छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 9 रेगिस्तान में जीवन प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान भूगोल पाठ 9 का पूरा समाधान दिया हुआ है। ncert solutions class 7 social science geography chapter 9 रेगिस्तान में जीवन पूरी तरह से मुफ्त है। छात्र कक्षा 7 भूगोल अध्याय 9 के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। आइये फिर कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 9 के प्रश्न उत्तर नीचे देखते हैं।
Ncert Solutions Class 7 Social Science Geography Chapter 9 in Hindi Medium
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान भूगोल हमारा पर्यावरण का उदेश्य केवल अच्छी शिक्षा देना हैं। कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान भूगोल के लिए एनसीईआरटी सलूशन जो कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाए गए है। भूगोल कक्षा 7 के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाये गए हैं। ncert solutions for class 7 social science geography chapter 9 नीचे से देखें।
कक्षा : 7
विषय : सामाजिक विज्ञान (भूगोल – हमारा पर्यावरण)
अध्याय:-9 (रेगिस्तान में जीवन)
प्रश्न 1 – निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए :-
(क) विश्व में कौन – से दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते है ?
उत्तर :- विश्व में दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते है:- ठंडा रेगिस्तान और गर्म रेगिस्तान।
(ख) सहारा रेगिस्तान किस महाद्वीप में स्थित है ?
उत्तर :- सहारा रेगिस्तान विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है। यह लगभग 8.54 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। सहारा रेगिस्तान ग्यारह देशों से घिरा हुआ है। ये देश हैं – अल्जीरिया, चाड, मिस्र, लीबिया, माली, मौरितानिया, मोरक्को, नाइजर, सूडान, ट्यूनिशिया एवं पश्चिमी सहारा ।
(ग) लद्दाख रेगिस्तान की जलवायुगत परिस्थितियाँ क्या हैं ?
उत्तर :- अधिक ऊँचाई के कारण यहाँ की जलवायु अत्यधिक शीतल एवं शुष्क होती है। इस ऊंचाई पर वायु पर परत पतली होती है, जिससे सूर्य की गर्मी की अत्यधिक तीव्रता महसूस होती है। ग्रीष्म ऋतु में दिन का तापमान 0° सेल्सियस से कुछ ही अधिक होता है एवं रात में तापमान शून्य से -30 ° सेल्सियस से नीचे चला जाता है। शीत ऋतु में यह बर्फीला ठंडा हो जाता है, तापमान लगभग हर समय – 40° सेल्सियस से नीचे ही रहता है। यह क्षेत्र बर्फीली हवाओं एवं तेज जलाने वाले सूर्य ताप का अनुभव करता है। यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि यदि आप सूर्य की धूप में इस तरह बैठें कि आपके पैर छाया में हों, तो आप एक साथ एक समय पर ही ऊष्माघात एवं तुषार – उपघात से ग्रसित हो सकते हैं।
(घ) लद्दाख में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण क्या हैं ?
उत्तर :- लद्दाख का मुख्य क्रियाकलाप पर्यटन है देश – विदेश से अनेक पर्यटक यहाँ पर्यटन के लिए आते हैं। गोंपा – दर्शन, घास के मैदानों व हिमनदों की सैर एवं उत्सवों तथा अनुष्ठानों को देखना यहाँ के प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। आधुनिकीकरण के फलस्वरूप के जनजीवन में परिवर्तन आ रहा है लेकिन लद्दाख के लोगों ने शताब्दियों से प्रकृति के साथ समन्वय एवं संतुलन करना सीखा है।
(ड़) सहारा रेगिस्तान के लोग किस प्रकार के वस्त्र पहनते हैं?
उत्तर :- धूल भरी आँधियो एवं गर्म वायु से बचने के लिए सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते है।
(च) लद्दाख में उगने वाले पेड़ों के नाम बताएँ।
उत्तर :- लद्दाख़ में उगने वाले पेड़ों के नाम शरपत (विलो), पॉपलर, सेब, खुमानी एवं अखरोट है।
प्रश्न 2 – सही ( √ ) उत्तर चिह्नित कीजिए:-
(क) सहारा अफ्रीका के किस भाग में स्थित है?
(i) दक्षिणी (ii) उत्तरी (iii) पश्चिमी
उत्तर:- उत्तरी
(ख) सहारा किस प्रकार का रेगिस्तान है?
(i) ठंडा (ii) गर्म (iii) मृदु
उत्तर :- गर्म
(ग) लद्दाख़ रेगिस्तान के अधिकांश निवासी हैं –
(i) ईसाई एवं मुसलमान (ii ) बौद्ध एवं मुसलमान (iii) ईसाई एवं बौद्ध
उत्तर :- बौद्ध एवं मुसलमान
(घ) रेगिस्तान की विशेषता है-
(i) विरल वनस्पति (ii) अधिक वर्षण (iii) अल्प जलवाषण
उत्तर :- विरल वनस्पति
(ड़) लद्दाख़ में ‘ हेमिस ‘ प्रसिद्ध है-
(i) मंदिर (ii) चर्च (iii) बौद्ध मठ
उत्तर :- बौद्ध मठ
(च) मिस्त्र निम्नलिखित फसल के लिए प्रसिद्ध है-
(i) गेहूँ (ii) मकई (iii) कपास
उत्तर :- कपास
प्रश्न 3 – निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए:-
(क) मरूद्यान (i) लीबिया
(ख) बेदूईन (ii) बौद्ध मठ
(ग) तेल (iii) हिमनद
(घ) गैंग्री (iv) जल के साथ गर्त
(ड़) लामायुरू (v) ठंडा रेगिस्तान
(vi) सहारा
उत्तर:-
(क) मरूद्यान (iv) जल के साथ गर्त
(ख) बेदूईन (vi) सहारा
(ग) तेल (i) लीबिया
(घ) गैंग्री (iii) हिमनद
(ड़) लामायुरू (ii) बौद्ध मठ
प्रश्न 4 – कारण बताइए:-
(क) रेगिस्तान में अत्यल्प वनस्पति होती है।
उत्तर :- रेगिस्तान में अत्यल्प वनस्पति इसलिए होती है क्योंकि रेगिस्तान की जलवायु बहुत गर्म और शुष्क होती है। वर्षा भी बहुत कम होती है।
(ख) सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते हैं।
उत्तर :- सहारा रेगिस्तान की जलवायु बहुत गर्म और शुष्क है। यहाँ तेज़ धूलभरी आँधियाँ आती है। सहारा रेगिस्तान के लोग तेज़ आँधियों, गर्म तथा शुष्क जलवायु से बचने के लिए भारी वस्त्र पहनते है।
प्रश्न 5 – मानचित्र कौशल:-
(क) अफ्रीका के मानचित्र पर सहारा रेगिस्तान एवं इसके आस पास किन्हीं चार देशों को चिह्नित करें ।
उत्तर:- चित्र 9.2 देखिए।
(ख) भारत के रूपरेखा मानचित्र पर काराकोरम श्रेणी , सास्कर श्रेणी , लद्दाख एवं शोजीला दर्रा को चिह्नित करें ।
उत्तर:- चित्र 9.4 देखिए।
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान भूगोल के सभी अध्याय नीचे देखें
छात्रों को सामाजिक विज्ञान कक्षा 7 ncert solutions in hindi में प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र हमारा पर्यावरण कक्षा 7 solution, एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
इतिहास और नागरिक शास्त्र (एनसीईआरटी समाधान) के लिए | यहां क्लिक करें |
V.good