एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ

Photo of author
PP Team
Last Updated on

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक विज्ञान कक्षा 6 भूगोल पृथ्वी हमारा आवास अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ के प्रश्न उत्तर पूरी तरह से मुफ्त है। छात्र ncert solutions social science class 6 geography chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ के माध्यम से परीक्षा की तैयारी अच्छे तरीके से कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर भूगोल अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ का पूरा समाधान दिया हुआ है। आइये फिर एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ नीचे देखते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ

छात्र यहां से social science class 6 geography chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ का एनसीईआरटी समाधान ऑनलाइन माध्यम से पढ़ सकते हैं। सामाजिक विज्ञान कक्षा 6 भूगोल पृथ्वी की गतियाँ के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाये गए है। एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (ncert) के सहायता से बनाए गए है।

कक्षा : 6
विषय : सामाजिक विज्ञान (भूगोल –पृथ्वी हमारा आवास)
अध्याय : 3
– पृथ्वी की गतियाँ (प्रश्न -उत्तर)

प्रश्न अभ्यास

प्रश्न -1.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

1.पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है?

उत्तर :- सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी एक ओर कुछ झुकी रहती है। यह झुकाव कोण 66 ½° है।

2. घूर्णन एवं परिक्रमण को परिभाषित करें।

उत्तर :- पृथ्वी की गति दो प्रकार की है:- घूर्णन एवं परिक्रमण। पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना परिक्रमण कहलाता है। सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्ष में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते है।

3. लीप वर्ष क्या है ?

उत्तर :- चार वर्षो में प्रत्येक वर्ष के बचे हुए 6 घंटे मिलाकर एक दिन यानी 24 घण्टे के बराबर हो जाते है। इसके अतिरिक्त दिन को फरवरी के महीने में जोड़ा जाता है। प्रत्येक चौथे वर्ष फरवरी माह 28 के बदले 29 दिन का होता है। ऐसा वर्ष जिसमें 366 दिन होते है, लीप वर्ष कहा जाता है।

4. उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों में अंतर बताइए।

उत्तर :- 21 जून को उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है, जबकि इसी समय दक्षिणी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन तथा सबसे लंबी रात होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को उत्तर अयनांत कहते हैं। 22 दिसंबर को दक्षिणी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है, जबकि इसी समय उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन तथा सबसे लंबी रात होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को दक्षिणी अयनांत कहते हैं।

5. विषुव क्या है ?

उत्तर :- 21 मार्च एवं 23 सितंबर को सूर्य की किरणें विषुवत् वृत्त पर सीधी पड़ती हैं। इस अवस्था में कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर नहीं झुका होता है, इसलिए पूरी पृथ्वी पर रात एवं दिन बराबर होते हैं। इसे विषुव कहा जाता है।

6. दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग-अलग समय में होता है, क्यों ?

उत्तर :- जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य की तरफ झुका होता है तो सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं, इसलिए उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्म ऋतु होती है तथा दक्षिणी गोलार्ध में शीत ऋतु होती है और जब दक्षिणी गोलार्ध सूर्य की ओर झुका होता है तो सूर्य की किरणें मकर रेखा पर सीधी पड़ती हैं, इसलिए दक्षिणी गोलार्ध में ग्रीष्म ऋतु तथा उत्तरी गोलार्ध में शीत ऋतु होती है।

7. ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है, क्यों ?

उत्तर :- जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य की तरफ झुका होता है तो पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके होने के कारण उत्तरी ध्रुव पर लगातार 6 महीने तक सूर्य की किरणें पड़ती हैं जिससे 6 महीने का दिन होता है, इसके विपरीत दक्षिणी ध्रुव पर 6 महीने की रात होती है। जब दक्षिणी गोलार्ध सूर्य की ओर झुका होता है तो दक्षिणी ध्रुव पर लगातार 6 महीने सूर्य की किरणें पड़ती हैं जिससे 6 महीने का दिन होता है तथा उत्तरी ध्रुव पर सूर्य की किरणें 6 महीने तक नहीं मिलती हैं जिससे वहाँ 6 महीने की रात होती है।

प्रश्न – 2.सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

1. पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है

(क) घूर्णन

(ख) परिक्रमण

(ग) झुकाव

2. सूर्य की सीधी किरणें विषुवत् वृत्त पर किस दिन पड़ती हैं ?

(क) 21 मार्च

(ख) 21 जून

(ग) 22 दिसंबर

3.गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहाँ मनाया जाता है ?

(क) जापान

(ख) भारत

(ग) ऑस्ट्रेलिया

4. ऋतुओं में परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता है ?

(क) घूर्णन

(ख) परिक्रमण

(ग) गुरुत्वाकर्षण

उत्तर:-(ख) परिक्रमण

(क) 21 मार्च

(ग) ऑस्ट्रेलिया

(ख) परिक्रमण

प्रश्न :-3. खाली स्थान भरो:-

1.एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या ………………… होती है।

2. पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को …………………….. कहते हैं।

3.पृथ्वी सूर्य के चारों ओर ……………………….. कक्षा में घूमती है।

4.21 जून को सूर्य की किरणें ………………….. रेखा पर सीधी पड़ती हैं।

5.…………………… ऋतु में दिन छोटे होते हैं।

उत्तर :- 1.एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या 366 होती है।

2.पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को घूर्णन कहते हैं।

3.पृथ्वी सूर्य के चारों ओर स्थिर कक्षा में घूमती है।

4.21 जून को सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं।

5. शीत ऋतु में दिन छोटे होते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल के सभी चैप्टर नीचे लिंक से प्राप्त करें

अध्याय संख्याअध्याय के नाम
1सौरमंडल में पृथ्वी
2ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर
3पृथ्वी की गतियाँ
4मानचित्र
5पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
6पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
7हमारा देश : भारत
8भारत : जलवायु , वनस्पति तथा वन्य प्राणी

छात्रों को एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कक्षा 6 के इतिहास और नागरिक शास्त्र के एनसीईआरटी समाधनयहाँ से प्राप्त करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!