छत्तीसगढ़ बोर्ड एडमिट कार्ड कक्षा 12 (Chhattisgarh Board Admit Card Class 12)- छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Chhattisgarh Board Of Secondary Education) द्वारा सीजीबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड 2023 (CGBSE 12th Admit Card 2023) जारी कर दिए गए हैं। CG Board Admit Card 2023 Class 12 छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर ऑनलाइन जारी किये गए हैं। स्कूल के अधिकारी छात्र का रोल नंबर, नाम और पिता का नाम दर्ज करके सीजी बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
न्यू अपडेट
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2023 जारी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 01 मार्च से 31 मार्च 2023 तक किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 12वीं
जो छात्र छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने जा रहे हैं, वे परीक्षा शुरू होने से पहले अपने संबंधित स्कूलों से अपने CG Board 12th Admit Card 2023 प्राप्त कर लें। सीजी बोर्ड 12वीं के छात्र parikshapoint.com के इस पेज से भी अपना सीजीबीएसई कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2023 (CGBSE Class 12th Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। CG Board Class 12 Admit Card 2023 प्राप्त करने के बाद छात्र अपना नाम, परीक्षा तारीखें, एग्जाम सेंटर आदि जैसी जरूरी जानकारी चेक कर लें। छात्रों को परीक्षा केंद्र में अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा। सीजी बोर्ड 12 एडमिट कार्ड 2023 (CG Board 12 Admit Card 2023) कैसे डाउनलोड करें, यह जानने के लिए नीचे देखें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 12
(Chhattisgarh Board Admit Card 2023 Class 12)
कार्यक्रम | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित |
परीक्षा की तारीख | 01 मार्च से 31 मार्च 2023 तक |
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2023
Chhattisgarh Board Class 12 Admit Card 2023
महत्त्वपूर्ण लिंक
सीजी 12वीं बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 (CG 12th Board Admit Card 2023) | यहाँ से डाउनलोड करें |
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
छत्तीसगढ़ बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को अपने छात्रों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। हमने नीचे CGBSE 12 एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने स्टेप्स बताए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1- सबसे पहले ऊपर दिए गए लिकं पर क्लिक करें या फिर छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद होम पेज पर “प्रवेश पत्र”, “हायर सेकण्डरी प्रवेश पत्र”, “मुख्य परीक्षा 2023” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब आप लॉगिन पेज पर पहुँच जाएंगे।
स्टेप 4- लॉगिन पेज पर रोल नंबर, नाम, पिता का नाम आदि दर्ज करें और आगे बढ़ने के लिए गेट डिटेल पर क्लिक करें।
स्टेप 5- लॉगिन डिटेल्स सही होने पर छात्र का एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2023 पर जानकारी
सीजी बोर्ड 12 वीं के एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़े जरूरी विवरण दिए गए होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरणों की जांच करें और यदि कोई गलती पाई जाती है, तो आप सुधार के लिए अपने स्कूल को रिपोर्ट करें।
- छात्र का नाम
- छात्र का फोटो
- रोल नंबर
- पिता का नाम
- माता का नाम
- विद्यालय का नाम
- जिला
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा तिथि के साथ विषय
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा के लिए निर्देश
छत्तीसगढ़ बोर्ड क्या है?
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ में शिक्षा बोर्ड है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ की एक राज्य एजेंसी है जो राज्य में माध्यमिक शिक्षा का प्रचार और विकास करती है। वर्ष 2002 से बोर्ड ने स्वतंत्र रूप से हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा आयोजित की है।
छ्त्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- cgbse.nic.in
छत्तीसगढ़ बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |