शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On Importance of Education in Hindi)

Photo of author
PP Team

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On Importance of Education in Hindi)- मनुष्य के जीवन में जितना महत्त्व भोजन, कपड़े, हवा और पानी का है, उससे कही अधिक महत्त्व शिक्षा का है। इसीलिए हमेशा ये ही कहा जाता है कि शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्त्व है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है। इंसान की बुद्धि का विकास भी शिक्षा अर्जित करने से ही होता है। केवल शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम से जिससे मनुष्य अपने दिमाग का पूर्ण विकास कर सकता है। आप हमारे इस पेज से शिक्षा का महत्त्व पर निबंध (Shiksha Ka Mahatva Par Nibandh), शिक्षित होने के लाभ, शिक्षा का अधिकार आदि पढ़ सकते हैं। शिक्षा का महत्त्व पर निबंध हिंदी में (Essay On Importance of Education In Hindi) पढ़ने के लिए इस पेज को नीचे तक देखें।

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On Importance of Education in Hindi)

आप हमारे इस पेज से हिंदी में शिक्षा का महत्व पर निबंध, शिक्षा का महत्व पर निबंध 100 शब्द, शिक्षा का महत्व पर निबंध 200 शब्द और शिक्षा का महत्व पर निबंध 300 शब्द में पढ़ सकते हैं। शिक्षा का महत्व पर निबंध इन हिंदी (Shiksha Ka Mahatva Par Nibandh In Hindi) पढ़ने के लिए नीचे देखें।

शिक्षा का महत्व पर निबंध
(Importance Of Education Essay In Hindi)

प्रस्तावना

वर्तमान युग में शिक्षा का महत्त्व बहुत आगे बढ़ गया है और लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब अगर हम अपना भविष्य बेहतर और उज्ज्वल बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए शिक्षा प्राप्त करना बहुत ही ज़रूरी है। शिक्षा के बिना हम अपने जीवन में कुछ भी अच्छा प्राप्त नहीं कर सकते हैं। यदि हम अपने जीवन में कुछ अच्छा और बड़ा करना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें शिक्षित होना होगा। जो व्यक्ति उच्च शिक्षा ग्रहण करता है, उस व्यक्ति का स्तर अपने परिवार, दोस्तों और समाज के सामने हमेशा ऊंचा रहता है। उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने वाले लोगों की पहचान अपने आप ही अलग बनती चली जाती है।

ये निबंध भी पढ़ें

शिक्षक दिवस पर निबंधयहाँ से पढ़ें
समय का महत्व पर निबंधयहाँ से पढ़ें
पर्यावरण पर निबंधयहाँ से पढ़ें

शिक्षा का बदलता रूप

आज पूरी दुनिया में चीज़ें इतनी आधुनिक होती जा रही हैं कि जिन्हें सिर्फ शिक्षा के दम पर ही समझा जा सकता है। तकनीक से जुड़ी चीज़ों को सीखने और समझने के लिए शिक्षा की भूमिका सबसे अहम है। जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा है उसके साथ शिक्षा का तंत्र भी पूरी तरह से बदल रहा है। स्कूलों, कॉलेजों और ट्यूशन में होने वाली पढ़ाई अब मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास के रूप में हो रही है। अब हम पढ़ाई करने के साथ-साथ अपनी आय के स्रोत भी तलाश सकते हैं। विश्व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इतना आगे बढ़ चुका है कि अब हम अपने मोबाइल, टेबलेट, लेपटॉप, कम्प्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से भी बिना किसी रुकावट के आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं।

शिक्षा की ज़रूरत

शिक्षा की ज़रूरत किसी एक धर्म, जाति, वर्ग या समुदाय के लोगों को नहीं बल्कि सभी को है। शिक्षा की जितनी ज़रूरत आज एक पुरुष को है, तो उतनी ज़रूरत एक स्त्री को भी है। स्त्री और पुरुष दोनों को ही समान और स्वतंत्र रूप से शिक्षा ग्रहण करने के अवसर प्राप्त होने चाहिए। एक शिक्षित समाज का निर्माण स्त्री और पुरुष दोनों से मिलकर ही किया जा सकता है। एक पुरुष जब शिक्षित होता है, तो वह केवल एक परिवार या एक समाज का ही विकास करता है लेकिन अगर एक स्त्री शिक्षित होती है, तो वह एक नहीं बल्कि दो परिवार और दो समाज का विकास करने में मदद करती है।

