झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड 2026 (JAC Class 10th Admit Card 2026)

Updated on

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड 2026 (JAC Class 10th Admit Card 2026): झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र यह एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ नीचे दिए हुए लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को डाउनलोड करने के लिए अपना स्कूल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।

इस साल झारखण्ड बोर्ड दसवीं की परीक्षा 03 फरवरी से 17 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 07 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 01 बजे के बीच शिफ्ट में आयोजित होगी।

झारखंड बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2026 महत्वपूर्ण तिथि

कार्यक्रमतिथियां
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि17 जनवरी, 2026
परीक्षा का आयोजन03 फरवरी से 17 फरवरी, 2026
प्रायोगिक परीक्षाएं24 फरवरी से 07 मार्च, 2026

झारखंड बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2026 पर जानकारी

जेएसी बोर्ड 10 वीं के एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़े जरूरी विवरण दिए गए होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरणों की जांच करें और यदि कोई गलती पाई जाती है, तो आप सुधार के लिए अपने स्कूल को रिपोर्ट करें।

  • परीक्षा के लिए निर्देश
  • छात्र का नाम
  • छात्र का फोटो
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विद्यालय का नाम
  • जिला
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा तिथि के साथ विषय
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र

झारखंड बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

झारखंड बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को अपने छात्रों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। हमने नीचे JAC 10 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने स्टेप्स बताए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • स्टेप 1- सबसे पहले नीचे दिए गए लिकं पर क्लिक करें या फिर झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2- इसके बाद होम पेज पर “सैकेंडरी एग्जाम एडमिट कार्ड 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3- अब आप लॉगिन पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • स्टेप 4- लॉगिन पेज पर स्कूल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
jharkhand board class 10 admit card 2026 login
  • स्टेप 5- लॉगिन डिटेल्स सही होने पर छात्र का एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं प्रवेश पत्र 2026 महत्वपूर्ण लिंक

प्रवेश पत्र डाउनलोडLink
आधिकारिक वेबसाइटLink
झारखंड बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2026यहाँ से प्राप्त करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!