सीजी टेट एडमिट कार्ड (CG TET Admit Card)- सीजी टेट 2023 (CG TET 2023) परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CPEB) के माध्यम से सीजी टेट एडमिट कार्ड 2023 (CG TET Admit Card 2023) जारी किये जाएंगे। छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 (सीजी टीईटी 2023) कुल 28 जिलों में आयोजित होगी। सीजी टीईटी प्रवेश पत्र 2023 के लिए सीधा लिंक इस पेज पर अपडेट कर दिया जाएगा। इस पेज से आप सीजी टीईटी एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड करने की प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न आदि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सीजी टेट एडमिट कार्ड 2023 (CG TET Admit Card 2023)
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षकों के रूप में भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन करवाया जाता है। योग्य उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 के लिए शिक्षकों के रूप में चुने जाते हैं। सीजी व्यापम प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। सीजी टेट 2023 एडमिट कार्ड (CG TET 2023 Admit Card) आप इस पेज से भी डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी व्यापम टीईटी एडमिट कार्ड 2023 को वैध फोटो आईडी के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
सीजी टेट एडमिट कार्ड 2023 जरूरी तारीखें
उम्मीदवार जो कक्षा I से VIII के लिए शिक्षक के रूप में भर्ती के लिए पात्र होंगे, उन्हें दोनों पेपरों में उत्तीर्ण होना चाहिए। नीचे टेबल से सीजी टेट 2023 एडमिट कार्ड से संबंधित महत्त्वपूर्ण तारीखें देखें।
सीजी टेट 2023 एडमिट कार्ड | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित होगी |
परीक्षा की तारीख | घोषित होगी |
सीजी टेट एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
सीजी टीईटी परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड CPEB की आधिकारिक वेबसाइट पर शेड्यूल के अनुसार जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवार सीजी टीईटी प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने का सीधा लिंक इस पेज से भी प्राप्त कर सकते हैं। सीजी टीईटी 2023 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, इसके बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं को देखें।
- सबसे पहले सीपीईबी की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद सीजी टीईटी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर सीजी व्यापम टीईटी एडमिट कार्ड 2023 लिंक सर्च करें और उस पर क्लिक करें।
- अब, सीजी व्यापम प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए 15 अंकों की रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए सीजी व्यापम एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट अवश्य जेनरेट करें।
सीजी टीईटी 2023 एडमिट कार्ड पर जानकारी
CG TET 2023 एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित जानकारी दी गई होगी, जैसे-
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- श्रेणी
- लिंग
- उम्र
- सम्पर्क करने का विवरण
- पता
- संचालन का नाम
- परीक्षा का नाम और तरीका
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा के संबंध में निर्देश
- समय, परीक्षा की अवधि
सीजी टीईटी 2023 एडमिट कार्ड से जुड़े जरूरी निर्देश
- किसी भी उम्मीदवार को वैध प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
- किसी भी उम्मीदवार को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाते हैं।
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा।
- परीक्षा के बाद काउंसलिंग चरणों के दौरान एडमिट कार्ड होना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के बाद भी एडमिट कार्ड अपने पास रखें।
- CPEB किसी भी परिस्थिति में डुप्लीकेट एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगा।
सीजी टेट एग्जाम पैटर्न 2023
- पेपर 1 : कक्षा 1 से 5 तक के लिए
- पेपर 2 : कक्षा 6 से 8 तक के लिए
- एग्जाम टाइप – एमसीक्यू
- कुल समय – 2 घंटे 30 मिनट
- कुल प्रश्न – 150
- कुल अंक – 150
पेपर 1 एग्जाम पैटर्न कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए
विषय | प्रश्न | अंक |
चाइल्ड डेवलपमेंट एंड एजुकेशन | 30 प्रश्न | 30 अंक |
भाषा 1 (हिंदी) | 30 प्रश्न | 30 अंक |
भाषा 2 (अंग्रेजी) | 30 प्रश्न | 30 अंक |
गणित | 30 प्रश्न | 30 अंक |
एनवायरमेंटल स्टडीज | 30 प्रश्न | 30 अंक |
कुल | 150 प्रश्न | 150 अंक |
पेपर 2 एग्जाम पैटर्न कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए
विषय | प्रश्न | अंक |
चाइल्ड डेवलप्मेंट एंड एजुकेशन | 30 प्रश्न | 30 अंक |
भाषा 1 (हिंदी) | 30 प्रश्न | 30 अंक |
भाषा 2 (अंग्रेजी) | 30 प्रश्न | 30 अंक |
विषय आधारित परीक्षा (कोई एक विषय) | ||
गणित, विज्ञान और समाजशास्त्र | 60 प्रश्न | 60 अंक |
कुल | 150 प्रश्न | 150 अंक |
सीजी टेट प्रश्न पत्र
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 (CG TET 2023) की तैयारी के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र यहाँ से प्राप्त करें।
महत्त्वपूर्ण लिंक
Question Papers of TET Exams
सीजी टेट एग्जाम सेंटर 2023
List of Exam Center | Code Number |
Ambikapur (Sarguja) | 11 |
Baikunthpur (Korea) | 12 |
Bilaspur | 13 |
Dantewada | 14 |
Dhamtari | 15 |
Durg | 16 |
Jagdalpur | 17 |
Janjgir – champa | 18 |
Jashpur Nagar | 19 |
Kanker | 20 |
Kabirdham | 21 |
Korba | 22 |
Mahasamund | 23 |
Raigarh | 24 |
Raipur | 25 |
Rajnandgaon | 26 |
Bijapur | 27 |
Narayanpur | 28 |
Gariaband | 29 |
Baloda Bazar | 30 |
Balod | 31 |
Bemetara | 32 |
Mungeli | 33 |
kondagaon | 34 |
Surajpur | 35 |
Balrampur | 36 |
Sukma | 37 |
Gaurela Pendra Marwahi | 38 |
सीजी टेट रिजल्ट 2023
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का सीजी टीईटी 2023 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ व्यापम के द्वारा पेपर 1 और पेपर 2 दोनों का टीईटी रिजल्ट अलग-अलग जारी किया जाता है। CG TET 2023 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कक्षा 1 से 8 के लिए शिक्षक के रूप में भर्ती के लिए पात्र हैं।
आधिकारिक वेबसाइट- vyapam.cgstate.gov.in
सीजी टेट 2023 के मुख्य पेज के लिए | यहाँ क्लिक करें |
Useful information.
धन्यवाद।