झारखंड आईटीआई एप्लीकेशन फॉर्म (Jharkhand ITI Application Form)- झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) द्वारा झारखंड आईटीआई एडमिशन आवेदन पत्र (Jharkhand ITI Admission Application Form) जारी किए जाते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि झारखंड आईटीआई एडमिशन 2023 आवेदन पत्र (Jharkhand ITI Admission 2023 Application Form) आधिकारिक वेबसाइट iti.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार झारखंड आईटीआई एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (Jharkhand ITI Application Form 2023) केवल ऑनलाइन भर सकते हैं। Jharkhand ITI 2023 Application Form की अधिक जानकारी नीचे से पढ़ें।
न्यू अपडेट
झारखंड आईटीआई 2023 (JCECEB ITI-2023) आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 जुलाई 2023 है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
झारखंड आईटीआई एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (Jharkhand ITI Application Form 2023)
झारखंड आईटीआई 2023 एप्लीकेशन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक parikshapoint.com के इस पेज पर भी नीचे दिया जाएगा, जहाँ से आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। जो उम्मीदवार झारखंड आईटीआई आवेदन पत्र 2023 जमा करेंगे, उन्हें आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। जेसीईसीईबी आईटीआई एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (JCECEB ITI Application Form 2023) भरने के बाद उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को मैकेनिक, इलैक्ट्रॉनिक, डिजाइनिंग आदि आईटीआई ट्रेडों में एडमिशन दिया जाएगा।
झारखंड आईटीआई एप्लीकेशन फॉर्म 2023 जरूरी तारीखें
झारखंड आईटीआई ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (Jharkhand ITI Online Application Form 2023) से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल को देखें।
झारखंड आईटीआई 2023 एप्लीकेशन फॉर्म | जरूरी तारीखें |
एप्लीकेशन फॉर्म की पहली तारीख | 15 जून 2023 |
एप्लीकेशन फॉर्म की आखिरी तारीख | 05 जुलाई 2023 |
ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक (Jharkhand Online ITI Admission 2023)
झारखंड आईटीआई 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | यहाँ से करें |
झारखंड आईटीआई योग्यता मापदंड 2023
झारखंड आईटीआई 2023 एडमिशन के लिए पात्रता मानदंड नीचे दिये गये हैं। उम्मीदवार उसकी जांच कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार को कक्षा 8वीं और 10वीं में उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
शारीरिक योग्यता
- एडमिशन के समय उम्मीदवार के पास मेडिकल सर्टिफिकेट होना चाहिए।
अन्य
- उम्मीदवार को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
झारखंड आईटीआई एप्लीकेशन फॉर्म 2023 कैसे भरें?
झारखंड आईटीआई 2023 ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- उम्मीदवार सबसे पहले इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर एडमिशन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको झारखंड आईटीआई 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन फॉर्म, अपलोड इमेज और फीस जमा करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
झारखंड आईटीआई एप्लीकेशन फॉर्म 2023 पर जरूरी जानकारी
झारखंड आईटीआई 2023 रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म जमा करते समय निम्नलिखित जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे-
- नाम
- जन्म तिथि
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- झारखंड के स्थायी निवासी या नहीं
- केटेगरी
- पिता का नाम
- माता का नाम
- लिंग
- पता
- राज्य
- जिला
- पिन कोड
- स्कूल/कॉलेज का नाम
- परीक्षा पास करने का वर्ष
- योग्यता परीक्षा की स्थिति
- अधिकतम अंक
- प्राप्त अंक
- अंक प्रतिशत
झारखंड आईटीआई एप्लीकेशन फीस 2023
- जनरल- 300/- रुपये
- एससी/एसटी/ओबीसी/महिला- 150/- रुपये
झारखंड आईटीआई एप्लीकेशन फीस 2023 कैसे जमा करें?
उम्मीदवार नीचे दिए किसी भी ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फीस जमा कर सकते हैं, जैसे-
डेबिट कार्ड | क्रेडिट कार्ड | नेट बैंकिंग |
झारखंड आईटीआई की सरकारी कॉलेज की लिस्ट
नीचे गई जानकारी झारखंड आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट iti.jharkhand.gov.in ली गई है।
Content Source – iti.jharkhand.gov.in
झारखंड आईटीआई 2023 मेरिट लिस्ट
झारखंड आईटीआई 2023 आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों के झारखंड आईटीआई 2023 रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर घोषित होंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम झारखंड आईटीआई 2023 मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें झारखंड आईटीआई 2023 में एडमिशन दिया जाएगा।
झारखंड आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट- iti.jharkhand.gov.in
झारखंड आईटीआई एडमिशन 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |