JNV Class 9 Registration Form 2024 – कक्षा 9 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Updated on

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (JNVS) नवोदय विद्यालय एडमिशन के लिए आवेदन पत्र जारी करती है। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 कक्षा 9 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2023 है। नवोदय विद्यालय फॉर्म ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जेएनवीएसटी 2024 कक्षा 9 का आयोजन 10 फरवरी, 2024 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने JNV Admission 2024 Class 9 Application Form भरा होगा, वो जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2024 कक्षा 9 (JNVST 2024 Class 9) में शामिल हो सकेंगे।

छात्रों को बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले सभी विवरणों जैसे कि आवेदन पत्र को कैसे भरना है और पात्रता मानदंड को ध्यान से देखना आवश्यक है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट या इस पेज पर दिए सीधे लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन शुरू होने की तारीख
जारी
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख
15 नवंबर 2023
करेक्शन विंडो की तारीख
16-17 नवंबर 2023

कक्षा 9 एडमिशन लेने के लिए शैक्षिक योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता
    • छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8वीं में पढ़ रहा हो।
    • छात्र जिस जिले में पढ़ाई कर रहा है, उसी जिले के लिए योग्य होगा।
    • जो छात्र पहले से 8वीं कक्षा पास है, वो छात्र इस एडमिशन के योग्य नहीं है।
    • अधिक जानकारी के लिए नीचे नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
  • आयु सीमा
    • उम्मीदवार का जन्म 1 मई, 2009 से 31 जुलाई, 2011 के बीच में होना चाहिए।

JNV कक्षा 9 परीक्षा पैटर्न

प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 2:30 घंटे का समय दिया जायेगा। दिव्यांग छात्रों को परीक्षा के समय से 50 मिनट अधिक दिए जायेंगे। छात्र परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषा में दें सकते हैं। परीक्षा में चार विषयों पर प्रश्न पूछे जायेंगे। जिसकी जानकारी नीचे टेबल में दी हुई है।

विषय प्रश्न संख्या अंक
अंग्रेजी 15 15
हिंदी 15 15
गणित 35 35
विज्ञान 35 35
कुल 100 100

कक्षा 9 का जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2024 कैसे भरें?

उम्मीदवारों को जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा IX में एडमिशन के लिए आवेदन पत्र स्वयं ही भरना होगा। हालांकि, जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म भरते समय छात्रों और उनके माता-पिता/अभिभावकों द्वारा सभी दिशानिर्देशों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाना चाहिए। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 ऑनलाइन फॉर्म 2024 भरने के चरण निम्नलिखित हैं-

  1. उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर या फिर इस आर्टिकल पर दिए हुए लिंक पर क्लिक करना होगा 
  2. लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुल जायेगा।
  3. इसके बाद उम्मीदवार सही जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। 
  4. ऑनलाइन फॉर्म पूरा होने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
  5. उम्मीदवार अपने जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
रजिस्ट्रेशन लिंक
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन यहाँ से करें
आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in
कक्षा 9वीं के एडमिट कार्ड, रिजल्ट पेज यहाँ से देखें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!