शिक्षित होने के लाभ

हम सभी के लिए शिक्षा ही सफलता की कुंजी है, जो हमारे जीवन में कई नए अवसर लेकर आती है। शिक्षित होकर ही हम अपने जीवन में सबकुछ हासिल कर सकते हैं। शिक्षा के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं, जैसे- शिक्षा व्यक्ति की सोच और दिमाग को ऊपर उठा सकती है, शिक्षा ग्रहण करने से लोगों के सोचने का नज़रिया बदलता है, लोगों में चीज़ों को समझने की शक्ति विकसित होती है, लोगों के बात करने का तरीका बदलता है, लोगों में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बढ़ती है, हमें दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करना है इसमें मदद मिलती है। ये शिक्षा के वो गुण और फायदे हैं जो हमारी सफलता में हमारा पूरा साथ देत हैं। इसके अलावा शिक्षा प्राप्त करने से अच्छा करियर बन सकता, समाज में एक अच्छा दर्जा मिल सकता है और खुद के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है। हम अपने जीवन में जितनी शिक्षा प्राप्त करते जाएंगे, उतने ही अच्छे अवसर हमें मिलते जाएंगे। शिक्षा से हमारे दिमाग का विकास होता है, हमारे विचार पुष्ट होते हैं और दूसरों के प्रति हमारा चरित्र और व्यवहार भी मजबूत होता है।

निष्कर्ष

यदि हम अपने जीवन में उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले हमें ज़्यादा से ज़्यादा किताबें पढ़ने की आदत को अपने अंदर शुमार करना होगा। जब तक हम शिक्षित नहीं होंगे और शिक्षा के महत्व को नहीं समझेंगे, तब तक हम अपनी आने वाली पीढ़ी को भी शिक्षा के लिए प्रेरित नहीं कर पाएंगे। इसीलिए ज़रूरी है कि हम शिक्षा को लेकर खुद भी जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें।

शिक्षा का महत्व पर निबंध 100 शब्द

हमारे मौलिक अधिकारों में शिक्षा का अधिकार (Right to Education) भी शामिल है। यह अधिकार हम सबको एक समान रूप में मिला हुआ है। शिक्षा का अधिकार ये बताता है कि भारतीय संविधान अधिनियम 2002 अनुच्छेद 21-क में मौलिक अधिकार के रूप में छह से चौदह वर्ष की आयु के सभी बच्‍चों को, फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की, मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। हमारे देश के संविधान में आरटीई अधिनियम के शीर्षक में ”नि:शुल्‍क और अनिवार्य” शब्‍द भी सम्मिलित हैं। शिक्षा का अधिकार आरटीई अधिनियम में प्रावधान है कि किसी पड़ोस के स्‍कूल में प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के लिए बच्चों को नि:शुल्‍क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जाए। इसके अलावा यह किसे बच्‍चे की उचित आयु के अनुसार उस कक्षा में एडमिशन देने का प्रावधान भी प्रदान करता है।

शिक्षा का महत्व पर निबंध 200 शब्द

शिक्षा मनुष्य का वो गुण है जो उसे सही में मनुष्य बनाता है। हम जितनी शिक्षा ग्रहण करते जाते हैं, उतनी ही अपनी अज्ञानता का अहसास हमें होता जाता है। शिक्षा एक ऐसा समंदर है जिसकी लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई और गहराई का कोई पैमाना नहीं है। जिसने इसे जितना पी लिया उसके लिए उतना ही कम है। शिक्षा सभी के लिए स्वतंत्र है और स्वतंत्र शिक्षा हमें ये बोध कराती है कि हम ज़्यादा से ज़्यादा शिक्षा ग्रहण हैं और शिक्षित बनकर अपने परिवार, समाज और देश के विकास में अपना योगदान दें।

शिक्षा हमें ज्ञान और बुद्धि के साथ-साथ अपने आसपास की दुनिया को बदलने का अवसर भी प्रदान करती है। शिक्षा हमारे भीतर दुनिया को देखने का एक नया नज़रिया और जीवन को देखने का एक नया दृष्टिकोण विकसित करती है। शिक्षा सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं देती बल्कि हमें ये भी बताती है कि हमारी जिंदगी का असली मकसद क्या है, हमें अपने जीवन में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। शिक्षा ग्रहण करते हुए हम अपनी तमाम तरह की मुश्किलों का हल खुद ही निकाल सकते हैं। शिक्षा हमें जीवन के पाठ के बारे में भी बताती है। शिक्षा हम सभी के जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है और शिक्षा जीवन से नहीं बल्कि शिक्षा से जीवन है।

शिक्षा का महत्व पर निबंध 300 शब्द

शिक्षा का संबंध जितना हमारे वर्तमान से है, उतना ही संबंध हमारे भविष्य से भी है क्योंकि शिक्षा हमारे आज के साथ-साथ हमारे आने वाले कल को भी बेहतर करती है। हमारे जीवन में सबसे अधिक शिक्षा का महत्व है क्योंकि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा हमारी बुद्धि का विकास तो करती ही है साथ ही यह हमारे भीतर आत्मविश्वास भी पैदा करती है। जब हम शिक्षित होते हैं, तो हम पूरे आत्मविश्वास से अपने दम पर किसी भी काम को आसानी से कर सकते हैं। किसी भी मुश्किल की घड़ी में हमारा आत्मविश्वास ही उस मुश्किल से निकलने में हमारी मदद करता है और हमें हौसला देता है।

