यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2023 {जारी} (UP B.Ed Admit Card 2023) | UP B.Ed. JEE Admit Card 2023

यूपी बीएड एडमिट कार्ड (UP BEd Admit Card)- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा यूपी बी.एड जेईई एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए गए हैं। यूपी बीएड जेईई 2023 प्रवेश परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के up b ed admit card 2023 जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से upbed admit card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश बीएड जेईई 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा। UP BEd Entrance Exam 2023 के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के 2 प्रिंटआउट, एक वैध आईडी प्रूफ और एक काला बॉलपॉइंट पेन लेकर जाना होगा।

न्यू अपडेट

यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2023 जारी हो चुके हैं। नीचे दिए हुए लिंक से डाउनलोड करें।

यूपी बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन 15 जून 2023 को होगा।

यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2023 (UP B.Ed Admit Card 2023)

यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2023 पर परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का पता आदि विवरण दिए गए होंगे। यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा से पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा यूपी बीएड जेईई 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिये जाएंगे। इस पेज से यूपी बीएड जेईई 2023 एडमिट कार्ड (UP BEd JEE 2023 Admit Card) के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।

यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2023 जरूरी तारीखें

यूपी बीएड एडमिड कार्ड 2023 की जरूरी तारीखें निम्नलिखित हैं-

यूपी बीएड 2023 कार्यक्रमतारीखें
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख06 जून 2023
परीक्षा की तारीख15 जून 2023

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक (UP B.Ed. JEE Exam 2023)

यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2023यहाँ से डाउनलोड करें

यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?

यूपी बीएड जेईई 2023 एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

पहला स्टेप : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या इस पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के सीधे लिंक पर क्लिक करें।

दूसरा स्टेप: इसके बाद एक लॉगिन विंडो खुलेगी। पंजीकरण के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

तीसरा स्टेप: विवरण दर्ज करने के बाद, ‘लॉगिन’ बटन पर क्लिक करें।

चौथा स्टेप: अब, डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहां, ‘एडमिट कार्ड’ बटन पर क्लिक करें।

पांचवां स्टेप: फिर, एडमिट कार्ड के संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

छठा स्टेप: इसके बाद, एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यान से देखें और इसे डाउनलोड करें।

सातवां स्टेप: अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और उसे संभालकर रखें।

यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2023 पर जरूरी जानकारी

यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2023 पर निम्नलिखित जानकारी दी गई होगी, जैसे-:

  1. विषय
  2. जन्म की तारीख
  3. पंजीकरण संख्या
  4. अधिवास
  5. पीएच या नहीं
  6. लिंग
  7. दृष्टिहीन है या नहीं?
  8. उम्मीदवार का नाम
  9. पिता का नाम
  10. उम्मीदवार का पता
  11. परीक्षा कोड
  12. परीक्षा केंद्र का पता
  13. परीक्षा तिथि
  14. परीक्षा का दिन
  15. परीक्षा का समय
  16. उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  17. परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश

यूपी बीएड जेईई 2023 से जुड़े निर्देश

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

  • परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
    • यूपी बी.एड जेईई 2023 हॉल टिकट
    • एक वैध आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/वोटर आईडी कार्ड)
    • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
    • एक ब्लैक बॉल पॉइंट
  • परीक्षा केंद्र पर क्या नहीं ले जाना है?
    • कैलकुलेटर
    • मोबाइल फोन
    • पेजर
    • कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम
  • परीक्षा से जुड़े कड़े निर्देश
    • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 01 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद प्रवेश की अनुमति नहीं है।
    • सुधार के लिए फ्ल्यूड या इरेज़र के उपयोग की अनुमति नहीं है।
    • परीक्षा के दौरान उम्मीदवार परीक्षा केंद्र से बाहर नहीं जा सकते हैं।

यूपी बीएड एग्जाम पैटर्न 2023

उम्मीदवार परीक्षा से शामिल होने से पहले एग्जाम पैटर्न के बारे जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यूपी बीएड एडमिशन 2023 एग्जाम पैटर्न नीचे से देखेः-

  • प्रश्न प्रकार- ऑब्जेक्टिव टाइप
  • कुल समय- 3 घंटे
  • कुल अंक- 200
  • निगेटिव मार्किंग- एक तिहाई (1/3)
विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य ज्ञान50100
भाषा (हिंदी/अंग्रेजी में से कोई एक)50100
कुल100200
विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य अभिरुचि परीक्षण50100
विषय योग्यता (कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि)50100
कुल100200

यूपी बीएड रिजल्ट 2023

परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद यूपी बीएड जेईई 2023 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर ऑनलाइन चैक करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार पास हो जाएंगे उन उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

यूपी बीएड 2023 की आधिकारिक वेबसाइट: www.bujhansi.ac.in / UTTAR PRADESH B.ED. J.E.E-2023 WEBSITE

यूपी बीएड 2023 के मुख्य पेज के लिएयहाँ पर क्लिक करें

Leave a Reply