सीटीईटी एडमिट कार्ड (CTET Admit Card)- सीटीईटी दिसंबर 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सीटीईटी एडमिट कार्ड 26 दिसंबर 2022 को परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए गए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 ऑनलाइन ctet.nic.in पर जारी हुए हैं। CTET एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने का सीधा लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध है। सीटेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें। सीटीईटी परीक्षा के दिन सीटीईटी 2022 एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर ले जाना न भूलें। CTET Admit Card 2022 की जरूरी तारीख, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, परीक्षा केंद्र आदि जानकारी नीचे से पढ़ें।
न्यू अपडेट
सीटेट दिसंबर 2022 एडमिट कार्ड (CTET December 2022 Admit Card) जारी।
एमडिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
इस बार CTET 2022 Exam Date 28 दिसंबर 2022 से 07 फरवरी 2023 के बीच रखी गई है।
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 जरूरी तारीखें
यदि आपके Central Teacher Eligibility Test (CTET) कॉल लेटर में कोई गलत जानकारी है, तो तुरंत CTET यूनिट से संपर्क करें। नीचे दी गई टेबल से सीटीईटी प्रवेश पत्र 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें प्राप्त करें:
सीटीईटी 2022 कार्यक्रम | तारीख |
प्री एडमिट कार्ड की तारीख | 20 दिसंबर 2022 |
एडमिट कार्ड की तारीख | 26 दिसंबर 2022 |
परीक्षा तारीख | 28 दिसंबर 2022 से 07 फरवरी 2023 तक |
सीटेट एडमिट कार्ड दिसंबर 2022 डाउनलोड लिंक
सीटेट दिसंबर 2022 परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी ज़रूरी सूचना | यहाँ से पढ़ें |
सीटेट दिसंबर 2022 एडमिट कार्ड | यहाँ से डाउनलोड करें |
सीटीईटी परीक्षा की कुछ महत्वपूर्ण बातें
- परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक होगा। जबकि दूसरी शिफ्ट का समय 2.30 से 5 बजे तक होगा।
- सीटीईटी परीक्षा पहली बार कंप्यूटर आधारित होगी।
- परीक्षा 16 दिसंबर को कुल 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर पर एक अंक दिया जायेगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उस पर अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, रोल नंबर आदि जरूर जांच पड़ताल कर लें। यदि किसी भी प्रकार की जानकारी गलत है तो जल्द से जल्द ठीक करवाए।
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए।
- एडमिट कार्ड के साथ कोई भी भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक आईडी कार्ड जरूर लेकर जाए।
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?
सीबीएसई ऑनलाइन माध्यम से सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी करता है। उम्मीदवार CTET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
पहला चरण: सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं या इस पेज पर दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
दूसरा चरण: “डाउनलोड एडमिट कार्ड सीटीईटी 2022” पर क्लिक करके डाउनलोड लिंक पर जाएं।
तीसरा चरण: लॉगिन पेज पर दो विकल्प होंगे, जिनके माध्यम से उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं- आवेदन संख्या और जन्म तिथि या आवेदन संख्या और पासवर्ड। उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार विकल्प चुनें।
चौथा चरण: जानकारी प्रदान करने के बाद, ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
पांचवां चरण: सीटीईटी एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरणों की जांच करें।
छठा चरण: डाउनलोड करने के लिए प्रिंट बटन पर क्लिक करें और सीटीईटी एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 पर जानकारी
CTET एडमिट कार्ड 2022 पर मौजूद जानकारी इस प्रकार है:
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- जन्म की तारीख
- लिंग
- श्रेणी
- विकलांग है या नहीं
- प्रश्न पत्र का माध्यम
- पेपर- II में प्रस्तुत विषय
- प्रस्तावित भाषा I
- प्रस्तावित भाषा II
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र
- उम्मीदवार का पता
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- उम्मीदवार का फोटो
- परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
