घ से शब्द व वाक्य (Gha Se Shabd Va Vakya)

Photo of author
Ekta Ranga

घ से शब्द व वाक्य (Gha Se Shabd Va Vakya)- हिंदी व्याकरण का संपूर्ण ज्ञान ही हमारी हिंदी पर अच्छी पकड़ बनाने में सहायता करता है। हिंदी का ज्ञान हमें बचपन से ही मिलना शुरू हो जाता है। स्कूल में पहली बार दाखिला लेने पर हमें हिंदी के शब्द सिखाए जाते हैं। अ, आ, इ, ई, इन सभी शब्दों का ज्ञात हमें कक्षा नर्सरी और एलकेजी से ही हो जाता है। बाद में बढ़ती क्लास के साथ हमें अन्य बड़े शब्द और हिंदी व्याकरण का गहरा ज्ञान मिलने लगता है।

घ से शब्द व वाक्य (Gha Se Shabd Va Vakya)

जब हम छोटे होते हैं तो हमें हिंदी वर्णमाला के सभी 52 अक्षरों से परिचित करवाया जाता है। और यहीं से हमारे हिंदी के सफर की शुरुआत होती है। हमें अ और आ अक्षर से क्या वाक्य बनाना है, इसका हमें अच्छी तरह पता चल जाता है। तो आज हमने अपनी इस पोस्ट में तैयार किये हैं घ से शुरू होने वाले अनेक शब्द और वाक्य (Gha Se Shuru Hone Wale Shabd Aur Vakya)। हमारी यह पोस्ट उन सभी के लिए सहायक है जो कक्षा नर्सरी-एलकेजी (L.K.G) के बच्चे हैं। यह उनके लिए भी सहायक है जो पहली बार हिंदी व्याकरण का ज्ञान ले रहे हैं या प्रतियोगी परीक्षाएं दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं घ की मात्रा वाले शब्द व वाक्यों के बारे में।

घ से बनने वाले अनेक शब्द

घेराघुमाव
घर घड़ियाल
घाव घाट
घंटाकार घंटानाद
घनचक्कर घनक
घनिष्ठ घनिष्ठता
घमंड घबराई
घोषणापत्र घरबार
घनालीघण्टी
घरानाघर्राटा
घनानंद घी
घासघिसाव
घावघाल
घुमनाघुसकर
घूस घूमने
घुटताघुसपैठ
घुट्टी घृणापूर्वक
घुमंतू घुटने
घूसघूमता
घूरूँगाघुलनेयोग्य
घुटनभरीघृण्य
घोंघाघोंसले
घातघटिया
घकघद
घरजमाईघाटी
घोषाघरेलू
घनश्यामघन्टा
घमासानघनघनाहट
घडेसघपेड़
घटतीघोषणा
घज्ञघध
घुड़चाल घाट-प्रतिघाट
घभघस
घिसाई घद
घंटाघुसर-पुसर
घोड़ागाड़ीघृणित
घोटालाघोटालेबाज
घुँघरूदारघृणास्पद
घनचक्कर घसीटते
घुटघटकर
घाघराघटनाक्रम

घ से बने 20 शब्द

  1. घाटी
  2. घंटी
  3. घुमाव
  4. घेराव
  5. घाटा
  6. घोलकर
  7. घोतक
  8. घुमना
  9. घूमकर
  10. घायल
  11. घड़ी
  12. घास
  13. घोर
  14. घुड़सवार
  15. घड़ियाल
  16. घटना
  17. घटनाक्रम
  18. घृणित
  19. घृतकुमारी
  20. घरवापसी

