जैसी परे सो सहि रहे, त्यों रहीम यह देह।

प्रमाणित करने वाले उदाहरण :-

कहि रहीम संपत्ति सगे, बनत बहु रीत

जाल परे जल जात बहि, तजि मीनन को मोह

तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियत न पान

थोथे बादर क्वार के, ज्यों रहीम घहरात

धरती की – सी रीत है, सीत घाम और मेह।

2. रहीम ने क्वार के मास में गरजनेवाले बादलों की तुलना ऐसे निर्धन व्यक्तियों से क्यों की है जो पहले कभी धनी थे और बीती बातों को बताकर दूसरों को प्रभावित करना चाहते हैं ? दोहे के आधार पर आप सावन के बरसने और गरजनेवाले बादलों के विषय में क्या कहना चाहेंगे ?

उत्तर :- सावन में वर्षा रूपी धन से ओत–प्रोत बादल क्वार का महीना आते–आते अपने वर्षा रूपी धन से हीन हो जाते हैं। तब वे जोर–जोर से गरज कर यह बताने की कोशिश करते हैं कि वे अभी भी धनी हैं। उसी प्रकार कभी धनी रहा व्यक्ति भी निर्धन हो जाने पर अपनी पूर्व स्थिति का प्रदर्शन कर लोगों पर अपनी धाक जमाना चाहता है। दोनों में समानता के आधार पर कवि ने दोनों की तुलना की है। सावन के बरसने और गरजने वाले के विषय में हम कहना चाहेंगे कि सचमुच के धनी व्यक्ति सावन के बादलों की भाँति धन संपत्ति से युक्त होते हैं। वे सांसारिक हित में लगे होते है।

दोहों से आगे:-

1 . नीचे दिए गए दोहों में बताई गई सच्चाइयों को यदि हम अपने जीवन में उतार लें तो उनके क्या लाभ होंगे ? सोचिए और लिखिए :-

(क) तरुवर फल _______ सचहि सुजान ।।

उत्तर :- यदि इस दोहे में बताई गई सच्चाई को हम अपने जीवन में उतार लेंगे तो हम धन का संचय दूसरों की भलाई के लिए करना आरंभ कर देंगे।

(ख) धरती की – सी ______ यह देह ।।

उत्तर :- यदि इस दोहे में बताई गई सच्चाई को हम उत्तर अपने जीवन में उतार लेंगे तो हम अच्छी- बुरी परिस्थितियों में समान भाव से जीना सीख जाएँगे।

भाषा की बात:-

1 . निम्नलिखित शब्दों के प्रचलित हिंदी रूप लिखिए।

जैसे:– परे – पड़े ( रे , ड़े )

बिपति     बादर

मछरी     सीत

उत्तर :- 

बिपत्ति :- विपत्ति (ब – व)

बादर :– बादल (र – ल)

मछरी :– मछली (र – ल)

सीत  :– शीत (स – श)

2. नीचे दिए उदाहरण पढ़िए:-

(क) बनत बहुत बहु रौत।

(ख) जाल पर जल जात बहि।

 • उपर्युक्त उदाहरणों की पहली पंक्ति में ‘ ब ‘ का प्रयोग कई बार किया गया है और दूसरी में ‘ ज ‘ का प्रयोग। इस प्रकार बार – बार एक ध्वनि के आने से भाषा की सुंदरता बढ़ जाती है। वाक्य रचना की इस विशेषता के अन्य उदाहरण खोजकर लिखिए।

उत्तर:-(i) संपत्ति – संचहि सुजान

         (ii) छाँति छोह

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी वसंत भाग 2 के सभी अध्याय नीचे देखें

अध्यायअध्याय के नाम
1हम पंछी उन्मुक्त गगन के
2दादी माँ
3हिमालय की बेटियाँ
4कठपुतली
5मिठाईवाला
6रक्त और हमारा शरीर
7पापा खो गए
8शाम-एक-किसान
9चिड़िया की बच्ची
10अपूर्व अनुभव
11रहीम के दोहे
12कंचा
13एक तिनका
14खानपान की बदलती तसवीर
15नीलकंठ
16भोर और बरखा
17वीर कुँवर सिंह
18संघर्ष के कारण मैं तुनुकमिज़ाज हो गया : धनराज
19आश्रम का अनुमानित व्यय
20विप्लव-गायन

छात्रों को एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी वसंत अध्याय 11 रहीम के दोहे प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिएयहाँ क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply