यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2026 (UP Board Class 12th Admit Card 2026): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 12 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने वाला है। इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की जाएँगी। परीक्षा से दो हफ्ते पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 12 का हॉल टिकट ऑफलाइन मोड में जारी किया जायेगा। डाउनलोड करने के लिए स्कूल अधिकारियों को नाम और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। प्रवेश पत्र उनके प्रधानाध्यापकों के कक्षा शिक्षकों से मिलता है। अधिक जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
Table of Contents
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं प्रवेश पत्र 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
| प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | जल्द |
| 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं | 24 जनवरी से 09 फरवरी, 2026 |
| 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं | 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 |
| रिजल्ट घोषणा | मई, 2026 |
यूपी बोर्ड कक्षा 12 हॉल टिकट 2026 से जुड़े जरूरी निर्देश
एडमिट कार्ड अपने स्कूल के शिक्षक/प्रधानाध्यापक से प्राप्त करेंगे, तो आपको इसे सुरक्षित रखने के लिए इन चरणों का पालन करना होगा, जैसे-
- छात्र परीक्षा केंद्र पर लगभग 30 मिनट पहले पहुँच जाएं।
- साथ में कोई भी एक आईडी प्रूव लेकर जरूर जाएं। (समय पर इसकी जरुरत पढ़ सकती है)
- अपना यूपी बोर्ड 12वीं प्रवेश पत्र प्राप्त करने के बाद, उस पर उल्लिखित प्रत्येक विवरण की जांच करें।
- इसको लैमिनेट करें और इसे बहुत सुरक्षित रखें।
- इसे हार्डकॉपी के रूप में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र में ले जाएं।

यूपी बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 पर दी हुई जानकारी
छात्रों को हॉल टिकट में प्रत्येक विवरणों को ध्यान से देखना चाहिए, जो इस प्रकार हैं-
- छात्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- विषयों के नाम और कोड
- स्कूल का नाम
- रोल नंबर
- अन्य निर्देश
यूपी बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
यदि एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी होता है तो, आप इन स्टेप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- स्टेप 1 – नीचे दिए हुए लिंक से डायरेक्ट डाउनलोड करें या आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- स्टेप 2 – फिर एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 – लिंक क्लिक करते ही लॉगिन पेज खुल जायेगा।
- स्टेप 4 – फिर अपना यूजर आईडी, पासवर्ड, सुरक्षा कोड डालकर लॉगिन करें।

- लॉगिन करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जायेगा। फिर उसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं हॉल टिकट 2026 से जुड़ें महत्वपूर्ण लिंक
| यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा एडमिट कार्ड | लिंक जल्द एक्टिव होगा |
| आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in |
| कक्षा 10 के लिए एडमिट कार्ड | यहाँ से प्राप्त करें |
