Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

रक्त संबंध प्रश्न उत्तर | Blood Relation Questions In Hindi

Photo of author
Ekta Ranga

रक्त संबंध प्रश्न उत्तर (Blood Relation Question Answer in Hindi)– हम जब इस धरती पर पैदा होते हैं तो हमारे अनेकों के साथ रक्त संबंध जुड़ जाते हैं। रक्त संबंध भाई-बहन में हो सकते हैं, माता और पुत्री में हो सकते हैं, पिता और पुत्र में हो सकते हैं। रक्त संबंधित प्रश्न उत्तर ज्यादातर उस समय काम आते हैं जब हम कोई सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हों। सरकारी नौकरियों के लिए अनेकों तरह की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाती हैं। सभी परीक्षाओं में रीजनिंग भी एक महत्वपूर्ण भाग होता है। रक्त संबंधित प्रश्न उत्तर की तैयारी करने से हमारी तर्कशक्ति बढ़ती है।

Blood Relation Question Answer In Hindi

सरकारी नौकरी की तैयारी के वक्त सबसे ज्यादा मैथ्स और रीजनिंग पर फोकस किया जाता है। रीजनिंग और गणित जैसे विषय से बहुत से लोगों को डर लगता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि हर कोई इन दोनों विषयों में पारंगत हो। इसलिए यह बहुत जरूरी बन जाता है कि हम इन दोनों विषयों पर अभ्यास करें। रीजनिंग में जो सबसे ज्यादा आम प्रश्न पूछे जाते हैं वो रक्त संबंधित होते हैं। कई बार यह इतने पेचीदा होते हैं कि होशियार इंसान भी इसमें मात खा जाते हैं। लेकिन अगर हम रक्त संबंधित प्रश्न उत्तर का निरंतर अभ्यास करें, तो यह हमें बिल्कुल भी मुश्किल नहीं लगते हैं। तो आज का हमारा विषय बल्ड रिलेशन प्रश्न उत्तर पर आधारित है। तो आज हम इन जटिल प्रश्न उत्तर का अभ्यास करेंगे।

रक्त संबंध प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. एक महिला ने कहा कि “यह लड़का मेरे पति के पिता के भाई का लड़का है” तो बताइए कि उस लड़के का महिला से क्या संबंध है?
उत्तर- देवर
(वह लड़का उस महिला का देवर लगा।)

प्रश्न 2. नीता ने कहा “वह औरत मेरे पिता के भाई की पत्नी है” तो बताइए कि वह औरत नीता की क्या लगी?
उत्तर- ताई (वह महिला नीता की ताई हुई।)
(अगर छोटी है तो चाची)

प्रश्न 3. महिमा ने राजू को एक लड़की की तस्वीर दिखाते हुए कहा “यह लड़की मेरी दादी के पुत्र की पुत्री है।” तो बताइए कि उस लड़की का महिमा से क्या रिश्ता है?
उत्तर- बहन
(वह लड़की महिमा की चचेरी बहन हुई।)

प्रश्न 4. अजय ने रिंकू से पूछा कि उसकी मां के पति की बेटी की बेटी का भाई उसका क्या लगा?
उत्तर- वह उसका भांजा लगा।

प्रश्न 5. लीना ने जगत से पूछा कि उसकी भाभी के पति का बेटा उसका क्या लगा?
उत्तर- वह लीना का भतीजा हुआ।

प्रश्न 6. राकेश ने कहा कि तुलजा उसकी मां के बेटे की पत्नी है। तो बताइए कि राकेश तुलजा का क्या लगा?
उत्तर- राकेश तुलजा का जेठ हुआ।

प्रश्न 7. अनुज की भांजी के पिता की पत्नी की बहन अनुज की क्या लगेगी?
उत्तर- साली।

प्रश्न 8. दीपा ने सामने कुर्सी पर बैठी महिला के बारे में वरूण से कहा कि “इसकी मां मेरे बेटे के पिता की मां है।” तो बताइए कि वह महिला दीपा की क्या हुई?
उत्तर- सास।

प्रश्न 9. भावना ने कहा कि उसके पति के बच्चे की दादी की बेटी उसकी क्या लगी?
उत्तर- ननद।

प्रश्न 10. महेश ने कहा कि उसकी बीबी के बच्चे की दादी का बेटा महेश का क्या लगा?
उत्तर- भाई।