घ शब्द से बने अनेक वाक्य

  1. घास पर चहलकदमी करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
  2. हमें कभी भी दूसरो के प्रति घृणा की भावना नहीं रखनी चाहिए।
  3. महेश ने डकैती करके बहुत ही घृणित कार्य किया।
  4. क्या हुआ उसे, वह इतना घबराया हुआ क्यों है?
  5. तुम नदी में नहाने के लिए उतर तो रहे हो, पर याद रखना कि इस नदी में घड़ियाल भी है।
  6. एक समय की बात है जब इस पर्वत पर महान ऋषि-मुनि घोर तपस्या किया करते थे।
  7. ना जाने क्यों राजू इन दिनों घबराया हुआ दिखता है।
  8. अगर दस्त लगे तो नमक, चीनी और पानी का घोल बनाकर पीने से आराम आता है।
  9. कल पिंकी साइकिल से गिरने के चलते घायल हो गई थी।
  10. तुम्हें दिन-रात घूमने के अलावा कोई दूसरा काम भी है?
  11. उसने व्यापार में घोटाला करने से पहले इतना भी नहीं सोचा कि उसके घरवालों पर क्या बीतेगा।
  12. बच्चों को घुड़सवारी करना अच्छा लगता है।
  13. घड़ी की ओर नजर घुमाकर देखो कि तुम्हें स्कूल के लिए कितनी लेट हो रही है?
  14. अंदर ही अंदर घुटने से अच्छा है कि आप अपनी मन की भावनाओं को दूसरों के सामने व्यक्त कर दो।
  15. क्या इस गर्मी की छुट्टियों में तुम कहीं घुमने जाओगे?
  16. घोड़े ने एक आदमी को गिरा दिया।
  17. वाह निशा, तुम्हारा घाघरा तो बहुत ही अच्छा है।
  18. उस बंजर पड़ी जमीन पर घास-फूस उग आई।
  19. वनों की संख्या में घटाव हो रहा है।
  20. उस शाम को जैसे ही काले बादल छाए तो ठीक वैसे ही घनघोर बारिश शुरू हो गई।
  21. आज खेलते हुए राघव के घुटने में चोट आ गई।
  22. क्या हुआ, तुम्हें घुटन क्यों हो रही है?
  23. डाॅक्टर्स सलाह देते हैं कि हमें रोज सुबह घुमने के लिए जाना चाहिए।
  24. केदारनाथ की घाटियां देखने में बहुत ही शांत और सुंदर थी।
  25. जहां पर चोरी की घटना हुई उसी घटनास्थल से मैं 10 मिनट की दूरी पर था।
  26. उसका नाम घनश्याम दास है।
  27. स्कूल के बच्चों ने वहां घेराबंदी कर रखी थी।
  28. चिड़िया का घोसला देखने में बहुत ही प्यारा लग रहा था।
  29. क्या तुम घरेलू समान ले आए?
  30. अरे वाह, मोहन का घर तो बड़ा ही आलीशान है।
  31. तुम्हारा वजन बड़ी ही तेजी से घट रहा है।
  32. वह एक घरजमाई की तरह रह रहा था।
  33. वह शख्स अब चारों तरफ से घिर चुका था।
  34. शेर हिरण को घसीटता हुआ जंगल की ओर ले गया।
  35. वह ग्राहक को घटिया मिठाई बेच रहा था।
  36. ज्यादा घुमावदार बाते मत किया करो।
  37. घृतकुमारी के अनेक फायदे हैं।
  38. बच्चे घुसर-पुसर कर रहे थे।
  39. मुझे तुम्हारी यह घनचक्कर बातें समझ में नहीं आती है।
  40. पहाड़ी इलाकों के रास्ते बड़े ही घुमावदार होते हैं।
  41. वह भारी घड़ा सिर पर रखकर ले जा रही थी परंतु रास्ते में ही वह टूट गया।
  42. मेरे घट में बसे हैं मेरे भगवान।
  43. उन दोनों दोस्तों में घमासान युद्ध छिड़ गया।
  44. घरवाली का अर्थ खुद की पत्नी होती है।
  45. शुद्ध देशी घी का रंग पीला होता है।
  46. वह घूसखोर कब से बन गया?
  47. कल बगीचे में मैंने एक घोंघा देखा।

निष्कर्ष

आज की इस पोस्ट में हमने पढ़ा कि घ की मात्रा वाले शब्द कौन-कौन से होते हैं। हमने इसी पोस्ट में घ की मात्रा से अनेक वाक्य बनाने भी सीखें। आशा करते हैं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी। हमारा उद्देश्य यही है कि हम अपने पाठकों की पढ़ाई संबंधित सभी समस्याओं का समाधान अपने पोस्ट द्वारा खत्म करें।

FAQ’s

Q1. घ से बने तीन, चार और पांच अक्षर के शब्द लिखिए?

A1. घायल, घातक, घुटने, घनिष्ठ, घनघोर, घटना, घबराया, घरवाली, घोषणापत्र, घपलेबाजी, घुमककडी, घुलावट, घटनाचक्र, घासपात, घंटावादक, घटोत्कच्छ, घातांक, घंटवा, घड़ीघड़ी।

Q2. घ शब्द से शुरू होने वाले कुछ मुहावरों बताइए?

A2.

  • घर का ना घाट का – (अर्थ) जो कहीं का नाम रहे।
  • घाव पर नमक छिड़कना – (अर्थ) दुःख में और दुःख देना।
  • घोड़ा बेचकर सोना – (अर्थ) बेफ्रिक रहना।
  • घर बसाना – (अर्थ) शादी करना।
  • घसीट के दिया जलाना – (अर्थ) बहुत खुशियाँ मनाना।
  • घाट घाट का पानी पीना – (अर्थ) हर प्रकार का अनुभव होना।
हिंदी व्याकरण से जुड़ी अन्य जानकारी के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply