MP Board Class 10 Ruk Jana Nahi Form 2026: Apply Date, Fees, Eligibility, Online Form

Updated on

MP Board Class 10 Ruk Jana Nahi Form 2026: एमपी बोर्ड की रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत उन छात्रों को दोबारा अवसर दिया जाता है, जो कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में असफल हो गए हैं या ओपन स्कूल के माध्यम से 10वीं पूरी करना चाहते हैं। कक्षा 10 के लिए आवेदन प्रक्रिया 08 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जिसे छात्र ऑनलाइन माध्यम से पूरा कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

छात्रों की सुविधा के लिए इस योजना के तहत वर्ष में दो बार आवेदन का मौका मिलता है। आमतौर पर पहला सत्र जून में और दूसरा सत्र दिसंबर में आयोजित किया जाता है। पहले सत्र की परीक्षा अगस्त में तथा दूसरे सत्र की परीक्षा दिसंबर में ली जाती है।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन08 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 अप्रैल 2026

कक्षा 10 रुक जाना नहीं फॉर्म 2026 योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो कक्षा 10वीं में फेल हुए हैं।
  • ऐसे छात्र जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे इस योजना में शामिल हो सकते हैं।
  • उर्दू माध्यम के छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।

कक्षा 10 रुक जाना नहीं फॉर्म 2026 परीक्षा शुल्क

बीपीएल परिवार के लोग, SC/ST की महिलाएं और 40% या उससे अधिक दिव्यांग व्यक्तियों को फीस में छूट मिलेगी।

विषयकक्षा 10कक्षा 10 (आरक्षित वर्ग)
एक विषय605/-415/-
दो विषय1210/-835/-
तीन विषय1500/-1010/-
चार विषय1760/-1160/-
पांच विषय2010/-1310/-
छः विषय2060/-1360/-

कक्षा 10 रुक जाना नहीं फॉर्म कैसे जमा करें?

  1. सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  3. होम पेज पर आपको “Ruk Jana Nahi” Yojna 2026 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  4. फिर आपके सामने रुक जाना नहीं योजना एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक दिखाई देगा।
  5. वहाँ से आप आवेदन कर सकते हैं।
  6. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को भरकर और आवेदन शुल्क जमा करके अपना आवेदन पत्र जमा कर दें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

RJNY कक्षा 10 के लिए रजिस्ट्रेशनLink
RJNY कक्षा 12 के लिए फॉर्मयहाँ से भरें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

8 thoughts on “MP Board Class 10 Ruk Jana Nahi Form 2026: Apply Date, Fees, Eligibility, Online Form”

    • दिसंबर वाले सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। आप अगले यानि जून 2023 वाले सेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

      Reply
    • आधिकारिक सूचना अभी तक जारी नहीं हुई है। सूचना जारी होने के बाद ही 12वीं कक्षा में प्रवेश की जानकारी मिल पायेगी।

      Reply
    • दिसंबर के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही हैं। आप हमारे आर्टिकल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हमने आर्टिकल में लिंक दिया हुआ है।

      Reply

Leave a Reply

error: Content is protected !!