शिक्षा के दम पर हम अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। वो शिक्षा ही है जो किसी भी व्यक्ति की छिपी हुई प्रतिभा और कौशल को जगाती है। जो व्यक्ति शिक्षित होता है, उस व्यक्ति का जीवन हमेशा खुशहाल ही रहता है। अगर उसके जीवन में कोई परेशानी या तकलीफ आती भी है, तो वह अपनी शिक्षा और समझ से बहुत ही आसानी से उस परेशानी का हल निकाल ही लेता है। शिक्षा हमें जीवन में एक बेहतर नागरिक बनाने में हमारी मदद करती है। बिना शिक्षा प्राप्त किए हमारा जीवन जानवर के जीवन के बराबर है। अशिक्षित व्यक्ति और एक पशु में कोई अंतर नहीं रह जाता। शिक्षा हमें शिष्टाचार और जीवन के नियम के बारे में भी बताती है। शिक्षा से हमारे चरित्र का निर्माण होता है और शिक्षा से हमारे भीतर सामाजिक कौशल, समस्या को सुलझाने का कौशल, निर्णय लेने का कौशल और रचनात्मक कौशल पैदा होता है। शिक्षा से हमारे विचारों में सकारत्मकता आती है। शिक्षा हमारी नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में बदलती है।  

शिक्षा प्राप्त करने की शुरुआत सर्वप्रथम हमारे घर से ही होती है। सबसे पहले गुरु हमारे माता-पिता ही होते हैं, जो हमें शिक्षित बनने के लिए प्रेरित करते हैं। हमारे माता-पिता ही हमें शिक्षा दिलवाने में हमारी सबसे ज़्यादा मदद करते हैं। जब हम स्कूल और कॉलेज में पढ़ने जाते हैं, तो वहाँ पर भगवान के रूप में हमें गुरु मिलते हैं, जो हमें शिक्षा का सही महत्व बताते हुए हमारे जीवन से अंधकार को दूर करते हुए प्रकाश भरते हैं।

शिक्षा का महत्व पर 10 लाइन

  1. हमें अपने भविष्य को बेहतर और उज्ज्वल बनाने के लिए शिक्षा प्राप्त करना बहुत ज़रूरी है।
  2. शिक्षा प्राप्त करने से हमारी बुद्धि का भी विकास होता है।
  3. उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाला व्यक्ति कामयाबी की ऊंचाइयों को छूता है।
  4. आज की तकनीकी दुनिया में इससे जुड़ी चीज़ों को सीखने और समझने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है।
  5. हम सभी को समान और स्वतंत्र रूप से शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार मिला हुआ है।
  6. शिक्षा ही हमारे जीवन में सफलता के नए अवसर लेकर आती है।
  7. शिक्षित होने पर ही हमारी सोच में बदलाव आता है।
  8. एक शिक्षित व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी नहीं होती।
  9. हम जितनी शिक्षा ग्रहण करेंगे उतना ही हमें अपनी अज्ञानता का अहसास होता जाएगा।
  10. शिक्षा के प्रति हमें खुद जागरूक होकर दूसरे लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।

शिक्षा के महत्व पर अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल (FAQ’s)

People also ask

प्रश्न- विद्यार्थी के जीवन में शिक्षा का क्या महत्व है?
उत्तरः विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने भविष्य को उज्जवल बना सकता है।

प्रश्न- समाज में शिक्षा का क्या महत्व है?
उत्तरः शिक्षा से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

प्रश्न- शिक्षा हमें क्या देती है?
उत्तरः शिक्षा हमें अपने जीवन में एक अच्छा इंसान बनने की सीख देती है।

प्रश्न- शिक्षा का उद्देश्य क्या है?
उत्तरः शिक्षा का उद्देश्य देश को बेहतर बनाना होना चाहिए।

प्रश्न- शिक्षा का अर्थ क्या है?
उत्तरः शिक्षा का अर्थ सीखना और सीखाना है।

“शिक्षा सबसे मजबूत हथियार है जिसका उपयोग आप इस दुनिया को बदलने के लिये कर सकते हो।”
– नेल्सन मंडेला

“पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया”
अन्य विषयों पर निबंध पढ़ने के लिएयहाँ क्लिक करें

2 thoughts on “शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On Importance of Education in Hindi)”

Leave a Reply