RBI: सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2021, योग्यता केवल 10वीं पास

Photo of author
PP Team

जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे उन सभी उम्मीदवारों को इंतजार खत्म हो गया हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए कुल 241 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से 12 फरवरी 2021 के बीच चलेगी। सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2021 अनुसार 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के अनुसार होगा। आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा फरवरी या मार्च 2021 में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की आयोजित की जाएगी। जिसके के लिए उम्मीदवारों 80 मिनट का समय दिया जायेगा। उम्मीदवार सिक्योरिटी गार्ड की परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी में दे सकते हैं।

आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2021 सिलेबस

विषय के नाम प्रश्न की संख्या अंक
तर्क का परीक्षण40 40
सामान्य अंग्रेजी 30 30
संख्यात्मक क्षमता30 30
कुल 100 100

लिखित परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों शारीरिक परीक्षा ली जाएगी।

भर्तियों का विवरण : देश में कुल 241 भर्तियां निकली है। जिसमें से अहमदाबाद में 7, कोलकाता में 15, लखनऊ में 5, मुंबई में 84, नागपुर में 12, नई दिल्ली में 17, बेंगलुरु में 12, भोपाल में 10, भुबनेश्वर में 8, चंडीगढ़ में 2, चेन्नई में 22, गुवाहाटी में 11, हैदराबाद में 3, जयपुर में 10, जम्मू में 4, कानपूर में 5, पटना में 11 और तिरुवनंतपुरम में 3 भर्तियां निकली है।

ऐसे करें आवेदन :

स्टेप 1 -भारतीय रिज़र्व बैंक सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों इस opportunities.rbi.org.in लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 2 – लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी। फिर उम्मीदवारों को सिक्योरिटी गार्ड वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3 – फिर उम्मीदवारों को सिक्योरिटी गार्ड भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4 – लिंक पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन वाला पेज खुल जायेगा। फिर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करके आवेदन पत्र भर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply