हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 12वीं (Haryana Board Admit Card 2023 Class 12th) | HBSE 12 Admit Card 2023 जारी, नीचे लिंक से डाउनलोड करें

हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड कक्षा 12 (Haryana Board Admit Card Class 12)- हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Haryana Board Of School Education) द्वारा एचबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड 2023 (HBSE 12th Admit Card 2023) जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि रेगुलर छात्रों को हरियाणा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 (Haryana 12th Board Exam 2023) के लिए Haryana Board Admit Card 2023 Class 12 अपने संबंधित स्कूलों में जाकर प्राप्त करने होंगे और प्राइवेट छात्रों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड करने होंगे। अगर आप जानना चाहते हैं कि HBSE Admit Card 12th डाउनलोड कैसे करें, तो इस पेज को पूरा पढ़ें।

न्यू अपडेट

हरियाणा बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2023 जारी।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक किया जाएगा।

हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 12वीं

हरियाणा बोर्ड 12वीं के छात्र parikshapoint.com के इस पेज से भी अपना 12th Admit card 2023 Haryana Board डाउनलोड कर सकते हैं। HBSE Admit Card 12th प्राप्त करने के बाद छात्र अपना नाम, परीक्षा तारीखें, एग्जाम सेंटर आदि जैसी जरूरी जानकारी चेक कर लें। छात्रों को परीक्षा केंद्र में अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा। एचबीएसई बोर्ड 12 एडमिट कार्ड 2023 (HBSE Board 12 Admit Card 2023) कैसे डाउनलोड करें, यह जानने के लिए नीचे देखें।

हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 12
(Haryana Board Admit Card 2023 Class 12)
कार्यक्रमतारीख
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख21 फरवरी 2023
परीक्षा की तारीख27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2023
Haryana Board Class 12 Admit Card 2023

एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

रेगुलर छात्रों के लिए एचबीएसई 12वीं बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 (केवल स्कूल द्वारा)यहाँ से डाउनलोड करें
प्राइवेट छात्रों के लिए हरियाणा बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2023यहाँ से डाउनलोड करें

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2023 स्कूल कैसे डाउनलोड करें?

रेगुलर छात्रों के लिए हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड करने का लिंक केवल स्कूल के प्रधानाचार्यों के लिए उपलब्ध होगा। छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से अपना हॉल टिकट प्राप्त करना होगा। हालाँकि, स्कूल के अधिकारी या प्रधानाचार्य इसे नीचे दिए गए चरणों के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं, जैसे-

  1. सबसे पहले इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या फिर हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद आपको होम पेज पर डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. फिर स्कूलों को बोर्ड द्वारा दिए गए यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
  4. विवरण जमा करने के लिए लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  5. लॉगिन डिटेल जमा करने पर उनके संबंधित छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
  6. स्कूलों को एडमिट कार्ड का एक रंगीन प्रिंटआउट डाउनलोड करना होगा और इसे अपने छात्रों को देना होगा।
  7. रेगुलर छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपने संबंधित स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें और एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2023 प्राइवेट स्टूडेंट्स कैसे डाउनलोड करें?

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जारी करता है। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं, जैसे-

स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पेज पर ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 2: इसके बाद छात्रों को पिछले वर्ष का रोल नंबर, नाम, माता-पिता का नाम और रजिस्ट्रेशन नबंर दर्ज करना होगा।

स्टेप 3: सभी विवरण भरने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: विवरण सही होने पर आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।

स्टेप 5: छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2023 पर जानकारी

हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 12 में निम्नलिखित जानकारी दी गई होगी, जैसे-

  • बोर्ड का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • बोर्ड रोल नंबर
  • उम्मीदवार की फोटो
  • उम्मीदवार का नाम
  • अभिभावक का नाम
  • विद्यालय का नाम
  • केंद्र का नाम और पता
  • विषय का नाम
  • विषय का कोड
  • छात्रों के हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण निर्देश

हरियाणा बोर्ड क्या है?

हरियाणा बोर्ड का पूरा नाम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (Board Of School Education Haryana) है। हरियाणा बोर्ड का मुख्यालय भिवानी में स्थित है। इस बोर्ड की शुरुआत 03 नवंबर, सन् 1969 को हुई थी। यह एक सरकारी शिक्षा बोर्ड है। हरियाणा बोर्ड हरियाणा राज्य सरकार के मंत्रालय के तहत शिक्षा विभाग के रूप में कार्य करता है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भारत के सबसे प्रसिद्ध और सबसे बड़े शैक्षिक बोर्डों में से एक है। बोर्ड की आधिकारिक भाषा हिंदी और अंग्रेजी है।

हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in

हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply