छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 13 गति एवं समय प्राप्त कर सकते हैं। इस पेज पर कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 13 गति एवं समय का पूरा समाधान दिया हुआ है। छात्र कक्षा 7 विज्ञान पाठ 13 गति एवं समय के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। छात्र कक्षा 7 विज्ञान पाठ 13 के प्रश्न उत्तर के सहायता से कक्षा 7 विज्ञान नोट्स भी तैयार कर सकते हैं। कक्षा 7 विज्ञान की किताब के लिए एनसीईआरटी समाधान साधारण भाषा में बनाए गए हैं। ताकि छात्र कक्षा 7 विज्ञान का पेपर में अच्छा अंक प्राप्त कर सके।
छात्र कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 13 के लिए एनसीईआरटी समाधान ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। kaksha 7 vigyan paath 13 के प्रश्न उत्तर के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। फिर उसको संभाल कर रखने में भी दिक्कत होती है। लेकिन यहां छात्रों के लिए ऑनलाइन ncert solutions for class 7 science chapter 13 गति एवं समय हमेशा उपलब्ध रहेगा।
Ncert Solutions For Class 7 Science Chapter 13 Hindi Medium
गति एवं समय class 7 science ncert solutions को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बता दें कि एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 13 गति एवं समय को राष्ट्रीय शैशिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की सहायता से बनाया गया है। छात्र नीचे से कक्षा 7 विज्ञान के प्रश्न उत्तर देखें।
कक्षा : 7
विषय : विज्ञान
अध्याय : 13 गति एवं समय
पाठ से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1 – बूझो यह जानने के लिए उत्सुक है कि एक दिन में कितने सेकंड तथा एक वर्ष में कितने घंटे होते हैं। क्या आप उसकी सहायता कर सकते हैं ?
उत्तर :- एक दिन में 86400 सेकंड होते है तथा एक वर्ष में 8760 घंटे होते हैं तथा लीप वाले साल में 366X24=8784 घंटे। लीप वाला साल में 366 दिन होते हैं, क्योंकि फरवरी 29 दिन की होती है।
प्रश्न 2 – पहेली यह जानने के लिए उत्सुक है कि जब लोलक वाली घड़ियाँ नहीं थी, तब समय कैसे मापा जाता था ?
उत्तर :- जब लोलक वाली घड़ियां प्रचलित नहीं हुई थी, तब संसार के विभिन्न भागों में समय मापन के लिए बहुत सी युक्तियों का उपयोग किया जाता था। धूपघड़ी, जल घड़ी, रेतघड़ी इस प्रकार की युक्तियों के कुछ उदाहरण है।
प्रश्न 3 – बूझो यह जानना चाहता है कि क्या कोई. ऐसी युक्ति है, जो चाल मापती है।
उत्तर :- चाल मापने के लिए पराध्वनि तरंगो का प्रयोग किया जाता है। हम स्वयं की चाल को m/s में परिकलित कर सकते हैं। हमें तय की गई कुल दूरी को लिए गए कुल समय से विभाजित करके चाल प्राप्त कर सकते है।
अभ्यास
प्रश्न 1 – निम्नलिखित गतियों एक वर्गीकरण सरल रेखा के अनुदिश, वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए :
(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति
(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति
(ग) मैरी गो राउंड ‘ झूले में बच्चे की गति
(घ) सी – सॉ ‘ झूले पर बच्चे की गति
(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति
(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति
उत्तर:- (क) दोलन गति
(ख) सरल रेखा के अनुदिश गति
(ग) वर्तुल गति
(घ) दोलन गति
(ड़) सरल रेखा के अनुदिश गति
प्रश्न 2 – निम्नलिखित में कौन –सा कथन सही नहीं हैं ?
(क) समय का मूल मात्रक सेकंड है।
(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है।
(ग) दो शहरों के बीच ओर दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती हैं।
(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता।
(च) रेलगाड़ी की चाल m / h में व्यक्त की जाती है।
उत्तर :- (ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है।
(च) रेलगाड़ी की चाल m/h में व्यक्त की जाती है।
प्रश्न 3 – कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरा करने में 32 s लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है?
