UP B.Ed Admit Card 2024 {यहाँ से डाउनलोड करें} यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2024

Updated on

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवारों को यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करना होगा। साथ ही आप यूपी बीएड की आधिकारिक वेबसाइट से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यूपी बी.एड जेईई परीक्षा का आयोजन 09 जून, 2024 को किया जायेगा।

महत्वपूर्ण तिथि
एडमिट कार्ड 30 मई 2024
प्रवेश परीक्षा 09 जून 2024
परीक्षा के परिणाम 30 जून 2024
कुल 75 शहरों में होगी परीक्षा
आगरा हाथरस
अलीगढ़ जालौन
अम्बेडकर नगर जौनपुर
अमेठी झााँसी
अमरोहा कन्नौज
औरैया कानपुर देहात
अयोध्या कानपुर नगर
आजमगढ़ कासगंज
बागपत कौशाम्बी
बहराइच कुशीनगर
बलिया ललितपुर
बलरामपुर लखनऊ
बांदा लखीमपुर खीर
बाराबंकी महोबा
बरेली महाराजगंज
बस्ती मैनपुरी
जबजनौर मथुरा
बदायू मऊ
बुलंदशहर मेरठ
चंदौली मिर्ज़ापुर
चित्रकूट मुरादाबाद
देवरिया मुजफ्फरनगर
एटा पीलीभीत
इटावा प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद प्रयागराज
फतेहपुर रायबरेली
फ़िरोजाबाद रामपुर
गौतमबुद्ध नगर सहारनपुर
गाज़ियाबाद सम्भल
गाज़ीपुर संत कबीरनगर
गोंडा संत रविदास नगर
गोरखपुर शाहजहांपुर
हमीरपुर शामली
हापुड़ श्रावस्ती
हरदोई सिद्धार्थनगर
सीतापुर सोनभद्र
सुल्तानपुर उन्नाव
वाराणसी  

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा पैटर्न 2024

प्रवेश परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ट (Objective) होंगे। प्रवेश परीक्षा नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रत्येक सही प्रश्न पर दो अंक दिए जायेंगे। जबकि प्रत्येक गलत प्रश्न के उत्तर पर एक तिहाई (1/3) अंक काटे भी जायेंगे। परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जायेगा। खंड ‘अ’ सभी उम्मीदवारों के अनिवार्य है। जबकि खंड ‘ब’ भाषा के आधार पर होगा। हिंदी और अंग्रेजी दोनों से एक भाषा को चुनना होगा।

पहला प्रश्न पत्र
खंड विषय प्रश्न अंक कुल अंक कुल समय
सामान्य ज्ञान 50 100 200 3 घंटे
भाषा (हिंदी/ अंग्रेजी) दोनों में कोई एक 50 100
दूसरा प्रश्न पत्र
सामान्य अभिरुचि परीक्षण 50 100 200 3 घंटे
विषय योग्यता (कला/ विज्ञान/ वाणिज्य/ कृषि) 50 100

यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2024 पर जरूरी जानकारी

यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2024 पर निम्नलिखित जानकारी दी गई होगी, जैसे-:

  1. विषय
  2. जन्म की तारीख
  3. पंजीकरण संख्या
  4. अधिवास
  5. पीएच या नहीं
  6. लिंग
  7. दृष्टिहीन है या नहीं?
  8. उम्मीदवार का नाम
  9. पिता का नाम
  10. उम्मीदवार का पता
  11. परीक्षा कोड
  12. परीक्षा केंद्र का पता
  13. परीक्षा तिथि
  14. परीक्षा का दिन
  15. परीक्षा का समय
  16. उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  17. परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश

यूपी बीएड जेईई 2024 से जुड़े निर्देश

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

  • परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
    • यूपी बी.एड जेईई 2024 हॉल टिकट
    • एक वैध आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/वोटर आईडी कार्ड)
    • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
    • एक ब्लैक बॉल पॉइंट
  • परीक्षा केंद्र पर क्या नहीं ले जाना है?
    • कैलकुलेटर
    • मोबाइल फोन
    • पेजर
    • कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम
  • परीक्षा से जुड़े कड़े निर्देश
    • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 01 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद प्रवेश की अनुमति नहीं है।
    • सुधार के लिए फ्ल्यूड या इरेज़र के उपयोग की अनुमति नहीं है।
    • परीक्षा के दौरान उम्मीदवार परीक्षा केंद्र से बाहर नहीं जा सकते हैं।

यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें?

पहला स्टेप : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या इस पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के सीधे लिंक पर क्लिक करें।

दूसरा स्टेप: इसके बाद एक लॉगिन विंडो खुलेगी। पंजीकरण के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

तीसरा स्टेप: विवरण दर्ज करने के बाद, ‘लॉगिन’ बटन पर क्लिक करें।

चौथा स्टेप: अब, डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहां, ‘एडमिट कार्ड’ बटन पर क्लिक करें।

पांचवां स्टेप: फिर, एडमिट कार्ड के संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

छठा स्टेप: इसके बाद, एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यान से देखें और इसे डाउनलोड करें।

सातवां स्टेप: अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और उसे संभालकर रखें।

महत्वपूर्ण लिंक
यूपी बीएड के लिए एडमिट कार्ड यहाँ से प्राप्त करें
आधिकारिक वेबसाइट Link
यूपी बीएड फॉर्म, रिजल्ट, आंसर की यहाँ से देखें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!