जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2024 कक्षा 6 {जारी} (JNV Admit Card 2024 Class 6) | Class VI JNVST-2024 Admit Card

Photo of author
PP Team

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड कक्षा 6 (Jawahar Navodaya Vidyalaya Admit Card Class 6)- जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2024 Class 6 जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNVST) 2024 के लिए जारी कर दिए गए हैं। Jawahar Navodaya Vidyalaya Admit Card 2024 Class 6th नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा navodaya.gov.in पर जारी किये गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2024 कक्षा 6 एडमिट कार्ड सभी चरणों की परीक्षा के लिए जारी होंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2024 के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे से प्राप्त करें।

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2024 कक्षा 6 (JNV Admit Card 2024 Class 6)

उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके JNVST Class 6 Admit Card 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। प्रत्येक उम्मीदवार को कक्षा 6 एडमिशन जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2024 के लिए परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा जैसा कि प्रवेश पत्र में दर्शाया गया होगा। उम्मीदवारों को JNVST 2024 कक्षा 6 एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण के अनुसार एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना आवश्यक है। एक बार उम्मीदवार को केंद्र आवंटित कर दिए जाने के बाद केंद्र के परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

Latest Updates- जारी हुए Class VI JNVST-2024 (Phase-II) Admit Card। डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2024 कक्षा 6 जरूरी तारीखें

नीचे दी गई तालिका में Jawahar Navodaya Vidyalaya Admit Card 2024 Class 6th और Jawahar Navodaya Vidyalaya Exam Date 2024 Class 6 से जुड़ी तारीखें देखें।

JNVST कक्षा 6 कार्यक्रम तारीख 
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखजारी
परीक्षा की तारीख04 नवंबर 2023 (शीतकालीन)
20 जनवरी 2024 (ग्रीष्मकालीन)

एडमिट कार्ड लिंक

Class VI JNVST-2024 Admit Cardयहाँ से प्राप्त करें

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2024 कक्षा 6 कैसे डाउनलोड करें?

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2024 (JNVST Class 6th Admit Card 2024) डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करें, जैसे-

  1. उम्मीदवारों को सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर या इस पेज पर दिए एडमिट कार्ड के लिंक पर जाना होगा।
  2. इसके के बाद आधिकारिक वेबसाइट का मेन पेज खुल जाएगा। आपको पेज पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. फिर आपको उसमें मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी। जानकारी पूरी होने के बाद आपको सबमिट करना होगा।
  4. सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।
  5. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, साथ ही अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट भी जरूर निकाल लें।

जवाहर नवोदय विद्यालय एग्जाम पैटर्न 2024 कक्षा 6

  • समय – 2 घंटे
    • दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 30 मिनट का अधिक समय दिया जाएगा।
  • प्रश्न – 80
  • कुल अंक – 100
  • सेक्शन – 3 (मेंटल एबिलिटी टेस्ट, अर्थमेटिक टेस्ट एवं लैंग्वेज टेस्ट)
  • एग्जाम टाइप – MCQ
  • मार्किंग स्कीम –
    • प्रत्येक सही उत्तर पर +1.25 अंक
    • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
सेक्शनप्रश्नअंकसमय
मेंटल एबिलिटी टेस्ट405060 मि.
अर्थमेटिक टेस्ट202530 मि.
लैंग्वेज टेस्ट202530 मि.
कुल801002 घंटे

जवाहर नवोदय विद्यालय एग्जाम सेंटर 2024 कक्षा 6

सभी उम्मीदवारों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 6 2024 के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा जैसा कि जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2024 में दर्शाया गया होगा। किसी अन्य केंद्र से किसी भी उम्मीदवार को उपस्थित होने की अनुमति नहीं है। केंद्र बदलने के किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाता है। कोई भी उम्मीदवार उचित एडमिट कार्ड के बिना चयन परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता है। एडमिट कार्ड एनवीएस की वेबसाइट यानी navodaya.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2024 कक्षा 6

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) कक्षा 6 रिजल्ट 2024 परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किये जाएंगे। प्रवेश परीक्षा के परिणामों के आधार पर ही छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन दिया जाएगा। Jawahar Navodaya Vidyalaya Result 2024 के अनुसार उम्मीदवारों का चयन विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में कक्षा 6 एडमिशन के लिए किया जाएगा।

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट– navodaya.gov.in

JNV एडमिशन कक्षा 6 के मुख्य पेज के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply