झारखंड आईटीआई काउंसलिंग 2023 {Third Round Allotment Letter} (Jharkhand ITI Counselling 2023)

Photo of author
PP Team

झारखंड आईटीआई काउंसलिंग (Jharkhand ITI Counselling)- झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (J.C.E.C.E.B) द्वारा झारखंड आईटीआई एडमिशन के लिए काउंसलिंग राउंड का आयोजन करवाया जाता है। झारखंड आईटीआई काउंसलिंग 2023 (Jharkhand ITI Counselling 2023) में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग करना होगा। रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर करना होगा। झारखंड आईटीआई 2023 काउंसलिंग (Jharkhand ITI 2023 Counselling) की अधिक जानकारी नीचे से पढ़ें।

न्यू अपडेट

झारखंड आईटीआई 2023 तीसरे राउंड के लिए अलॉटमेंट लेटर 18 से 21 सितंबर 2023 तक डाउनलोड करें।

झारखंड आईटीआई काउंसलिंग 2023 (Jharkhand ITI Counselling 2023)

उम्मीदवारों के लिए झारखंड आईटीआई ऑनलाइन काउंसलिंग राउंड 2023 में भाग लेना अनिवार्य है। काउंसलिंग सेशन में उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज का चयन कर सकेंगे। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपने साथ ले जाने होंगे। झारखंड आईटीआई काउंसलिंग प्रक्रिया 2023 में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, एडमिशन फीस जमा करना, डॉक्यूमेंटेशन आदि चीजें शामिल होंगी। JCECEB ITI-2023 Counselling के समय उम्मीदवारों के पास सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की ऑरिजनल कॉपी होना आवश्यक है। झारखंड आईटीआई 2023 काउंसलिंग दो या तीन राउंड में होगी।

झारखंड आईटीआई काउंसलिंग 2023 जरूरी तारीखें

उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में झारखंड आईटीआई 2023 ऑनलाइन काउंसलिंग की जरूरी तारीखें देखें।

झारखंड आईटीआई 2023 काउंसलिंग जरूरी तारीखें
चॉइस फिलिंग की तारीख (तीसरा राउंड) 16-17 सितंबर 2023 तक
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की तारीख18-21 सितंबर 2023 तक
एडमिशन की तारीख18-21 सितंबर 2023 तक

Online ITI Admission (Applicant Login)

झारखंड आईटीआई काउंसलिंग 2023 यहाँ से करें

झारखंड आईटीआई काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

झारखंड आईटीआई काउंसलिंग 2023 (Jharkhand ITI Counselling 2023) रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद होमपेज पर मौजूद काउंसलिंग के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब सभी जानकारी जैसे काउंसलिंग का नाम, उम्मीदवार का नाम, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, केटेगरी, पासवर्ड, आईडी प्रूफ आदि दर्ज करें।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको बैंक चालान और बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से काउंसलिंग फीस का भुगतान करना होगा।

झारखंड आईटीआई काउंसलिंग 2023 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

झारखंड आईटीआई काउंसलिंग 2023 में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स लेकर जाने होंगे, जैसे-

  • मेरिट लिस्ट की कॉपी
  • बैंक चालान
  • आईडी प्रूफ
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • कक्षा 8वीं और 10वीं की मार्कशीट
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र

झारखंड आईटीआई 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया

JCECEB ITI-2023 काउंसलिंग प्रोसेस में निम्नलिखित स्टेप्स शामिल हैं, जैसे-

  1. रजिस्ट्रेशन
  2. चॉइस फिलिंग
  3. सीट अलॉटमेंट
  4. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
  5. एडमिशन फीस

झारखंड आईटीआई एडमिशन 2023

उम्मीदवारों को बता दें कि झारखंड आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में एडमिशन फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर दिया जाएगा। सीट अलॉटमेंट के समय मेरिट लिस्ट में टॉप रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। सीट अलॉटमेंट के बाद उम्मीदवारों को अपने एडमिशन के लिए अपने आवंटित केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख से पहले एडमिशन फीस जमा करनी होगी और सभी औपचारिकताओं को भी पूरा करना होगा, तभी उम्मीदवारों का एडमिशन पूरा माना जाएगा।

झारखंड आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट- jceceb.jharkhand.gov.in

झारखंड आईटीआई एडमिशन 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Comment