हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड (Himachal Pradesh Polytechnic Admit Card)- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला (Himachal Pradesh Takniki Shiksha Board, Dharamshala) द्वारा हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट 2023 (HP PAT 2023) के लिए एचपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 (HP Polytechnic Admit Card 2023) जारी किए जाएंगे। एचपी पीएटी एडमिट कार्ड 2023 (HP PAT Admit Card 2023) आधिकारिक वेबसाइट www.hptechboard.com पर ऑनलाइन जारी होंगे। हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने HP Polytechnic 2023 Admit Card डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड बताना होगा।
न्यू अपडेट
HP PAT 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। नीचे से डाउनलोड करें।
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट 2023 (HP LEET 2023) परीक्षा 28 मई 2023 को होगी।
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट 2023 (HP PAT 2023) परीक्षा 21 मई 2023 को होगी।
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 (HP PAT Admit Card 2023)
उम्मीदवार parikshapoint.com के इस पेज से भी अपना HP PAT 2023 Admit Card आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा से पहले सभी के एचपी पॉलिटेक्निक 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड एक महत्त्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है, जिसे एग्जाम सेंटर पर ले जाना जरूरी होता है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक एचपी पॉलिटेक्निक 2023 एप्लीकेशन फॉर्म जमा किया होगा, वे Himachal Pradesh Polytechnic Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी पीएटी 2023 एडमिट कार्ड (HP PAT 2023 Admit Card) के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 जरूरी तारीखें
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से Himachal Pradesh Polytechnic Admission Test 2023 और HP PAT 2023 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की जांच कर सकते हैं।
एचपी पॉलिटेक्निक 2023 एडमिट कार्ड (HP PAT 2023) | जरूरी तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | जारी |
परीक्षा की तारीख | 21 मई 2023 |
एचपी पॉलिटेक्निक 2023 एडमिट कार्ड (HP LEET 2023) | जरूरी तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित होगी |
परीक्षा की तारीख | 28 मई 2023 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक
HP PAT 2023 के लिए एडमिट कार्ड | यहाँ से डाउनलोड करें |
HP LEET 2023 के लिए एडमिट कार्ड | यहाँ से डाउनलोड करें |
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
एचपी पीएटी 2023 एडमिट कार्ड (HP PAT 2023 Admit Card) ऑनलाइन जारी होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे से पढ़ें।
- सबसे पहले इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या फिर एचपी पॉलिटेक्निक की वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- जानकारी सही होने पर आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।
- उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 पर जानकारी
एचपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित जानकारी दी गई होगी, जैसे-
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म की तारीख
- पंजीकरण संख्या
- पिता का नाम
- उम्मीदवार का पता
- परीक्षा कोड
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा का दिन
- परीक्षा का समय
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एग्जाम पैटर्न 2023
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट 2023 (HP PAT 2023) एग्जाम पैटर्न निम्नलिखित प्रकार से होगाः-
- एग्जाम मोड- ऑफलाइन
- मीडियम- हिंदी और इंग्लिश
- एग्जाम टाइप- एमसीक्यू
- कुल प्रश्न- 150
- मार्किंग स्कीम- सही उत्तर +4 अंक और गलत उत्तर -1 अंक
- विषय- गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एग्जाम सेंटर 2023
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से एचपी पीएटी 2023 एग्जाम सेंटर के बारे में जान सकते हैं।
Bilaspur | Nurpur | Nahan |
Ghumarwin | Palampur | Shimla |
Chamba | Shahpur | Rampur Busher |
Banikhet | Recongpeo | Rohroo |
Hamirpur | Kullu | Solan |
Nadaun | Mandi | Kandaghat |
Sujanpur Tihra | Sundernagar | Nalagarh |
Kangra | Jogindernagar | UNA |
Dharmshala | Sarkaghat | Gagret |
Nehran Pukhar | Karsog |
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक 2023 रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा एचपी पॉलिटेक्निक 2023 रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करके HP PAT Result 2023 की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट में कैंडिडेट का नाम, परीक्षा का रोल नंबर, पाठ्यक्रम, कुल अंक और पीएटी 2023 में प्राप्त रैंक दी गई होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद पास हुए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट: hptechboard.com
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक 2023 एडमिशन के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |