Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

भारत के राज्य और राजधानी की सूची (Bharat ke Rajya Aur Rajdhani)

Photo of author
Ekta Ranga

राज्य की राजधानी (Rajya Ki Rajdhani)– इस हम आर्टिकल के माध्यम से आपको bharat ke rajya aur unki rajdhani के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यह बात आज से दो साल पहले की है। हमारा परिवार फ़ैमिली टूर पर दक्षिण भारत की यात्रा पर गए था। हमारा मकसद था कि हम सभी रामेश्वर के दर्शन करें। वहां पर अनेकों राज्यों से खूब सारे लोग आ रखे थे। कोई उत्तर भारत से आ रखा था तो कोई पूर्वी भारत से आ रखा था। सभी लोग श्रद्धापूर्वक रामेश्वर धाम में दर्शन करने आए थे। मंदिर में पहुंचने पर मेरी नजर एक ऐसे जोड़े पर गई जो कि शायद उत्तर पूर्वी राज्य से थे। परंतु वहां पर एक जने उनसे पूछ लिया कि वह भारत के थे या फिर भारत से बाहर के।

भारत के राज्य और उनकी राजधानी

हमारा देश बहुत ही विशाल है। इस देश में अलग अलग संस्कृतियों की झलक हमको देखने को मिलती है। हमारे देश की चारों दिशाओं जैसे कि – पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण में अलग अलग राज्य हैं। इन सभी राज्यों की अलग संस्कृति, अलग ही खानपान और पहनावा है। हमारा देश पूरी दुनिया में खान पान और रहन सहन के लिए प्रसिद्ध है। पहले हमारे देश की जनसंख्या चीन देश से पीछे थी। मगर आज यह हालत है कि हमारा देश जनसंख्या के मामले में पहले नंबर पर आ गया है। अगर हम हमारे देश के क्षेत्रफल की बात करे तो वह 32,87,263 वर्ग कि.मी है। हमारे देश के अंदर कुल 28 राज्य हैं। इन सभी राज्यों की अपनी खुद की पहचान और खासियत है। हमारा देश बहुत पुराना देश है। वैज्ञानिकों का यही मानना है कि भारत देश आज से हजारों वर्ष पूर्व ही अस्तित्व में आ गया था। यहां के हर कोने में हमको कुछ नया और अनोखा देखने को मिलता है। तो आज का हमारा विषय भारत के सभी राज्यों पर आधारित है। आइये 28 rajya rajdhani ke naam नीचे पढ़ें।

भारत के 28 राज्य और उनकी राजधानी

भारत के राज्य भारत की राजधानी
उत्तरप्रदेशलखनऊ
उत्तराखंडदेहरादून
गोवापंजी
केरलतिरुवनंतपुरम
बिहारपटना
तमिलनाडुचेन्नई
झारखण्डरांची
गुजरातगांधीनगर
छत्तीसगढ़रायपुर
कर्नाटकबंगलोर
पंजाबचंडीगढ़
महाराष्ट्रमुंबई
राजस्थानजयपुर
हरियाणाचंडीगढ़
हिमांचल प्रदेशशिमला
मेघालयशिल्लोंग
मिजोरमआइजोल
पश्चिम बंगालकोलकाता
मध्यप्रदेशभोपाल
अरुणाचलप्रदेशईटानगर
आँध्रप्रदेशविशाखापत्तनम
तेलंगानाहैदराबाद
त्रिपुराअगरतला
नागालैंडकोहिमा
असमदिसपुर
ओडिशाभुवनेश्वर
मणिपुरइम्फाल
सिक्किमगंगटोक

ये भी पढ़ें –

भारत के राज्य और उनकी राजधानी की सूचीयहाँ से पढ़ें
भारत के सभी मुख्यमंत्रियों के नामयहाँ से पढ़ें
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूचीयहाँ से पढ़ें
भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूचीयहाँ से पढ़ें

भारत के केंद्र शासित प्रदेश

क्रमिक संख्या केंद्र शासित प्रदेशराजधानी
1दिल्लीनई दिल्ली
2जम्मू एंड कश्मीरश्रीनगर
3दमन एंड दिउदमन
4अंडमान एंड निकोबारपोर्ट ब्लेयर
5चंडीगढ़चंडीगढ़
6पॉन्डिचेरीपुडुचेरी
7लक्षद्वीपकवरत्ती
8लदाखलेह

भारत के टॉप 5 राज्यों की विशेषताएं

1 ) राजस्थान – राजस्थान बहुत ही सुंदर और सांस्कृतिक प्रदेश है। यह राज्य बड़ा ही निराला और रंग रंगीला है। राजस्थान राजा महाराजा का राज्य माना जाता है। राजस्थान में हमें हर तरह के नजारे देखने को मिलते हैं। चाहे वह फिर राजस्थान की राजधानी जयपुर हो या फिर जोधपुर और जैसलमेर। क्या आपको पता है कि राजस्थान की स्थापना कब हुई थी? माना जाता है कि राजस्थान आज से 4000 हजार वर्ष पुराना है।

राजस्थान में देखने लायक जगह – अजमेर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, माउंट आबू, अलवर, भरतपुर, कुम्भलगढ़, रणथम्भौर, बीकानेर, बूंदी, नाथद्वारा।

राजस्थान में खाने लायक चीजें- भुजिया, सान्गरी, दाल बाटी, चूरमा, पिटौर की सब्जी, दाल की पूरी, मावा मालपुआ, बीकानेरी रसगुल्ला, घेवर, हल्दी का साग, झाजरिया, लपसी, बालूशाही, गौंदी, पंचकूट, गट्टे की सब्जी।

2 ) दिल्ली- दिल्ली बहुत पुराना राज्य है। यह राज्य बहुत से शासकों का साम्राज्य का स्थान रहा है। इसे केन्द्रशासित प्रदेश की सूची में रखा गया है। एक समय पर दिल्ली इंद्रप्रस्थ के नाम से जाना जाता था। यहां पर ही पांडवों ने राज किया था। अंग्रेजों ने भी दिल्ली में ही राज किया था। यह शहर यमुना नदी के तट पर बसा एक खूबसूरत शहर है। आजादी के बाद से हमारे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का निवास स्थान भी दिल्ली ही है।

दिल्ली में देखने लायक जगह – लाल किला, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, कमल मंदिर, इस्कॉन मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, कनॉट प्लेस, हुमायूं का मक़बरा, जामा मस्जिद, जंतर मंतर, लोधी गार्डन, मुगल गार्डन, चांदनी चौक, राजघाट।

दिल्ली में खाने लायक चीज- कबाब, परांठे, चाट, निहारी, शौरमा, रोल, छोले भटूरे।

महाराष्ट्र- महाराष्ट्र भारत के सुंदर राज्यों में से एक माना जाता है। यह राज्य मराठी मुगलों के शाशन का साक्षी रहा है। महाराष्ट्र को एक शक्तिशाली राज्य के रूप में देखा जाता है। इसी राज्य का सबसे ताकतवर और उन्नत शहरों में से एक है मुंबई शहर। मुंबई शहर को हम सभी पहले बॉम्बे नाम से जानते थे। यह शहर दुनियाभर के टॉप 20 महानगरों में से एक माना जाता है।

महाराष्ट्र में देखने लायक जगह – मुंबई, औरंगाबाद, पुणे, नासिक, सतारा, महाबलेश्वर, लोनावाला, माथेरान, पंचगनी, नागपुर, शिरडी, रत्नागिरी, कोल्हापुर, अलीबाग, अंबोली, खंडाला, भंडारा, ताडोबा, कोल्हापुर, रायगढ।

महाराष्ट्र में खाने लायक चीज वड़ा पाव, पाव भाजी, बॉम्बे भेल, मोदक, महाराष्ट्रीयन कढ़ी, फिश करी, साबूदाना खिचड़ी, थालीपीठ, मिसल पाव, वरण (महाराष्ट्रियन दाल), पूरन पोली।

पश्चिम बंगाल- एक राज्य है जो कि बेहद सुंदर है। नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखण्ड और बिहार इस राज्य के पड़ोसी है। इस राज्य का नाम है पश्चिम बंगाल। यह राज्य हरियाली और खूबसूरत पर्यटन स्थलों से घिरा पड़ा है। इस राज्य की राजधानी कोलकाता है। यह शहर भी भारत के महानगरों में से एक है। कोलकाता का पुराना नाम कलकत्ता था। पश्चिम बंगाल में एक और बड़ा धार्मिक तीर्थ स्थल है और वह है जगन्नाथ पुरी का मंदिर।

पश्चिम बंगाल में देखने लायक जगह- कोलकाता, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, सुंदरवन, मिरिक, दीघा, मुर्शिदाबाद, दुर्गापुर, हल्दिया।

पश्चिम बंगाल में खाने लायक चीज – लुची-अलूर डोम, कीमारदोई बोरा, काठी रोल्स, झाल मुरी, दाब चिंगरी, शुक्तो, भेटकी माछेर पटुरी, कोश मंगशो।

निष्कर्ष

तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हमने यह सीखा कि भारत के कितने राज्य है और इन राज्यों की राजधानियों के नाम भी हमने इसी पोस्ट के माध्यम से जाना। हम यही आशा करते हैं कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी।

FAQs

Q1. किस राज्य की तीन राजधानियाँ हैं?

A1. आंध्र प्रदेश एक ऐसा राज्य है जिसकी तीन राजधानियाँ है।

Q2. कवारत्ती किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी है?

A2. कवारत्ती लक्षद्वीप राज्य की केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी है।

Q3. ओडिशा की राजधानी कौन सी है?

A3. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर है।

Q4. सिक्किम की राजधानी क्या है?

A4. सिक्किम की राजधानी गंगटोक है।

Q5. गुजरात की राजधानी क्या है?

A5. गुजरात की राजधानी गांधीनगर है।

Q6. किस राजधानी को ‘भारत की बाघ राजधानी’ के रूप में जाना जाता है?

A6. नागपुर भारत की बाघ राजधानी’ के रूप में जाना जाता है।

ऐसे ही ज्ञान बढ़ाने के लिए अन्य आर्टिकल यहाँ से पढ़ें

Leave a Reply