100 सब्जियों के नाम (100 Vegetables Name in Hindi)

Photo of author
PP Team

100 सब्जियों के नाम (100 Vegetables Name in Hindi and English):- सब्जियां हर मनुष्य के जीवन का आधार है। सब्जियों के बिना जीनव की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। एक स्वास्थ जीवन के लिए सभी प्रकार की सब्जियां बहुत महत्वपूर्ण है। हर सब्जियों की हमारे जीवन में अलग-अलग भूमिका है। कोई पालक खाना पसंद करता है, तो कोई आलू खाना पसंद करता है। किसी को करेला खाना पसंद है। भारत में मौसम के अनुसार सब्जियां पाई जाती है। ठंड में गाजर, मटर, गोबी, शिमलामिर्च, बैगन अधिक मात्रा में पाया जाता है। वही गर्मी में तोरी, परमाल, टिंडा, गिया आदि अधिक मात्रा में पाया जाता है। आपको सब्जियां के नाम देखने के लिए हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ना होगा।

सब्जियों के नाम (Vegetables Name in Hindi)

इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ठंडी सब्जियों के नाम, बादी सब्जियों के नाम, जंगली सब्जियों के नाम, जड़ वाली सब्जियों के नाम, अप्रैल में बोई जाने वाली सब्जियां, खून बढ़ाने वाली सब्जियां, व्रत में खाने वाली सब्जियां, शुगर में खाने वाली सब्जियां, फाइबर युक्त सब्जियों के नाम, गर्मी में खाने वाली सब्जियां, अक्टूबर में बोई जाने वाली सब्जियां और गर्मी में खाने वाली सब्जियां आदि बताने वाले हैं। सब्जियों के नाम हिंदी में (all vegetables name in hindi) नीचे से प्राप्त करें।

हरी सब्जियों के नाम

हरी सब्जियां स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरुरी है। हरी सब्जियों से शरीर में ज्यादा मोटापा भी नहीं आता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक, पत्ता गोभी, सलाद, सरसों का साग, मेथी का साग, बथुआ का साग, चने का साग, आजवाइन के फूल, पुदीना और केल शामिल है। जबकि हरी सब्जियों में कद्दू, लौकी, फूलगोभी, ब्रोकोली, बिन्स, भिंडी, करेला, टिंडा, शिमला मिर्च, तोरी या तोरई और कमल ककड़ी आदि शामिल है। हरी सब्जियों के नाम इन सब्जियों का नाम सबसे ऊपर है। इन सब्जियों से आपकी डाइट काफी अच्छी हो जाएगी।

व्रत में खाने वाली सब्जियां

व्रत में खाने वाली सब्जियां– टमाटर, आलू, खीरा, सीताफल, लौकी, तोरी, मीठे आलू, अरबी, पालक, कच्चा पपीता, कच्चा केला, नीबू आदि है। ऐसे तो, व्रत में व्रत में खाने वाली सब्जियां बहुत है। लेकिन आज हम कुछ ऐसे सब्जियों के नाम बताएंगे, जो आपको व्रत में भी डिहाइड्रेशन से बचा सकती है। गाजर व्रत के दौरान खाने से आपके शरीर में एनर्जी मिलेगी। साथ ही आपको भूख भी कम लगेगी। खीरा या ककड़ी बहुत ठंडा होता है। जो आपको हमेशा हाइड्रेट रखेगा। आप रात को सलाद के रूप में खीरा खा सकते हैं। लौकी, हरी सब्जियों में सबसे अच्छी है। आप लौकी का सेवन भी कर सकते हैं।

कच्चा केला या शकरकंदी भी व्रत में ज्यादातर खाया जाता है। आप कच्चे केला का चिप्स बना कर खा सकते हैं। वही शकरकंद को आप उबाल कर, दूध के साथ खा सकते हैं। इससे आपकी पुरे दिन की भूख मिट जाएगी। आप व्रत में टिंडा भी खा सकते हैं। यह भी एक बेहतरीन सब्जी है।

ये भी पढ़ें

100 फलों के नामयहाँ से पढ़ें

खून बढ़ाने वाली सब्जियां

खून किसी भी शरीर का जीवन का आधार है। मनुष्य हो, कोई जानवर या पक्षी। सभी का जीवन रक्त पर टिका हुआ है। इसलिए शरीर में खून की मात्रा भरपूर होनी चाहिए। मनुष्य के अंदर कम से कम 13 से 17 ग्राम प्रति डेसीलीटर खून होना चाहिए। अगर आपके अंदर इतना खून नहीं है, तो आपको खून बढ़ाने वाली सब्जियां का सेवन करना चाहिए।

हरी सब्जियां- शलजम, फूलगोभी, गोभी और ब्रोकली भी होमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए आपको इन सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

पत्ते वाली सब्जियां– पालक में विटामिन सी मिलता है। जो आयरन को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे होमोग्लोबिन बढ़ता है।

चुकंदर– चुकंदर से होमोग्लोबिन बढ़ाया जा सकता है। चुकंदर में आपको आयरन भरपूर मात्रा में मिलता है। साथ ही इसमें पोटेशियम और फाइबर भी मिल जाता है। जो शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है।

शुगर में खाने वाली सब्जियां

डाइबिटीज की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। हमें अपना डाइबिटीज कंट्रोल में रखना बहुत जरुरी है। आप कुछ हरी सब्जियां खा कर शुगर पर कंट्रोल रख सकते हैं। करेला, ब्रोकली, भिंडी, तोरी, लौकी रखकर अपना शुगर कंट्रोल में रख सकते हैं। करेला शुगर के मरीज के लिए बहुत ही फायदेमंद है। करेला में विटामिंस, मिनरल्‍स पाया जाता है। इससे शुगर कंट्रोल में रहता है। वही भिंडी और ब्रोकली में भी शुगर मरीज के लिए बहुत फायदेमंद है।

फाइबर युक्त सब्जियों के नाम

शरीर के लिए जितना प्रोटीन जरुरी है, उतना ही शरीर के लिए फाइबर भी जरुरी है। कच्चा केला में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप 100 ग्राम कच्चा केला का सेवन करते हैं, तो आपको इसमें करीब 2.6 ग्राम फाइबर मिलेगा। लौकी में आपको प्रति 100 ग्राम में 4.45 ग्राम मिलेगा। कद्दू में आपको 100 ग्राम में 0.5 ग्राम फाइबर मिल जायेगा। जबकि ब्रोकली में आपको प्रति 100 ग्राम में 2.6 ग्राम फाइबर मिलेगा।

सब्जियों के नाम हिंदी में और अंग्रेजी में

क्र. सं.सब्जियों के नाम हिंदी मेंसब्जियों के नाम अंग्रेजी में
1टमाटर Tomato
2आलूPotato
3प्याजOnion
4फूलगोभीCauliflower
5बंद गोभी या पत्ता गोभी Cabbage
6मूलीRadish
7बैंगनBrinjal
8मटरPeas
9कद्दूPumpkin
10लौकी Bottle Gourd
11करेलाBitter Melon
12भिंडीLady Finger
13टिंडाApple Gourd
14अदरकGinger
15खीराCucumber
16धनियाCoriander Leaf
17पालकSpinach
18कैरीKeri
19कटहलJackfruit
20हरी मिर्चGreen Chili
21शिमला मिर्चBell Pepper
22पेठाAsh Gourd
23पुदीनाPeppermint
24मशरूमMushroom
25शकरकंदSweet Potato
26शलजमTurnip
27गाजरCarrot
28लहसुनGarlic
29तोरी या तोरईRidged Gourd
30अरबीColocasia Root
31ब्रोकोली गोभी या हरी गोभीBroccoli
32कमल ककड़ीLotus Cucumber
33सेंगरी या सोंगरी की फली Radish Pods
34परवलPointed Gourd
35जिमीकंद Elephant Foot Yam
36ककोरा / कंटोलाSpine Gourd
37गवार फली Cluster Beans
38कचरी या कचराMouse Melon
39सेम की फलियां Runner Beans
40चकुंदरBeetroot
41बथुआWild Spinach
42फ्रेंच बिन्सFrench Beans
43बरबटीGreen Long Beans
44बाकले की फलीFava Beans / Broad Bean
45सलाद हरी पत्तियांSalad Green Leaves
46हरा सोयाFennel / Dill
47करी पत्ताCurry Leaves
48ग्रीन सरसोंGreen Mustard
49मेंथीFenugreek Leaves
50गांठ गोभीKohlrabi
51कच्चा केलाRaw Banana
52रामजा Kidney Beans
53हरा प्याज़ Green Onion
54कांदु या कचालू Colocasia / Taro Root
55ककड़ीCucumis Utilissimus
56सहजन की फली या मोरिंगाDrumstick
57नींबू Lemon
58हरी चोलाईAmaranth Leaves
59चिचिण्डा Snake Gourd
60अजवायनCelery
61लाल पत्तागोभीRed Cabbage
62इस्कुसChayote / Chow
63कचरीMouse Melon / Melothria scabra
64कच्चा पपीता Raw Papaya
65कुंदरूTendli / Ivy Gourd
66कच्चे केले का फूलRaw banana flower
67अमडा Hog Plum
68सनई का फूल Sunn / Jute Flower
69सफेद बैंगनWhite Eggplant
70चने का सागChane ka saag
71सेम्बलSimal
72पहाड़ी करेलाRam Karela
73आंवलाIndian Gooseberry
74फुलफा Purslane
75सिंघाड़ाIndian Water Chestnut
76करोंदाnatal plum
77सुरती पापड़ी hyacinth beans
78पात्रा Colocasia Leaves
79अरारोट/ शिशुमूलArrowroot
80हाथी चकArtichoke
81गोल लौकीRound Gourd Vegetable
82बेबी कॉर्नBaby Com
83काली गाजरBlack Carrot
84ग्रीष्मकालीन स्क्वैशSummer Squash
85नीलम सब्जीSamphire Vegetable
86कलमी शाकWater Spinach
87बाँस का प्ररोह / बाँस की कोपलेBamboo Shoot/ Asparagus
88महुआ Mahua
89पीला शिमला मिर्चYellow Paprika
90गुलरFicus
91बटरहेड हरी पत्तीButterhead Green Leaf
92अगस्त का फूलAugust ke Phool
93लोकार्नोLocarno Leaf
94बहुवार / गुन्दा / लसोड़ाGlue Berry
95पुटु/ रूगड़ा मशरूमRugda Mushroom
96कचनारBauhinia Variegata
97जगंली जलेबी या जंगल जलेबीMadras Thorn
98बिच्छू बूटी (बिछुआ पत्ती)Nettle Leaf
99कद्दू का फूलPumpkin Flower
100झिंगीRidge Gourd

