फॉर्म भरने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। ग्रुप ए और ग्रुप बी दोनों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी होगी। जैसे की हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि यूपी आईटीआई में एडमिशन केवल मेरिट के आधार पर होता है। इसमें किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं होती है। सरकारी और प्राइवेट मिलाकर कुल 3210 संस्थान है। जिसमें 5 लाख 30 हजार के करीब सीटें है। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए संस्थान में जाना होगा।
सीट आवंटन की महत्वपूर्ण जानकारी
- छात्र का ग्रुप ए में सीट आवंटन हो जाती है, तो उन छात्रों को ग्रुप-बी हेतु चयन के लिए विचार नहीं किया जायेगा।
- यदि दो छात्र की सामान अंक होते हैं, तो जिस छात्र की आयु ज्यादा होगी, उस छात्र को एडमिशन दिया जायेगा।
- यदि कोई छात्र दिए हुए समय के अंदर एडमिशन नहीं करवाता है, तो उसका आवेदन पत्र रद्द हो जायेगा।
महत्वपूर्ण तिथि | |
यूपी आईटीआई मेरिट लिस्ट / रिजल्ट 2024 | जल्द |
आईटीआई संस्थान में रिपोर्टिंग | जल्द |
यूपी आईटीआई में सीट का आरक्षण
एससी | 21% |
एसटी | 02% |
ओबीसी | 27% |
EWS | 10% |
यूपी आईटीआई में सीटों की संख्या
सीटों की जानकारी पिछले साल के अनुसार है। इसमें समय के साथ बदवाल भी हो सकते हैं।
कुल संस्थानों की संख्या
संस्थान | सरकारी | प्राइवेट |
संख्या | 305 | 2905 |
कुल सीटों विवरण
सीटों विवरण | सरकारी | प्राइवेट |
संख्या | 1,20,967 | 4,09,468 |
महिलाओं के लिए
(क) प्रदेश में महिलाओं के लिए कुल 12 विशिष्ट राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं।
(ख) प्रदेश में स्थापित राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 47 महिला शाखाएँ हैं।
मेरिट के आधार पर होगा एडमिशन
आपको बता दें कि यूपी आईटीआई के टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल आईटीआई ट्रेडों में एडमिशन फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर दिया जाएगा। अथॉरिटी सीटों के आवंटन के समय मेरिट लिस्ट में टॉप रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता देगा। सीटों के आवंटन के बाद उम्मीदवारों को अपने एडमिशन की पुष्टि के लिए अपने आवंटित केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि से पहले एडमिशन फीस जमा करने के साथ सभी औपचारिकताओं को भी पूरा करना होगा अन्यथा उनकी सीटें दूसरे उम्मीदवारों को आवंटित की जाएंगी।
यूपी आईटीआई मेरिट 2024 कैसे देखें?
यूपी आईटीआई रिजल्ट 2024 मेरिट लिस्ट के रूप में ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको यूपी आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको रिजल्ट के पेज पर मांगी गई जरूरी जानकारी, जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड बताना होगा।
- सभी जानकारी सही होने पर आपका रिजल्ट जारी हो जाएगा और आप मेरिट लिस्ट देख सकेंगे।
महत्वपूर्ण लिंक | |
यूपी आईटीआई मेरिट लिस्ट 2024 | जल्द |
आधिकारिक वेबसाइट | www.scvtup.in |
यूपी आईटीआई एडमिशन अधिक जानकारी | यहाँ क्लिक करें |
1037
Bhot Achha
S