झारखंड बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 10वीं (Jharkhand Board Admit Card 2023 Class 10th) | JAC 10 Admit Card 2023 जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

झारखंड बोर्ड एडमिट कार्ड कक्षा 10 (Jharkhand Board Admit Card Class 10)- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) द्वारा जैक 10वीं एडमिट कार्ड 2023 (JAC 10th Admit Card 2023) जारी कर दिए गए हैं। JAC Admit Card 2023 Class 10 झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac पर ऑनलाइन जारी किये गए हैं। स्कूल के अधिकारी स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके झारखंड बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। जेएसी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 मार्च 2023 से शुरू हो रही हैं।

न्यू अपडेट

झारखंड बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2023 जारी।

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से 03 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा।

झारखंड बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 10वीं

जो छात्र झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने जा रहे हैं, वे परीक्षा शुरू होने से पहले अपने संबंधित स्कूलों से अपने Jharkhand 10th Admit Card 2023 प्राप्त कर लें। आप parikshapoint.com के इस पेज से भी अपना जैक कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड 2023 (JAC Class 10th Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। JAC Board Class 10 Admit Card 2023 प्राप्त करने के बाद छात्र अपना नाम, परीक्षा तारीखें, एग्जाम सेंटर आदि जैसी जरूरी जानकारी चेक कर लें। छात्रों को परीक्षा केंद्र में अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा। जेएसी बोर्ड 10 एडमिट कार्ड 2023 (JAC Board 10 Admit Card 2023) कैसे डाउनलोड करें, यह जानने के लिए नीचे देखें।

झारखंड बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 10
(Jharkhand Board Admit Card 2023 Class 10)
कार्यक्रमतारीख
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखजारी
परीक्षा की तारीख14 मार्च से 03 अप्रैल 2023 तक
झारखंड बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2023
Jharkhand Board Class 10 Admit Card 2023

महत्त्वपूर्ण लिंक

जेएसी 10वीं बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 (JAC 10th Board Admit Card 2023)यहाँ से डाउनलोड करें

झारखंड बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?

झारखंड बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को अपने छात्रों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। हमने नीचे JAC 10 एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने स्टेप्स बताए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1- सबसे पहले ऊपर दिए गए लिकं पर क्लिक करें या फिर झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद होम पेज पर “सैकेंडरी एग्जाम एडमिट कार्ड 2023” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब आप लॉगिन पेज पर पहुँच जाएंगे।

स्टेप 4- लॉगिन पेज पर स्कूल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5- लॉगिन डिटेल्स सही होने पर छात्र का एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

झारखंड बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2023 पर जानकारी

जेएसी बोर्ड 10 वीं के एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़े जरूरी विवरण दिए गए होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरणों की जांच करें और यदि कोई गलती पाई जाती है, तो आप सुधार के लिए अपने स्कूल को रिपोर्ट करें।

  • छात्र का नाम
  • छात्र का फोटो
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विद्यालय का नाम
  • जिला
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा तिथि के साथ विषय
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा के लिए निर्देश

झारखंड बोर्ड क्या है?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को झारखंड बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। झारखंड बोर्ड का मुख्यालय रांची में स्थित है। झारखंड बोर्ड झारखंड राज्य में इंटरमीडिएट और माध्यमिक परीक्षा संचालित करता है। झारखंड बोर्ड का गठन वर्ष 2003 को किया गया था। बोर्ड की स्थापना माध्यमिक, इंटरमीडिएट, मध्यमा और मदरसा की परीक्षाओं के संचालन के लिए भी की गई थी।

झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in/jac

झारखंड बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply