एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 8 पवन तूफान और चक्रवात

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 8 पवन, तूफान और चक्रवात प्राप्त कर सकते हैं। इस पेज पर कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 8 पवन, तूफान और चक्रवात का पूरा समाधान दिया हुआ है। छात्र कक्षा 7 विज्ञान पाठ 8 पवन, तूफान और चक्रवात के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। छात्र कक्षा 7 विज्ञान पाठ 8 के प्रश्न उत्तर के सहायता से कक्षा 7 विज्ञान नोट्स भी तैयार कर सकते हैं। कक्षा 7 विज्ञान की किताब के लिए एनसीईआरटी समाधान साधारण भाषा में बनाए गए है। ताकि छात्र कक्षा 7 विज्ञान का पेपर में अच्छा अंक प्राप्त कर सके।

छात्र कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 8 के लिए एनसीईआरटी समाधान ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। kaksha 7 vigyan paath 8 के प्रश्न उत्तर के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते है। फिर उसको संभाल कर रखने में भी दिक्कत होती है। लेकिन यहां छात्रों के लिए ऑनलाइन ncert solutions for class 7 science chapter 8 पवन, तूफान और चक्रवात हमेशा उपलब्ध रहेगा।

Ncert Solutions For Class 7 Science Chapter 8 Hindi Medium

पवन, तूफान और चक्रवात class 7 science ncert solutions को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बता दें कि एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 8 पवन, तूफान और चक्रवात को राष्ट्रीय शैशिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की सहायता से बनाया गया है। छात्र नीचे से कक्षा 7 विज्ञान के प्रश्न उत्तर देखें।

कक्षा : 7
विषय : विज्ञान
अध्याय : 8 पवन, तूफान और चक्रवात

पाठ से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1 – मैं यह जानने को उत्सुक हूँ कि ये पवन धाराएँ हमारे लिए क्या करती हैं ?

उत्तर :- सौर विकिरण के प्रभाव से पृथ्वी और वायुमंडल असमान रूप से गरम होते हैं। जिससे पवन के रूप में वायुमंडलीय गति के लिए आवश्यक ऊर्जा प्राप्त होती है। परिणामी दाबप्रवणता के कारण हवा के कण अधिक दबाव से कम दबाव की ओर जाने की प्रवृत्त होता है। समुंद्र से आने वाली पवन अपने साथ जलवाष्प लाती है, जिससे वर्षा होती है। यह प्रक्रम जलचक्र का एक चरण है।

अभ्यास:-

प्रश्न 1 – निम्नलिखित वक्तव्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :-

(क) पवन ____ वायु है।

(ख) पवन पृथ्वी के ____ तापमान के कारण उत्पन्न होती है।

(ग) पृथ्वी की सतह के निकट ____ वायु ऊपर उठती है, जबकि ____ वायु नीचे आती है।

(घ) वायु ____ दाब के क्षेत्र से ____ दाब के क्षेत्र की ओर गति करती है।

उत्तर:- (क) पवन गतिशील वायु है।

(ख) पवन पृथ्वी के असमान तापमान के कारण उत्पन्न होती है।

(ग) पृथ्वी की सतह के निकट गर्म वायु ऊपर उठती है,  जबकि ठंडी वायु नीचे आती है।

(घ) वायु उच्च दाब के क्षेत्र से निम्न दाब के क्षेत्र की ओर गति करती है।

प्रश्न 2 – किसी दिए गए स्थान पर पवन की गति की दिशा पता लगाने के लिए दो विधियाँ लिखो।

उत्तर:- पवन दिशा सूचक द्वारा।

वायु में छोड़ी सूखी पत्तियों के उड़ने की दिशा देखकर।

प्रश्न 3 – ऐसे दो अनुभव बताइए जिनसे आपको ऐसा अनुभव हुआ हो कि वायुदाब डालती हैं।

उत्तर :- साइकिल के ट्यूब में हवा भरने पर यह फूल जाती है। हवा से पेड़ की टहनियां हिलती है। बाहर रखे पॉलिथीन उड़ जाते है।

प्रश्न 4 -आप एक भवन खरीदना चाहते हैं। क्या आप ऐसा भवन खरीदना चाहेंगे, जिसमें खिड़कियां हो। लेकिन रोशनदान न हो ? अपने उत्तर को समझाइए।