ठंडी सब्जियों के नाम

गर्मी में मौसम में हमें ठंडी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा। साथ ही हमें गर्मियों में होने वाली बीमारियों से भी बचाएगा। आइये फिर नीचे उन सब्जियों के बारे में जानते हैं।

लौकी- सबसे हल्की और सबसे ठंडी सब्जी है। जिन लोगों को किडनी की समस्या होती है, वो लौकी का सेवन करते हैं। यदि लौकी पोषक तत्वों का खजाना है। लौकी हड्डियों के लिए भी बहुत लाभदायक है। लौकी से शुगर भी कंट्रोल रखता है।

करेला- करेला स्वाद कड़वा होता है लेकिन शरीर के लिए केरल बहुत लाभदायक है। अगर आप करेला का एक गिलास रोजाना जूस पीते है, तो आपके शरीर के सभी रोग भाग जायेंगे। करेले में कैल्शियम, विटामिन C, आयरन और पोटैशियम अधिक मात्रा में मिलता है।

परवल- परवल का नाम सुनते ही लोगों की आत्मा जाग जाती है। काफी लोगों को परवल पसंद नहीं आता है। लेकिन ये शरीर के लिए बहुत अच्छा है। आपको परवल में कैल्शियम, विटामिन ए, सी, विटामिन बी1, विटामिन बी2, मिलता है। कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। आपको परवल को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

कद्दू- कद्दू को आलू के साथ सब्जी बनाकर खाए, तो बहुत ही स्वादिष्ट लगेगी। कद्दू में भरपूर मात्रा में आपको विटामिन A मिलता है। ये आपके पेट को भी ठंडा रखता है। गर्मी के मौसम कद्दू का सेवन जरूर करना चाहिए।

कमल ककड़ी- ज्यादातर लोगों को कमल ककड़ी की जानकारी भी नहीं होती है। कमल ककड़ी शरीर और दिमाग के लिए बहुत ही लाभदायक है। कमल ककड़ी में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो एक स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरुरी है।

जड़ वाली सब्जियों के नाम

जड़ वाली सब्जियों बहुत पोषक तत्व पाए जाते हैं। जड़ वाली सब्जियों के नाम कुछ इस प्रकार है:- मूली, आलू, चुकंदर, गाजर, प्याज, शलजम, हल्दी, लहसुन, गलांगल, शकरकंद, कसावा, जिकामा, रुतबाग और अजवाइन आदि। जड़ वाली सब्जियां हर मौसम में आसानी से मिल जाती है। हम आलू और प्याज का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

जंगली सब्जियों के नाम

हमारे देश में बहुत प्रकार की जंगली सब्जियां मिलती है। जंगली सब्जियों में बथुआ, खुम्बी या खुम्ब, जंगली करेला, डूमर के फल, जंगली मशरूम, लभेर सब्जी, जिमीकंद आदि शामिल है। आज शहर में जंगली सब्जी का मिलना काफी मुश्किल है। लेकिन आज भी गांव में कुछ जंगली सब्जियां मिल जाती है।

100 सब्जियों के नाम हिंदी में (100 vegetables name in hindi) प्राप्त करके आपको कैसा लगा?, आप हमें अपने सुझाव कमेंट के माध्यम से जरूर दीजिए। आप आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। इसके अलावा आप हमारी वेबसाइट के माध्यम 100 फलों के नाम भी प्राप्त कर सकते हैं।

ज्ञान बढ़ाने के लिए आर्टिकलयहां से पढ़ें

Leave a Reply