बिहार आईटीआई काउंसलिंग (Bihar ITI Counselling)- बिहार आईटीआई एंट्रेंस एग्जाम 2023 होने के बाद बिहार आईटीआई रिजल्ट 2023 जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB Board) द्वारा बिहार आईटीआई काउंसलिंग 2023 (Bihar ITI Counselling 2023) का आयोजन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का नाम ITICAT 2023 Merit List में होगा, उन्हें ही ITICAT 2023 Counselling राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
न्यू अपडेट
बिहार आईटीआई 2023 काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (दूसरा राउंड) जारी।
बिहार आईटीआई काउंसलिंग 2023 (Bihar ITI Counselling 2023)
बिहार आईटीआई 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया में 3 राउंड यानी राउंड 1, राउंड 2 और मोप-अप राउंड होगा। आवेदकों को Bihar ITICAT 2023 Counselling के लिए आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। बिहार आईटीआई काउंसलिंग प्रक्रिया 2023 (Bihar ITICAT Counselling Process 2023) में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, एडमिशन फीस जमा करना, डॉक्यूमेंटेशन आदि चीजें शामिल होंगी। BCECEB ITICAT Counselling 2023 के समय उम्मीदवारों के पास सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की ऑरिजनल कॉपी होना आवश्यक है। Bihar ITICAT Counselling 2023 की अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
बिहार आईटीआई काउंसलिंग 2023 जरूरी तारीखें
बिहार आईटीआई 2023 काउंसलिंग (Bihar ITI 2023 Counselling) से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल को देखें।
बिहार आईटीआई 2023 काउंसलिंग | जरूरी तारीखें |
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की पहली तारीख | 14 जुलाई 2023 |
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख | 20 जुलाई 2023 |
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पहला राउंड | 27 जुलाई 2023 |
अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड पहला राउंड | 27 जुलाई से 02 अगस्त 2023 तक |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन पहला राउंड | 28 जुलाई से 02 अगस्त 2023 तक |
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दूसरा राउंड | 13 अगस्त 2023 |
अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड दूसरा राउंड | 13 अगस्त से 22 अगस्त 2023 तक |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन दूसरा राउंड | 16 अगस्त से 22 अगस्त 2023 तक |
रजिट्रेशन / चॉइस फिलिंग लिंक
बिहार आईटीआई 2023 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन | यहाँ से करें |
बिहार आईटीआई 2023 सीट अलॉटमेंट लेटर | यहाँ से प्राप्त करें |
बिहार आईटीआई 2023 काउंसलिंग शेड्यूल | यहाँ से देखें |
बिहार आईटीआई 2023 काउंसलिंग शेड्यूल
बिहार आईटीआई 2023 काउंसलिंग राउंड
बिहार आईटीआई 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन 3 राउंड में होगा, जो इस प्रकार हैं-
- राउंड 1
- राउंड 2
- मोप-अप राउंड
बिहार आईटीआई काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके bihar iti counselling 2023 registration आसानी से कर सकते हैं, जैसे-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद रजिस्ट्रेशन लिंक यानी अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब सभी जानकारी जैसे काउंसलिंग का नाम, उम्मीदवार का नाम, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, केटेगरी, पासवर्ड, आईडी प्रूफ आदि दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए आपकी ईमेल आईडी पर एक लिंक भेजा जाएगा।
- फिर आवेदक को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको ऑनलाइन मोड जैसे डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से काउंसलिंग फीस का भुगतान करना होगा।
बिहार आईटीआई काउंसलिंग 2023 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
बिहार आईटीआई काउंसलिंग 2023 में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स लेकर जाने होंगे, जैसे-
- एडमिट कार्ड
- रैंक कार्ड
- सीट आवंटन पत्र
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- सर्विसमैन कोटे के लिए प्रमाणपत्र
- चिकित्सा प्रमाण पत्र
बिहार आईटीआई 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया
आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस के अनुसार बिहार आईटीआई काउंसलिंग 2023 प्रोसेस में निम्नलिखित स्टेप्स शामिल हैं, जैसे-
- रजिस्ट्रेशन
- चॉइस फिलिंग
- सीट अलॉटमेंट
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
- एडमिशन फीस
बिहार आईटीआई सीट रिजर्वेशन 2023
उम्मीदवार नीचे से बिहार आईटीआई 2023 सीट आरक्षण की जांच कर सकते हैं।
केटेगरी | प्रतिशत |
एससी | 16% |
ईबीएस | 18% |
महिला उम्मीदवार | 3% |
ईडब्ल्यूएस | 10% |
एसटी | 1% |
बिहार आईटीआई सीटें 2023
बिहार आईटीआई सीट डिस्ट्रीब्यूशन से आप सभी श्रेणियों के लिए तय की गई सीटों की संख्या देख सकते हैं।
- श्रेणी : सामान्य
- कुल सीटें : 12,589
- पुरुष उम्मीदवार : 11,127
- महिला उम्मीदवार : 1,462
- श्रेणी : एससी
- कुल सीटें : 4025
- पुरुष उम्मीदवार : 3,558
- महिला उम्मीदवार : 467
- श्रेणी : एसटी
- कुल सीटें : 254
- पुरुष उम्मीदवार : 223
- महिला उम्मीदवार : 31
- श्रेणी : ईबीसी
- कुल सीटें : 4,531
- पुरुष उम्मीदवार : 4,004
- महिला उम्मीदवार : 527
- श्रेणी : बीसी
- कुल सीटें : 3,020
- पुरुष उम्मीदवार : 2,670
- महिला उम्मीदवार : 350
- श्रेणी : आरसीजी
- कुल सीटें : 749
- पुरुष उम्मीदवार : 663
- महिला उम्मीदवार : 86
Bihar ITI की आधिकारिक वेबसाइट: bceceboard.bihar.gov.in
बिहार आईटीआई 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |