यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 (UP Post Matric Scholarship 2026)

Updated on

यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को शिक्षा जारी रखने में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत कक्षा 11वीं, 12वीं तथा पोस्ट मैट्रिक स्तर पर अध्ययन कर रहे पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई से संबंधित आर्थिक समस्याएं कम हो सकें।

उत्तर प्रदेश के सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं अन्य पात्र वर्गों के छात्र यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, अंतिम तिथि और छात्रवृत्ति की स्थिति आदि की पूरी जानकारी दी गई है।

यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 जरूरी तारीखें

रजिस्ट्रेशन10 जनवरी 2026
दस्तावेज जमा करना16 जनवरी 2026 तक
आवेदन पत्र में संसोधन करना एवं धनराशि बैंक में भेजना15 मार्च 2026 तक

यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन/ट्रैक एप्लीकेशन स्टेटस का डायरेक्ट लिंक

यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 रजिस्ट्रेशनयहाँ से करें
यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 एप्लीकेशन स्टेटसयहाँ से जानें
यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 की अन्य जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 योग्यता मापदंड

यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन करने से पहले छात्र योग्यता मापदंड के बारे में अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं-

  • छात्र को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए कक्षा 11वीं या 12वीं में रेगुलर होना चाहिए।
  • यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना केवल उत्तर प्रदेश राज्य के स्थानीय छात्रों के लिए है।
  • छात्रों को यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप केवल राज्य के ही सरकारी और प्राइवेट स्कूल या कॉलेज में अध्ययन के लिए दी जाएगी।

यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए छात्रों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल की वेबसाइट पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक इस पेज पर भी दिया गया है।
  2. इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई दे रहे ‘स्टूडेंट’ वाले कॉलम पर जाकर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आप जिस भी केटेगरी में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसके लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए रजिस्ट्रेशन संबंधी सभी जानकारी को भरकर सबमिट करना होगा।
  5. सबमिट होने के बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड जारी होगा।
  6. उस आईडी और पासवर्ड से आपको लॉगिन करना होगा।
  7. लॉगिन करने के बाद आप आवेदन कर सकते हैं।
  8. आवेदन करते समय उसे मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  9. आवेदन पत्र के साथ आपको कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे।
  10. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ज़रूर निकाल लें।
  11. आवेदन करने के बाद आप एमपी स्कॉलरशिप स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर्म 2026 जरूरी जानकारी

  • नाम
  • लिंग
  • जन्मतिथि
  • माता-पिता का नाम
  • केटेगरी
  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल आईडी
  • विद्यालय का नाम
  • घर का पता
  • पासवर्ड, आदि

यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • हाई स्कूल मार्कशीट
  • डिजिटल कास्ट सर्टिफिकेट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • छात्र की आईडी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • योग्यता परीक्षा की मार्कशीट
  • फीस की रिसिप्ट
  • माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण

यूपी पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?

यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्टेटस 2026 (UP Post Matric Scholarship Status 2026) चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. छात्र को सबसे पहले यूपी सरकार के छात्रवृत्ति पोर्टल की वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई दे रहे स्टेटस के कॉलम पर एप्लीकेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुल जाएगी।
  4. उस पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर सर्च करना होगा।
  5. जानकारी सही होने पर आप अपना स्टेटस देख पाएंगे।

Important Link

यूपी स्कॉलरशिप 2026 की अधिक जानकारीयहाँ से देखें
यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल की वेबसाइटscholarship.up.gov.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!