प्रश्न 11. दीपक ने सामने मोटर बाइक पर बैठे एक पुरुष की तरफ देखते हुए कहा कि “यह आदमी मेरी मां की बहु के बेटे के दादा लगते हैं।” तो यह बताइए कि वह आदमी दीपक की बहु के क्या लगे?
उत्तर- ससुर।

प्रश्न 12. स्नेहा ने कहा कि उसकी सास की पोती की भुआ की दादी स्नेहा की क्या लगी?
उत्तर- वह स्नेहा की दादी सास हुई।

प्रश्न 13. मीरा ने दीपक को कहा “तुम्हारी बहन का इकलौता भाई मेरा पिता है” तो बताइए कि दीपक का मीरा के नाना से क्या संबंध हुआ?
उत्तर- जो दीपक है वह मीरा के नाना का बेटा है।

प्रश्न 14. रमेश ने मीता को देखते हुए कहा “मीता का पति मेरे पिता का इकलौता बेटा है।” तो अब यह बताइए कि रमेश मीता से किस प्रकार का संबंध रखता है?
उत्तर- रमेश मीता से पति का संबंध रखता है।

प्रश्न 15. एक व्यक्ति ने एक तस्वीर के सामने इशारा करते हुए एक महिला से कहा “तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति तुम्हारे बेटे के पिता की मां के पति का पिता है।” तो बताइए कि महिला के बेटे का पिता की मां के पति के पिता से क्या रिश्ता है?
उत्तर- महिला का बेटा अपने पिता की मां के पति के पिता का पड़पोता है।

प्रश्न 16. वीणा ने मुमल को एक महिला से मिलवाते हुए कहा “यह महिला मेरे ससुर के बड़े बेटे के इकलौते बेटे की पत्नी है।” तो बताइए कि वीणा उस महिला की क्या लगी?
उत्तर- वीणा उस महिला की चचेरी सास हुई।

प्रश्न 17. एक बड़ा परिवार है। वह परिवार तीन पीढ़ियों से ताल्लुक रखता है। उस परिवार की सबसे छोटी बहू सीमा ने अपनी दोस्त से कहा, “यह महिला मेरे पति के भाई की भाभी लगती है।” तो बताइए कि वह सीमा की क्या लगी?
उत्तर. सीमा उसकी जेठानी लगी।

प्रश्न 18. A ने B के बारे बताया, “यह जो B है वह मेरे पिता की पत्नी के ससुर की पोती का पति है।” तो अब यह बताइए कि B और A का आपस में क्या रिश्ता हुआ?
उत्तर- B, A के जीजाजी हैं।

प्रश्न 19. E, F को G की ओर दिखाते हुए कहती है “यह मेरे पति के पिता की पत्नी की इकलौती बेटी का बेटा है।” तो बताइए कि G, E के पति के पिता की पत्नी क्या लगा?
उत्तर- दोहिता।

प्रश्न 20. A, B को C की ओर दिखाते हुए कहती है “यह मेरे पति के पिता की पत्नी की इकलौती बेटी की बेटी है।” तो बताइए कि C, A के पति के पिता की पत्नी की क्या लगी?
उत्तर- नातिन।

प्रश्न 21. रवि ने अरविंद से कहा, “यह लड़की मेरे पिता के भाई के लड़के की लड़की है।” बताइए वह रवि की क्या लगी?
उत्तर- वह रवि की भतीजी लगी।

प्रश्न 22. गीता के माँ की सासु का ससुर गीता का क्या लगा?
उत्तर- वह गीता का पड़ नाना लगा।

प्रश्न 23. जयश्री ने प्राची से कहा, “यह महिला मेरे माँ के भाई की पत्नी है।” बताइए वह जयश्री की क्या लगी?
उत्तर- वह जयश्री की मामी लगी।

प्रश्न 24. मीरा ने दीक्षा को कहा “बताओ मेरी बेटे की दादी के पिता की दादी की सास मेरी क्या लगी?”
उत्तर- वह मीरा की परदादी सास लगी।

प्रश्न 25. अंश ने दीपा को कहा “बताओ मेरी बेटे की दादी के पति की दादी के ससुर मेरी पत्नी के क्या लगे?”
उत्तर- परदादा ससुर।

अन्य सामान्य ज्ञान के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply