बिहार टीईटी एडमिट कार्ड (Bihar TET Admit Card) – बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार टीईटी 2023 ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। Bihar TET एडमिट कार्ड 2023 biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। टीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होती है। किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से डाक या मेल के माध्यम से कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवार को अंतिम तिथि से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
बिहार टीईटी एडमिट कार्ड 2023 (Bihar TET Admit Card 2023)
इस लेख से आप बिहार टीईटी एडमिट कार्ड 2023 के बारे में पूरी जानकारी जैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, परीक्षा केंद्र और अन्य आवश्यक विवरण प्राप्त कर सकते हैं। बिहार टीईटी प्रवेश पत्र 2023 को केवल मुद्रित रूप में ही स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट आउट निकालें करें। किसी भी उम्मीदवार को बिना प्रिंटेड एडमिट कार्ड और फोटो आईडी प्रूफ के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
बिहार टीईटी एडमिट कार्ड 2023 जरूरी तारीखें
बिहार टीईटी एडमिट कार्ड 2023 से संबंधित तारीख की अनुसूची निम्नलिखित है-
बिहार टीईटी 2023 कार्यक्रम | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जायेगी |
परीक्षा की तारीख | घोषित की जायेगी |
बिहार टीईटी एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
Bihar TET एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। बिहार टीईटी 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण निम्नलिखित हैं-
- पहला चरण: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- दूसरा चरण: मुख्य पृष्ठ में करियर टैब पर क्लिक करें।
- तीसरा चरण: बिहार टीईटी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- चौथा चरण: नई स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और उसी के लिए दिए गए विवरण में पासवर्ड।
- पांचवां चरण: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- छठा चरण: स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड/प्रिंट करें।
बिहार टीईटी एडमिट कार्ड 2023 पर जानकारी
Bihar TET 2023 एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित जानकारी दी गई होगी, जैसे-
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- श्रेणी
- लिंग
- उम्र
- सम्पर्क करने का विवरण
- पता
- संचालन का नाम
- परीक्षा का नाम और तरीका
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा के संबंध में निर्देश
- समय, परीक्षा की अवधि
बिहार टीईटी 2023 जरूरी निर्देश
नीचे बिहार टीईटी परीक्षा 2023 से जुड़े कुछ जरूरी निर्देश दिए गए हैं जैसे-
- उम्मीदवार का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा। इसलिए, उम्मीदवारों को हाथ पर मेंहदी या पेंट या स्याही नहीं लगानी चाहिए।
- परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं है।
- परीक्षा हॉल में कोई भी खाने योग्य सामान नहीं ले जाना चाहिए।
- घड़ी, पर्स, हैंडबैग और कैलकुलेटर परीक्षा हॉल में नहीं ले जाना चाहिए।
- परीक्षा केंद्र के अंदर कागज, संदर्भ तालिका, नोट्स प्रतिबंधित हैं।
- नकल करते पाए जाने वाले उम्मीदवार को परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
- उम्मीदवारों को ओएमआर शीट में व्हाइटनर नहीं करना चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार ओएमआर शीट में व्हाइटनर का उपयोग करता है, तो ऐसी शीट को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
बिहार टीईटी एग्जाम पैटर्न 2023
उम्मीदवार बिहार टीईटी 2023 परीक्षा पैटर्न नीचे से देख सकते हैं। परीक्षा पैटर्न पिछले वर्ष की परीक्षा पर आधारित है और नई अधिसूचना के साथ बदल सकता है।
- परीक्षा का तरीका: ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
- प्रश्नों की संख्या: 150 प्रश्न
- अंकन योजना: प्रत्येक सही उत्तर को प्रत्येक को 1 अंक प्रदान किया जाएगा।
पेपर 1 के लिए
- परीक्षा लिखित माध्यम से आयोजित की जाती है।
- इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- सभी प्रश्नों के 4 विकल्प दिए जाएंगे।
- परीक्षा में बाल विकाश एवं शिक्षा, भाषा 1, भाषा 2, गणित और पर्यावरण अध्ययन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सभी विषयों से 30 – 30 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
पेपर 2 के लिए
- परीक्षा लिखित माध्यम से आयोजित की जाती है।
- इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- सभी प्रश्नों के 4 विकल्प दिए जाएंगे।
- परीक्षा में बाल विकाश एवं शिक्षा, भाषा 1, भाषा 2, और गणित, विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
बिहार टीईटी रिजल्ट 2023
बिहार टीईटी 2023 परीक्षा समाप्त होने के बाद रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी किया जाएगा। बिहार टीईटी रिजल्ट 2023 बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। Bihar TET 2023 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर बताना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार का एडमिशन कटऑफ के आधार पर होगा।
आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in
बिहार टीईटी 2023 के मुख्य पेज के लिए | यहाँ क्लिक करें |