उत्तर :- एक अच्छा घर वही होता है जिसमें खिड़कियां और रोशनदान होती है। खिड़कियों में से ताज़ी एवं शुद्ध वायु घर के अंदर आती है। रोशनदान से अशुद्ध एवं गर्म वायु बाहर निकलती है। यदि घर में रोशनदान न हो तो गर्म एवं अशुद्ध वायु मकान के अंदर घूमती रहेंगी। इससे मकान की वायु और अधिक दूषित हो जाएगी। घर में रहने वाले बीमार भी हो सकते है। इसलिए उस घर में रहना चाहिए जिसमें खिड़कियों और रोशनदान दोनों ही उपलब्ध हो।

प्रश्न 5 – समझाइए कि कपड़ों के बैनरों और धातु की चादर से बने विज्ञापन पट्टों में छिद्र क्यों किए जाते हैं ?

उत्तर :- कपड़ों के बैनरों और धातु की चादर से बनी विज्ञापन पट्टों में छिद्र इसलिए किए जाते है क्योंकि वायु बिना कोई नुकसान की इनमें से गुजर जाती है। परन्तु यदि टांगे हुए बैनर और विज्ञापन पट्टों में छिद्र न बनाएँ तो तेज हवा उन पर बहुत अधिक दाब लगाती है और उनको नुकसान पहुंचा सकती है।

प्रश्न 6 – यदि आपके गांव अथवा शहर में चक्रवात आ जाए, तो आप अपने पड़ोसियों की सहायता कैसे करेंगे ?

उत्तर :- सबसे पहले मैं अपने पड़ोस में रहने वाले सभी व्यक्तियों को खतरे के बारे में बताऊँगा। फिर उनके रहने के लिए कोई जगह ढूंडूगा और जहाँ वे रह सके उनके लिए पानी भोजन कपड़े की भी व्यवस्था करूँगा।

प्रश्न 7 – चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए पहले से किस प्रकार की योजना तैयार करने की आवश्यकता होती है ?

उत्तर :- चक्रवात चेतावनी तंत्र की स्थापना, चक्रवात आश्रय स्थल की व्यवस्था, भोजन पानी की उचित व्यवस्था, चिकित्सक सुविधा की व्यवस्था।

प्रश्न 8 – निम्नलिखित में से किस स्थान पर चक्रवात आने की संभावना नहीं होती ?

(क) चेन्नई

(ख) मेंगलुरु (मंगलोर)

(ग) अमृतसर

(घ) पुरी

उत्तर :- (iii) अमृतसर

प्रश्न 9 – नीचे दिए गए वक्तव्यों में कौन-सा सही है ?

(क) शीतकाल में पवन स्थल से सागर की ओर बहती है।

(ख) ग्रीष्मकाल में पवन स्थल से सागर की ओर बहती है।

(ग) चक्रवात का निर्माण अति उच्च दाब तंत्र और उसके इर्दगिर्द अति उच्च वेग की पवन के घूमने से होता है।

(घ) भारत की तटरेखा पर चक्रवातों के आने की संभावना नहीं है।

उत्तर:- (क)  शीतकाल में पवन स्थल से सागर की ओर बहती है।

कक्षा 7 विज्ञान के सभी अध्याय के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायविषय के नाम
1पादपों में पोषण
2प्राणियों में पोषण
3रेशों से वस्त्र तक
4ऊष्मा
5अम्ल, क्षारक और लवण
6भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
7मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन
8पवन, तूफान और चक्रवात
9मृदा
10जीवों में श्वसन
11जंतुओं और पादप में परिवहन
12पादप में जनन
13गति एवं समय
14विद्युत धारा और इसके प्रभाव
15प्रकाश
16जल: एक बहुमूल्य संसाधन
17वन: हमारी जीवन रेखा
18अपशिष्ट जल की कहानी

छात्रों को ऊपर ncert solutions for class 7 science in hindi medium में प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप parikshapoint.com के एनसीईआरटी के पेज से सभी कक्षाओं के एनसीईआरटी समाधान (NCERT Solutions in hindi) और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें (NCERT Books In Hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 7 विज्ञान के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधानयहां से देखें

Leave a Reply