सीटीईटी 2022 एडमिट कार्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को सीटीईटी 2022 परीक्षा केंद्र में निम्नलिखित जरूरी डॉक्यूमेंट्स ले जाने होंगे, जैसे-
- डाउनलोड किए गए सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 का प्रिंट आउट
- एक फोटो आईडी प्रूफ (पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस)
- बॉलपॉइंट पेन (नीला या काला पेन)
सीटीईटी परीक्षा 2022 जरूरी निर्देश
CTET 2022 परीक्षा केंद्र / हॉल में उम्मीदवारों को जिन महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना है, वो इस प्रकार हैं:
- उम्मीदवारों को परीक्षा समय से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- ओएमआर शीट में उत्तर अंकित करने के लिए बॉलपॉइंट पेन लेकर आएं।
- आवेदकों को परीक्षा के पर्यवेक्षक को एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट देना होगा।
- परीक्षा समाप्त होने तक उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं है।
- उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले सीलबंद टेस्ट बुकलेट और उत्तर पुस्तिका प्रदान की जाती है।
सीटीईटी एग्जाम पैटर्न 2022
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) एग्जाम पैटर्न नीचे से देखें।
- एग्जाम मोड – ऑनलाइन
- परीक्षा के प्रश्न कुल – 150
- कुल अंक – 150
- कुल समय – 2 घंटे 30 मिनट
- एग्जाम टाइप – एमसीक्यू
पेपर I: कक्षा 1 से 5 तक (प्राथमिक चरण) के लिए
विषय | प्रश्नों की संख्या | नंबर |
बाल विकास और अध्यापन | 30 | 30 |
भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
पेपर II: कक्षा 6 से 8 तक (उच्च प्राथमिक) के लिए
विषय | प्रश्नों की संख्या | नंबर |
बाल विकास और अध्यापन (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
गणित और विज्ञान (गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) या सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (s.s.t शिक्षक के लिए) | 60 | 60 |
कुल | 150 | 150 |
सीटीईटी प्रश्न पत्र
पिछले सालों के सीटीईटी प्रश्न पत्र (Previous Year CTET Question Paper) के लिए नीचे टेबल पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Question Papers of CTET Exams
वर्ष | सीटीईटी प्रश्न पत्र |
जनवरी 2021 | यहाँ से प्राप्त करें |
दिसंबर 2019 | यहाँ से प्राप्त करें |
जुलाई 2019 | यहाँ से प्राप्त करें |
दिसंबर 2018 | यहाँ से प्राप्त करें |
सीटीईटी रिजल्ट 2022
सीटीईटी परीक्षा के कुछ दिनों बाद सीटीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट देखने के लिए की अपने रोल नंबर से लॉगिन करना होगा। सीटीईटी एग्जाम पास करने के लिए उम्मीदवारों को 60% अंक प्राप्त करने होंगे। सीटीईटी एग्जाम के आधार पर कक्षा 1 से 8 तक शिक्षकों की योग्यता जाँची जाएगी। सीटीईटी एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in
सीटीईटी 2022 के मुख्य पेज के लिए | यहाँ क्लिक करें |
Sir maine exam center varanasi, allahabad, Gorakhpur, Ghazipur choose kiya tha magar exam center greater Noida diya hai kya kare sir.
नमस्कार,
CTET परीक्षा केंद्र 2022 को कैसे बदलें?
1 -आधिकारिक वेबसाइट खोलें: ctet.nic.in 2022।
2 -‘सीटीईटी आवेदन पत्र सुधार 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
3 -सीटीईटी फॉर्म नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
4 -लॉग इन बटन पर क्लिक करें और डैशबोर्ड खोलें।
5 – CTET परीक्षा केंद्र 2022 बदलें विकल्प चुनें।
6 – पहली परीक्षा शहर की पसंद चुनें और इसे सेव करें।
Mera v yhi matter h..
Girl ko itna door nhi bhejna chahiye center decide Karne wala bhang khaya tha Kya use dikha nhi kya kisi bacche NE Kaun sa center choose kiya h😠😠😠
Sir maine exam center varanasi allahabad Gorakhpur Ghazipur choose kiya tha exam center greater Noida diya hai kya kare sir please
नमस्कार,
CTET परीक्षा केंद्र 2022 को कैसे बदलें?
1 -आधिकारिक वेबसाइट खोलें ctet.nic.in 2022।
2 -‘सीटीईटी आवेदन पत्र सुधार 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
3 -सीटीईटी फॉर्म नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
4 -लॉग इन बटन पर क्लिक करें और डैशबोर्ड खोलें।
5 – CTET परीक्षा केंद्र 2022 बदलें विकल्प चुनें।
6 – पहली परीक्षा शहर की पसंद चुनें और इसे सेव करें।
Sir ,how can I change my exam date?it is 16th December
You go to the official website and login. If you see the option of exam center then you can change.