Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

GATE Admit Card 2024 – एक क्लिक में ऐसे डाउनलोड करें

Photo of author
PP Team

गेट एडमिट कार्ड 2024 (Gate Admit Card 2024) – जो उम्मीदवार गेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। अब उनको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। उम्मीदवार गेट 2024 एडमिट कार्ड IISc GATE की आधिकारिक वेबसाइट iisc.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। गेट परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप आप नीचे देख सकते हैं।

गेट एडमिट कार्ड 2024

जानकारी के लिए बता दें कि गेट 2024 की परीक्षा 3, 4, 10, और 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12: 30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समय मिलेगा। जिसमें अंग्रेजी में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा होगी। प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर पर उम्मीदवारों के 1/3 अंक काटे जायेंगे।

महत्वपूर्ण तारीख

गेट परीक्षा एडमिट कार्ड 202403 जनवरी 2024
गेट परीक्षा 20243, 4, 10, और 11 फरवरी 2024
गेट एडमिट कार्ड 2024यहाँ से डाउनलोड करें

गेट एडमिट कार्ड 2024 ऐसे डाउनलोड करें

भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु आज गेट परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर रहा है। लाखों उम्मीदवारों का अब इंतजार खत्म हो गया है। आप नीचे दिए हुए स्टेप को देखकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे द्वारा ऊपर दिए हुए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1 – उम्मीदवारों को सबसे पहले gate2024.iisc.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

गेट एडमिट कार्ड 2024 ऐसे करें

स्टेप 2 – gate 2024 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3 – फिर उम्मीदवारों को पूछी गई जानकारी को भरना होगा।

स्टेप 4 – जानकारी भरने के बाद सबमिट का बटन दबाना होगा। उसके बाद आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जायेगा।

गेट परीक्षा 2024

गेट परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। गेट परीक्षा के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार तैयारी करते हैं। यह परीक्षा राज्यों के भिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाती है। गेट परीक्षा पास वाले उम्मीदवारों का एडमिशन आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी नामी कॉलेज में एडमिशन होता है। छात्र इन कॉलेज से इंजीनियरिंग, टेकनोलॉजी, साइंस, आरर्कीटेक्ट जैसी डिग्री प्राप्त करते हैं।

गेट परीक्षा आंसर की 2024

परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के लिए आंसर की जारी होगी। उम्मीदवार आंसर की जारी होने के बाद खुश नहीं है तो वे आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। पिछले साल 21 फरवरी को आंसर की जारी हुई थी। और आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी थी। इस बार भी इसी तारीख के आस पास जारी हो सकती है।

गेट परीक्षा रिजल्ट 2024

गेट परीक्षा समाप्त होने के बाद एक महीने के अंदर रिजल्ट भी घोषित हो सकते हैं। पिछले साल 16 मार्च 2023 को गेट के रिजल्ट घोषित हुए थे। और परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी आयोजित की गई थी। इस बार भी मार्च 2024 तक गेट के रिजल्ट घोषित हो जायेंगे। रिजल्ट से जुड़ी पूरी जानकारी आप हमारे आर्टिकल से पढ़ सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा से जुड़े अन्य आर्टिकलयहाँ से पढ़ें

Leave a Reply