उत्तर:20 दोलन पूरा करने में लगा हुआ समय :-32s
1 दोलन पूरा करने में लगा हुआ समय:- 32/20= 1.6 s
इसलिए आवर्तकाल :-1.6 s
प्रश्न 4 – दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240 किलो मीटर हैं। कोई रेल गाडी इस दूरी को तय करने में 4 घंटे लेती है। रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए :-
उत्तर:- दूरी = 240 km
समय = 4h
चाल = दूरी/समय
= 240km/4h = 60 km/h
प्रश्न 5 – किसी कार के पथमापी का 08:30 AM पर पाठ्यांक 57321.0 km है। यदि 08:50AM पर पथमापी का पाठ्यांक परिवर्तित होकर 57336.0 km हो जाता है, तो कार द्वारा चली गयी दूरी कितनी है ? कार की चाल km/min में परिकलित कीजिए। इस चाल को km/h में भी व्यक्त कीजिए।
उत्तर:-
पथमापी का 8:30AM पर पाठयांक =57321.0 km
पथमापी का 8:50AM पर पाठयांक =57336.0 km
कार द्वारा तय की गई दूरी =57336.00 – 57321.00
= 15 km
कार द्वारा लिया गया समय = 8.50 – 8.30 = 20 मिनट
कार की चाल = तय की गई दूरी / लिया गया समय
= 15 km/ 20 min
= 0.75 km /min
चाल km/h में = 0.75km / 1/60h (1min = 1/60 h)
= 0.75 × 60 km /h = 45 km/h
प्रश्न 6 – सलमा अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुंचने में 15 मिनट लेती है यदि साइकिल की चाल 2m/s है तो घर से विद्यालय की दूरी परिकलित कीजिए।
उत्तर:- चाल = 2m/s
समय = 15 min = 15×60 = 900s
दूरी = चाल × समय
= (2×900)m
= 1800 m
= 1800/1000 km = 1.8km
प्रश्न 7 – निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी- समय ग्राफ ओर आकृति दर्शाइए:-
(क) नियत चाल से गति करती कार
(ख) सड़क के किनारे खड़ी कोई कार
उत्तर:- (i)
प्रश्न 8 – निम्नलिखित में कौन – सा संबंध सही है ?
- चाल = दूरी × समय
- चाल = दूरी/समय
- चाल = समय/दूरी
- चाल = 1/ दूरी × समय
उत्तर:- (ख) चाल = दूरी/समय
प्रश्न 9 – चाल का मूल मात्रक है:-
(क) Km/min
(ख) m/min
(ग) Km/h
(घ) m/s
उत्तर:- (घ) m/s
प्रश्न 10 – कोई कार 40 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है, इसके पश्चात वह 60 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है। कार द्वारा तय की गई कुल दूरी होगी:-
(क) 100km
(ख) 25km
(ग) 15km
(घ) 10km
उत्तर:- कार की चाल = 40km/h
समय = 15 मिनट = 15/60 घंटे
दूरी = चाल × समय
= 40 × 15/60
= 10 km
दूसरी बार
कार की चाल = 60km/h
समय = 15 मिनट
= 15/60 घंटे
दूरी= चाल × समय
= 60× 15/60 = 15 km
कुल दूरी = 10+15= 25 km
प्रश्न 11 – मान लीजिए चित्र A तथा चित्र B में दर्शाए गए फोटोग्राफ 10 सेकंड के अंतराल पर खींचे गए। यदि इन फोटोग्राफ में 100 मीटर की दूरी को 1cm द्वारा दर्शाया गया है, तो तीव्रतम कार की चाल परिकलित कीजिए।
उत्तर:- दूरी = 100 m
समय = 10 s
चाल = दूरी / समय = 100m / 10s
= 10m/s
प्रश्न 12 – 11. चित्र 13.15 में दो वाहनों, A तथा B की गति के चित्र दूरी – समय ग्राफ़ दर्शाए गए हैं। इनमें से कौन सा वाहन गति के दूरी – समय प्राक अपेक्षाकृत तीव्र गति से चल रहा है ?
उत्तर:- ग्राफ A की ऊँचाई ग्राफ B से अधिक है इसलिए एक दिए हुए सामान समय अंतराल में वाहन A एवं वाहन B की अपेक्षा अधिक दूरी तय कर रहा है। इसलिए वाहन A अधिक तेजी से चल रहा है।
प्रश्न 13 – निम्नलिखित दूरी–समय ग्राफ़ों में से कौन उस ट्रक की गति को दर्शाता है, जिसमें उसकी चाल नियत नहीं है ?
उत्तर:- (iii) दूरी समय ग्राफ एक वक्र है। यह ग्राफ यह दर्शाता है कि ट्रक की चाल नीयत नहीं है।
कक्षा 7 विज्ञान के सभी अध्याय के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें
छात्रों को ऊपर ncert solutions for class 7 science in hindi medium में प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप parikshapoint.com के एनसीईआरटी के पेज से सभी कक्षाओं के एनसीईआरटी समाधान (NCERT Solutions in hindi) और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें (NCERT Books In Hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं।
कक्षा 7 विज्ञान के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान | यहां से देखें |