एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक विज्ञान कक्षा 6 भूगोल पृथ्वी हमारा आवास अध्याय 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप के प्रश्न उत्तर पूरी तरह से मुफ्त है। छात्र ncert solutions social science class 6 geography chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप के माध्यम से परीक्षा की तैयारी अच्छे तरीके से कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर भूगोल अध्याय 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप का पूरा समाधान दिया हुआ है। आइये फिर एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप नीचे देखते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

छात्र यहां से social science class 6 geography chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप का एनसीईआरटी समाधान ऑनलाइन माध्यम से पढ़ सकते हैं। सामाजिक विज्ञान कक्षा 6 भूगोल पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाये गए है। एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (ncert) के सहायता से बनाए गए है।

कक्षा : 6
विषय : सामाजिक विज्ञान (भूगोल –पृथ्वी हमारा आवास)
अध्याय : 6
– पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप (प्रश्न -उत्तर)

प्रश्न अभ्यास

प्रश्न -1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

1 . प्रमुख स्थलरूप कौन-कौन से हैं ?

उत्तर: – पृथ्वी सब जगह से समान नहीं होती। पृथ्वी पर अनगिनत प्रकार के स्थलरुप है। प्रमुख स्थलरुप इस प्रकार है:- पर्वत, पठार और मैदान।

2. पर्वत एवं पठार में क्या अंतर है ?

उत्तर :- पर्वत पृथ्वी की सतह की प्राकृतिक ऊचांई है। पर्वत का शिखर छोटा एवं चौड़ा होता है जबकि पठार उठी हुई एवं स्पाट भूमि होती है। कठोर जलवायु के कारण पर्वतो पर बहुत कम लोग निवास करते है जबकि पठार में अधिक मात्रा में लोग रहते है।

3. पर्वतों के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं?

उत्तर :- पर्वतों के तीन प्रकार होते हैं:- वलित पर्वत, भ्रंशोत्थ पर्वत, ज्वालामुखी पर्वत। वलित पर्वत वे है जिनकी सतह ऊबड़- खाबड़ होती है।भारत की अरावली श्रृंख्ला विश्व की सबसे पुरानी वलित् पर्वत श्रृंख्ला है। जब बहुत बडा भाग टूट जाता है तथा ऊध्वावर्धर् रूप से विस्थापित हो जाता है तब भ्रंशोत्थ पर्वत का निर्माण। होता है। ज्वालामुखी पर्वत ज्वालामुखी क्रियाओ के कारण बनते है। अफ्रीका का माउंट किलिमंजारो तथा जापान का फ्यूजीयामा इन पर्वतों के उदाहरण है।

4. मनुष्यों के लिए पर्वत किस प्रकार उपयोगी हैं?

उत्तर :- मनुष्यों के लिए पर्वत निम्न प्रकार से उपयोगी हैं:-पर्वत जल के संग्रहागार होते हैं। बहुत सी नदियों का स्रोत पर्वतों में स्थित हिमानियों में होता है। ये क़ृषि के लिए भी उपयुक्त होते है। पर्वतों से प्राप्त जल द्वारा बिजली उत्पन्न की जाती है। पर्वतों से प्राप्त जल सिंचाई तथा पीने के लिए प्रयोग किया जाता है। पर्वतों में अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियाँ तथा जीव-जंतु पाए जाते हैं। पर्वत पर्यटन को बढ़ावा देते हैं।

5. मैदानों का निर्माण किस प्रकार होता है ?

उत्तर :- मैदान समतल भूमि के बहुत बड़े भाग होते हैं। कुछ मैदान काफी समतल होते हैं। कुछ उर्मिल तथा तरंगित हो सकते हैं। अधिकांश मैदान उनकी सहायक नदियों के कारण बने हैं। नदिया पर्वत के डालो पर नीचे की ओर बहती है तथा उन्हें अपरदित कर देती है। वे अपरदित पदार्थों को अपने साथ बहाकर ले जाती है। अपने साथ ले जाने वाले पदार्थों जैसे:- पत्थर, बालो तथा शिल्प को वे घाटियों में निक्षेपित कर देती है। और इन्हीं निक्षेपो से मैदानों का निर्माण होता है।

6. नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्यों ?

उत्तर:- सामान्यता मैदान बहुत अधिक उपजाऊ होते हैं। यहां परिवहन के साधनों का निर्माण आसानी से होता है। इसलिए यह मैदान सबसे अधिक सघन जनसंख्या वाले होते हैं। नदियों के द्वारा बनाए गए बड़े मैदान एशिया तथा उत्तरी अमेरिका में पाये जाते है। एशिया में स्थित भारत में गंगा तथा ब्रह्मपुत्र का मैदान तथा चीन में यांग्त्से नदी का मैदान इनके प्रमुख उदाहरण है।

7. पर्वतों में जनसंख्या कम होती है, क्यों?

उत्तर :- जैसे जैसे आप अधिक ऊचांई पर जाते जाएंगे जलवायु अधिक ठंडी होती जाएगी। कठोर जलवायु होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत कम लोग निवास करते हैं। पर्वतों का धरातल खड़ी ढाल वाला होता है तथा कृषि योग्य भूमि की कमी होती है। इसलिए यहाँ जनसंख्या काफी कम होती है।

प्रश्न -2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

1 . पर्वत पठारों से भिन्न होते हैं

(क) ऊँचाई

(ख) ढाल

(ग) अभिमुखता

2. हिमानी कहाँ पाई जाती है ?

(क) पर्वतों में

(ख) मैदानों में

(ग) पठारों में

3. दक्कन पठार कहाँ स्थित है ?

(क) केन्या

(ख) आस्ट्रेलिया

(ग) भारत

4. यांगत्से नदी कहाँ बहती है ?

(क) दक्षिणी अमेरिका

(ख) आस्ट्रेलिया

(ग) चीन

5. यूरोप की एक महत्त्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला कौन-सी है ?

(क) एंडीज़

(ख) आल्प्स

(ग) रॉकीज़

उत्तर:-(क) ऊँचाई

(क) पर्वतों में

(ग) भारत

(ग) चीन

(ख) आल्प्स

प्रश्न -3. खाली स्थान भरें।

1.समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को ……………………… कहते हैं।

2. हिमालय एवं आल्प्स …………………………. पर्वतों के उदाहरण हैं।

3.……………………………….क्षेत्रों में खनिजों की प्रचुरता होती है।

4.………………………………… पर्वतों का एक क्रम है।

5.………………………. क्षेत्र कृषि के लिए सबसे अधिक उत्पादक क्षेत्र होते हैं।

उत्तर -1.समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को मैदान कहते हैं।

2.हिमालय एवं आल्प्स युवा वलित पर्वतों के उदाहरण हैं।

3. पठार क्षेत्रों में खनिजों की प्रचुरता होती है।

4. श्रृंख्ला पर्वतों का एक क्रम है।

5. मैदानी क्षेत्र कृषि के लिए सबसे अधिक उत्पादक क्षेत्र होते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल के सभी चैप्टर नीचे लिंक से प्राप्त करें

अध्याय संख्याअध्याय के नाम
1सौरमंडल में पृथ्वी
2ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर
3पृथ्वी की गतियाँ
4मानचित्र
5पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
6पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
7हमारा देश : भारत
8भारत : जलवायु , वनस्पति तथा वन्य प्राणी

छात्रों को एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कक्षा 6 के इतिहास और नागरिक शास्त्र के एनसीईआरटी समाधनयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply